पाकिस्तान के अटक में सोना खनन: जिनकी जमीन उन्हीं पर मुकदमा दर्ज, मचा बवाल
इस्लामाबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब का अटक पिछले कुछ साल से सुर्खियों में है। यहां सोने का बड़ा भंडार मिला और अब इस पर खनन का काम चालू है। इस बीच जिनकी जमीन है यानी भू-स्वामी उन्हीं के खिलाफ सरकार ने केस दर्ज करा दिया है। आरोप है कि ये लोग सरकारी काम में बाधा डाल रहे हैं।
इस मसले को लेकर प्रांतीय असेंबली में जबरदस्त शोर मचा। विपक्ष पारदर्शिता का सवाल उठा सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहा है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह विवाद तब शुरू हुआ जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के नेता और अटक से एमपीए काजी अहमद अकबर ने विधानसभा में एक स्थगन प्रस्ताव पेश किया, जिसमें सोने से होने वाले राजस्व के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी गई थी। उन्होंने जमीन मालिकों को उनका हक (रॉयल्टी) देने के बजाय उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जाने पर भी चिंता जताई।
पाकिस्तान के प्रमुख दैनिक डॉन से बात करते हुए, काजी ने कहा कि जमीन मालिकों को सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मुकदमों में फंसाया जा रहा है, जबकि इसके बजाय यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए था कि खदान पट्टेदार उन्हें रॉयल्टी का भुगतान करें।
इसके जवाब में, पंजाब के खान और खनिज मंत्री शेर अली गोरचानी ने कहा कि प्रांत की संपत्तियां वहां के लोगों की हैं और सरकार इस खोज से जुड़ी जमीनी हकीकत देश के सामने रखेगी, भले ही काजी इसके विपरीत दावा कर रहे हों।
मंत्री ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि पंजाब सरकार उस तरह की लूट-खसोट को पंजाब में नहीं होने देगी, जैसी खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में देखने को मिली थी। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री मरियम नवाज के नेतृत्व में इस संबंध में कड़े कदम उठाए जा रहे हैं, और साथ ही विपक्ष और केपी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।
जैसे-जैसे दोनों पक्षों के बीच तीखी नोक-झोंक बढ़ती गई, सदन का माहौल तनावपूर्ण हो गया, खासकर तब जब विपक्षी सदस्य मियां आसिफ अली बग्गा ने कटाक्ष किया कि मरियम नवाज के अलावा किसी और को चोरी करने की इजाजत नहीं है।
उप सचिव जहीर इकबाल चन्नार ने सदन को सूचित किया कि खान और खनिज विभाग ने प्रांतीय सरकार के लिए पहले ही अरबों रुपये का राजस्व अर्जित कर लिया है।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
जेद्दा में क्रिकेट स्टेडियम बनाएगा पाकिस्तानी बोर्ड:गवर्निंग बोर्ड ने प्रस्ताव को मंजूरी दी; PSL के मैच कराने का प्लान है
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) सऊदी अरब के जेद्दा में क्रिकेट स्टेडियम बनाने जा रहा है। PCB और सऊदी अरब क्रिकेट फेडरेशन के बीच बातचीत चल रही है। PCB के गवर्निंग बोर्ड ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। चेयरमैन मोहसिन नकवी सऊदी अधिकारियों के साथ इस पर चर्चा कर रहे हैं। स्टेडियम निर्माण के लिए पाकिस्तानी बोर्ड ने दिलचस्पी जाहिर (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) कर दी है। इसका उद्देश्य सऊदी अरब में क्रिकेट को बढ़ावा देना है। स्टेडियम के लिए सही जगह की तलाश की जा रही है। इसमें फ्लडलाइट और बड़ी संख्या में दर्शकों के बैठने की आधुनिक सुविधाएं होंगी। हालांकि, प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए फाइनल एग्रीमेंट साइन होना बाकी है। जेद्दा में PSL मैच कराना चाहता है पाकिस्तानी बोर्ड सऊदी अरब में पाकिस्तान और अन्य साउथ एशियन कंट्रीज के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। इसे देखते हुए PCB वहां क्रिकेट को लोकप्रिय बनाना चाहता है। स्टेडियम तैयार होने पर PSL के मैच दुबई और अबू धाबी के बजाय सऊदी अरब में भी कराए जा सकते हैं। PSL का मौजूदा सीजन लाहौर और कराची में खेला जा रहा है। इसका पिछला खिताब लाहौर कलंदर्स ने जीता था। अपनी टी-20 लीग कराना चाहता है सऊदी अरब सऊदी अरब पिछले कुछ समय से खेलों में भारी निवेश कर रहा है। वहां के अधिकारियों ने पीसीबी से इस प्रोजेक्ट के लिए संपर्क किया था। सऊदी अरब अपनी टी-20 लीग शुरू करने की संभावनाओं पर विचार कर रहा है। पाकिस्तान ने कहा है कि बेहतर रिश्तों के चलते वे इस प्रोजेक्ट में तकनीकी और रणनीतिक मदद देने के लिए तैयार हैं। अभी दुनिया भर में 10 से अधिक देश खुद की टी-20 लीग करा रहे हैं। UAE मिडिल ईस्ट में क्रिकेट का सेंटर अब तक मिडिल ईस्ट में यूएई (दुबई, अबू धाबी और शारजाह) इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे बड़ा सेंटर रहा है। पाकिस्तान ने लंबे समय तक अपने 'होम मैच' यहीं खेले हैं। सऊदी अरब की इस पहल से क्षेत्र में नया क्रिकेट सेंटर उभर सकता है। जेद्दा में स्टेडियम बनने से भविष्य में एशिया कप और अन्य बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स के आयोजन का रास्ता साफ हो सकता है। ----------------------------------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL के तुरंत बाद अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया; गिल-बुमराह को मिल सकता है आराम अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। 31 मई को IPL 2026 का फाइनल है और भारतीय टीम का इंटरनेशनल कैलेंडर व्यस्त है। वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते कुछ खिलाड़ियों को आराम मिल सकता है। पढ़ें पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















