Gwalior Clean City Mission: ग्वालियर नगर निगम की खास पहला, शहर को स्वच्छ बनाने की कोशिश
Gwalior Clean City Mission: ग्वालियर को स्वच्छ और साफ शहर बनाने के लिए नगर निगम ग्वालियर ने जनता के बीच देश के सबसे बड़े स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है. अभियान का अगला चरण ग्वालियर के वार्ड नंबर 18 में किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ गणमान्य नागरिकों ने भी हिस्सा लिया. जनता की भागीदारी से ग्वालियर को देश का नंबर वन साफ शहर बनाने का संकल्प लिया. हम जिस तरह से अपना घर खूबसूरत, साफ और स्वच्छ रखना चाहते हैं. फिर मोहल्ला और गली कॉलोनी स्वच्छ रखने में भला क्या परेशानी?
मौके पर मौजूद एक रहवासी ने कहा कि जहां से पॉलिथीन बनता है, हमें वहां प्रतिबंध लगाना चाहिए. ग्वालियर में 142 ऐसे चिन्हित पॉइंट हैं, जहां आप जब सुबह रात के 12:00 बजे भी निकल कर देखेंगे तो चारों ओर पॉलिथीन के ही अंबार दिखाई देते हैं.
Detox Water Recipe: गर्मियों में शरीर में नहीं होगी पानी की कमी, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए ऐसे बनाए डिटॉक्स वाटर
Detox Water Recipe: गर्मी का मौसम इस समय अपने चरम पर पहुंच गया है और लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. कई शहरों में तापमान 35 से 40 डिग्री तक पहुंचने लगा है. वहीं, तेज धूप लोगों को थका रही है और शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या जैसे आम बात हो गई हैं. इससे बचने के लिए डिटॉक्स वाटर का सवेन करना जरूरी है, जो शरीर को न सिर्फ ठंडक पहुंचाता है बल्कि हेल्दी रखने और स्किन का भी ख्याल रखता है. तो जानते हैं इसके (Detox Water Benefits) फायदे-
डिटॉक्स वाटर के फायदे (Detox Water Benefits)
डिटॉक्स वाटर एक ऐसा हेल्दी ड्रिंक है जिसे फल, सब्जियां और हर्ब्स मिलाकर तैयार किया जाता है. ये शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है. इसे पीने से शरीर लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहता है. गर्मियों में लोग अक्सर सॉफ्ट ड्रिंक्स या पैकेज्ड जूस का सेवन करते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. ऐसे में अगर आप घर पर बना डिटॉक्स वाटर पिएंगे तो ये आपको हेल्थी रखेगा.
घर पर कैसे बनाए डिटॉक्स वॉटर? (Detox Water Recipe)
डिटॉक्स वाटर को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और आप इसका रोजाना सेवन कर सकते हैं.
- इसे बनाने के लिए आप 1 लीटर साफ पानी लें.
- फिर उसमें 1 खीरा (पतला कटा हुआ) डालें.
- 1 नींबू (स्लाइस में कटा हुआ)
- फिर 8–10 पुदीने की पत्तियां डाले
- इसे अच्छी तरह मिलाकर कम से कम 3–4 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
- ध्यान रहे कि इसे ग्लास की बोतल में ही रखे.
-बेहतर रिजल्ट के लिए इसे रातभर रखकर सुबह पीएं.
खीरा, नींबू, पुदीने के फायदे
1. डिटॉक्स वाटर में खीरा और नींबू में मौजूद पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखते हैं. गर्मियों में ये डिटॉक्स वाटर शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखता है और थकान कम करता है.
2. वहीं, इस पानी में पुदीना पेट को ठंडक देता है और पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है. नींबू पेट की सफाई में मदद करता है और खाना आसानी से पचाने में भी मदद करता है. इससे गैस, एसिडिटी, और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत भी मिलती है.
3. यह डिटॉक्स वाटर शरीर को अंदर से साफ करता है, जिससे स्किन (Detox Water for Healthy Skin) पर भी असर दिखता है. शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलने पर मुंहासे कम होते हैं और स्किन साफ और चमकदार बनती है.
डिटॉक्स वॉटर के नुकसान (Detox Water Side Effect)
जिस तरह से किसी चीज के फायदे होते हैं, तो नुकसान होना भी आम बात है. अब डिटॉक्स वाटर की बात करे तो कई लोग बिना अपनी शारीरिक स्थिति को समझे इसका सेवन शुरू कर देते हैं, जिससे फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।.खासकर कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में डिटॉक्स वाटर उल्टा असर डाल सकता है और समस्या बढ़ा सकता है. ऐसे में पेट से जुड़ी समस्या वाले लोग, किडनी के मरीज, लो ब्लड प्रेशर वाले लोग, एलर्जी से ग्रसित लोग और प्रेग्नेंट महिलाओं को डिटॉक्स वॉटर का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation













.jpg)







