आख़िर क्यों ग्वालियर कलेक्ट्रेट में पेट्रोल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, ग्वालियर से भोपाल क्यों 4 साल से भटक रही दर दर? पढ़ें ख़बर
ग्वालियर कलेक्ट्रेट में आज मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों का ध्यान पानी की टंकी पर चढ़ी एक महिला की तरफ गया, महिला जोर जोर से कुछ चिल्ला रही थी और न्याय की मांग कर रही थी, उसने कहा उसके पास पेट्रोल और माचिस है जनसुनवाई के चलते वहां भीड़ जमा हो गई, सूचना लगते ही एडीएम सहित अन्य अधिकारी वहां पहुंचे और महिला आत्महत्या की धमकी देने लगी लेकिन अफसरों ने उसे न्याय का भरोसा दिलाया और फिर उसकी मांग की स्वीकार कर महिला सुरक्षा कर्मियों की मदद से नीचे उतार लिया।
ग्वालियर कलेक्ट्रेट में आज मंगलवार को हर बार की तरह जनसुनवाई चल रही थी शिकायतकर्ता आ रहे थे और अधिकारी उनकी समस्या का समाधान कर रहे थे इसी बीच कुछ शोर सुनाई दिया, अधिकारियों का ध्यान जब उस तरफ गया तो मालूम चला कि एक महिला पानी की कई फीट ऊँची पानी की टंकी पर चढ़ी हुई है और आत्मदाह की चेतावनी दे रही है, अधिकारियों ने उसे मनाने के लिए बहुत प्रयास किये लेकिन वो मन ही नहीं रही थी।
एडीएम सीबी प्रसाद ने अपनी तरफ से बहुत प्रयास किये , महिला से कहा आप नीचे आ जाओ आपकी सब बातें मनी जायेंगी, एडीएम ने न्याय का भरोस दिलाया लेकिन पिछले कई सालों से भटक रही महिला भूरी को किसी की बात पर भरोसा नहीं हो रहा था, कई घंटों के प्रयास के बाद अधिकारियों ने उसे कागज पर लिखकर कुछ दिया और उसकी माँ के हाथ में थमा दिया, अफसरों ने बताया कि इसमें सहायता राशि लिखी है जो दी जाएगी बहुत देर की चर्चा और आश्वासन के बाद भूरी नीचे उतर आई।
पति की मौत के बाद कई साल से मुआवजे के लिए भटक रही भूरी
महिला ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कई साल पहले उसके पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी जिसकी एफआईआर के लिए पुलिस थाने भटकती रही , महिला ने कहा कि वो कई बार बहोड़ापुर थाने गई और हर बार भगा दी गई उसने एक महिला अधिकारी पर मारपीट के भी आरोप लगाये, महिला ने कहा कि उसने कई बार एसपी ऑफिस के चक्कर भी लगाये लेकिन यहाँ से कह दिया गया कि कलेक्ट्रेट जाओ।
महिला की चेतावनी अब वादाखिलाफी हुई तो आत्महत्या कर लूंगी
पीड़ित और परेशान भूरी ने बताया कि मैं कई बार कलेक्ट्रेट भी आई लेकिन हर बार लौटा दिया गया मुझे कहीं न्याय नहीं मिला उसने कहा वो मुख्यमंत्री के पास भी गई वहां से कहा ग्वालियर जाओ वहां 20 लाख रुपये की मदद मिलेगी, मैं आई फिर भी कुछ नहीं हुआ, इसलिए मैं टंकी पर चढ़ गई मुझे 20 लाख चाहिए, उसने कहा मुझे कागज पर लिखकर दिया है कि तीन महीने में ये राशि मिल जाएगी यदि नहीं मिली तो मैं आत्महत्या कर लुंगी जिसकी जिम्मेदारी सरका र्की होगी।
एडिशनल एसपी ने कहा महिला के आरोपों की जाँच करेंगे
कलेक्ट्रेट पहुंचीं एडिशनल एसपी विदिता डागर ने कहा कि डबरा पिछोर निवासी महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई थी उसका आरोप था कि उसके पति की दुर्घटना में मौत हो गई थी उसे आज तक सहायता नहीं मिली , उसे समझाइश देकर नीचे उतार लिया गया है उसने एफआईआर नहीं लिखने के जो आरोप लगाये हैं उसकी जाँच की जाएगी।
NTPC ने निकाली 250 पदों पर भर्ती, 7 मई तक करें आवेदन, जानें पात्रता और वेतन
नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशन) पदों पर भर्ती (NTPC Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू होने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://careers.ntpc.co.in पर जाकर 7 मई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य जानकारी डिटेल में उपलब्ध है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 250 है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। जनरल के लिए 109, ईडब्ल्यूएस के 25, ओबीसी के लिए 39, एससी के लिए 42 और एसटी के लिए 35 पद रिजर्व किए गए हैं। आवेदन करने के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/PwBD और महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।
योग्यता और आयु सीमा
- एनटीपीसी अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। संबंधित क्षेत्र में 1 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है।
- निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 35 वर्ष है। ओबीसी एनसीएल को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और वेतन
प्रक्रिया में चार चरण शामिल होंगे। पहले चरण में एप्लीकेशन स्क्रीनिंग की जाएगी। आवेदन पत्र में दर्ज की गई जानकारी के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। वहीं आवेदकों की संख्या को देखते हुए लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा ।इसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा। इस दौरान चयनित उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेजों के साथ बताए गए पते पर उपस्थित होना होगा। अंतिम चरण मेडिकल एग्जामिनेशन का होगा। नियुक्ति के बाद हर महीने 55000 फिक्स पे मिलेगा। इसके अलावा HRA, अकोमोडेशन, नाइट शिफ्ट एलाउंस और मेडिकल बेनिफिट्स ऐसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव ऑपरेशन भर्ती 2026 विज्ञापन संख्या 05/26 के लिंक पर क्लिक करें।
- ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र को अच्छे से भरें। फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, डिग्री, सर्टिफिकेट और अनुभव संबंधित दस्तावेज इत्यादि को अपलोड करें।
- शुल्क भुगतान करें। आवेदन पत्र को जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड और सेव करके रख सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News












/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




