Stock Market Rally: सीजफायर से पहले बाजार में जोश, 3 दिन में निवेशकों की संपत्ति ₹8 लाख करोड़ बढ़ी
Stock Market Rally: सीजफायर से पहले बाजार में जोश, 3 दिन में निवेशकों की संपत्ति ₹8 लाख करोड़ बढ़ी
जोकोविच बोले- कोहली के कारण क्रिकेट फॉलो करता हूं:जल्द भारत आऊंगा, सर्बियाई टेनिस स्टार ने लॉरियस अवॉर्ड शो में हिस्सा लिया
24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने विराट कोहली को अपना क्रिकेट हीरो बताया है। 2026 लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स के दौरान जोकोविच ने खुलासा किया कि क्रिकेट में उनकी दिलचस्पी कोहली की वजह से ही शुरू हुई। उन्होंने कहा, 'हां विराट दोस्त हैं और ऐसे शख्स हैं जिनका मैं सम्मान करता हूं। ईमानदारी से कहूं तो वो ही कारण है कि मैंने क्रिकेट फॉलो करना शुरू किया। पहले मैं क्रिकेट नहीं फॉलो करता था, लेकिन कोहली के कारण मैंने इसे देखना शुरू किया। हम संपर्क में रहते हैं। उम्मीद है कि जब मैं भारत आऊंगा तो वो मेरे साथ जुड़ेंगे। हम कुछ क्रिकेट और कुछ टेनिस खेलेंगे, आनंद लेंगे और खेल का जश्न मनाते हुए सकारात्मक ऊर्जा फैलाएंगे। मैं जल्द भारत आउंगा भारत आने को लेकर जोकोविच ने कहा, मेरा संदेश हमेशा से यह है कि भारतीय फैंस और दुनियाभर के फैंस से मिलने वाले समर्थन की कद्र, सम्मान और प्यार है। मैं जल्द भारत आउंगा, क्योंकि मैं वहां जाना चाहता हूं। पिछले कुछ सालों से मेरे मन में भावना है कि भारत की यात्रा करना है। उन्होंने आगे कहा, मुझे वाकई उम्मीद है कि एक समारोह के लिए भारत आऊंगा और कोई मैच या कुछ तो जरूर खेलूंगा। मेरी यह चाहत है क्योंकि मैं भारतीय लोगों से खुद को करीब महसूस करता हूं। अल्काराज-सबालेंका बेस्ट प्लेयर्स 22 साल के कार्लोस अलकराज को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। इस अवॉर्ड के बाद उन्होंने कहा कि ये सम्मान उनके लिए खास है क्योंकि वे अब लियोनल मेसी, रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। विमेंस कैटेगरी में एरिना सबालेंका को स्पोर्ट्सविमेन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ जीत नहीं, बल्कि मेहनत और दबाव से जूझने का भी सम्मान है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama













.jpg)




