Detox Water Recipe: गर्मियों में शरीर में नहीं होगी पानी की कमी, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए ऐसे बनाए डिटॉक्स वाटर
Detox Water Recipe: गर्मी का मौसम इस समय अपने चरम पर पहुंच गया है और लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. कई शहरों में तापमान 35 से 40 डिग्री तक पहुंचने लगा है. वहीं, तेज धूप लोगों को थका रही है और शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या जैसे आम बात हो गई हैं. इससे बचने के लिए डिटॉक्स वाटर का सवेन करना जरूरी है, जो शरीर को न सिर्फ ठंडक पहुंचाता है बल्कि हेल्दी रखने और स्किन का भी ख्याल रखता है. तो जानते हैं इसके (Detox Water Benefits) फायदे-
डिटॉक्स वाटर के फायदे (Detox Water Benefits)
डिटॉक्स वाटर एक ऐसा हेल्दी ड्रिंक है जिसे फल, सब्जियां और हर्ब्स मिलाकर तैयार किया जाता है. ये शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है. इसे पीने से शरीर लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहता है. गर्मियों में लोग अक्सर सॉफ्ट ड्रिंक्स या पैकेज्ड जूस का सेवन करते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. ऐसे में अगर आप घर पर बना डिटॉक्स वाटर पिएंगे तो ये आपको हेल्थी रखेगा.
घर पर कैसे बनाए डिटॉक्स वॉटर? (Detox Water Recipe)
डिटॉक्स वाटर को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और आप इसका रोजाना सेवन कर सकते हैं.
- इसे बनाने के लिए आप 1 लीटर साफ पानी लें.
- फिर उसमें 1 खीरा (पतला कटा हुआ) डालें.
- 1 नींबू (स्लाइस में कटा हुआ)
- फिर 8–10 पुदीने की पत्तियां डाले
- इसे अच्छी तरह मिलाकर कम से कम 3–4 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
- ध्यान रहे कि इसे ग्लास की बोतल में ही रखे.
-बेहतर रिजल्ट के लिए इसे रातभर रखकर सुबह पीएं.
खीरा, नींबू, पुदीने के फायदे
1. डिटॉक्स वाटर में खीरा और नींबू में मौजूद पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखते हैं. गर्मियों में ये डिटॉक्स वाटर शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखता है और थकान कम करता है.
2. वहीं, इस पानी में पुदीना पेट को ठंडक देता है और पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है. नींबू पेट की सफाई में मदद करता है और खाना आसानी से पचाने में भी मदद करता है. इससे गैस, एसिडिटी, और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत भी मिलती है.
3. यह डिटॉक्स वाटर शरीर को अंदर से साफ करता है, जिससे स्किन (Detox Water for Healthy Skin) पर भी असर दिखता है. शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलने पर मुंहासे कम होते हैं और स्किन साफ और चमकदार बनती है.
डिटॉक्स वॉटर के नुकसान (Detox Water Side Effect)
जिस तरह से किसी चीज के फायदे होते हैं, तो नुकसान होना भी आम बात है. अब डिटॉक्स वाटर की बात करे तो कई लोग बिना अपनी शारीरिक स्थिति को समझे इसका सेवन शुरू कर देते हैं, जिससे फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।.खासकर कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में डिटॉक्स वाटर उल्टा असर डाल सकता है और समस्या बढ़ा सकता है. ऐसे में पेट से जुड़ी समस्या वाले लोग, किडनी के मरीज, लो ब्लड प्रेशर वाले लोग, एलर्जी से ग्रसित लोग और प्रेग्नेंट महिलाओं को डिटॉक्स वॉटर का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए.
पाकिस्तान के अटक में सोना खनन: जिनकी जमीन उन्हीं पर मुकदमा दर्ज, मचा बवाल
इस्लामाबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब का अटक पिछले कुछ साल से सुर्खियों में है। यहां सोने का बड़ा भंडार मिला और अब इस पर खनन का काम चालू है। इस बीच जिनकी जमीन है यानी भू-स्वामी उन्हीं के खिलाफ सरकार ने केस दर्ज करा दिया है। आरोप है कि ये लोग सरकारी काम में बाधा डाल रहे हैं।
इस मसले को लेकर प्रांतीय असेंबली में जबरदस्त शोर मचा। विपक्ष पारदर्शिता का सवाल उठा सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहा है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह विवाद तब शुरू हुआ जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के नेता और अटक से एमपीए काजी अहमद अकबर ने विधानसभा में एक स्थगन प्रस्ताव पेश किया, जिसमें सोने से होने वाले राजस्व के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी गई थी। उन्होंने जमीन मालिकों को उनका हक (रॉयल्टी) देने के बजाय उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जाने पर भी चिंता जताई।
पाकिस्तान के प्रमुख दैनिक डॉन से बात करते हुए, काजी ने कहा कि जमीन मालिकों को सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मुकदमों में फंसाया जा रहा है, जबकि इसके बजाय यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए था कि खदान पट्टेदार उन्हें रॉयल्टी का भुगतान करें।
इसके जवाब में, पंजाब के खान और खनिज मंत्री शेर अली गोरचानी ने कहा कि प्रांत की संपत्तियां वहां के लोगों की हैं और सरकार इस खोज से जुड़ी जमीनी हकीकत देश के सामने रखेगी, भले ही काजी इसके विपरीत दावा कर रहे हों।
मंत्री ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि पंजाब सरकार उस तरह की लूट-खसोट को पंजाब में नहीं होने देगी, जैसी खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में देखने को मिली थी। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री मरियम नवाज के नेतृत्व में इस संबंध में कड़े कदम उठाए जा रहे हैं, और साथ ही विपक्ष और केपी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।
जैसे-जैसे दोनों पक्षों के बीच तीखी नोक-झोंक बढ़ती गई, सदन का माहौल तनावपूर्ण हो गया, खासकर तब जब विपक्षी सदस्य मियां आसिफ अली बग्गा ने कटाक्ष किया कि मरियम नवाज के अलावा किसी और को चोरी करने की इजाजत नहीं है।
उप सचिव जहीर इकबाल चन्नार ने सदन को सूचित किया कि खान और खनिज विभाग ने प्रांतीय सरकार के लिए पहले ही अरबों रुपये का राजस्व अर्जित कर लिया है।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















