Responsive Scrollable Menu

Entertainment News Live Updates: ऐश्वर्या राय ने अभिषेक संग मनाई 19वीं सालगिरह, 33वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ ने छापे करोड़ों रुपये

Entertainment News Live Updates: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला (Bhooth Bangla) को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं. ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही है. वहीं रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) भी रिलीज के33वें दिन बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है. वहीं बर्थडे की बात करें तो CID फेम शिवाजी साटम अपना 76वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इसके अलवा ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन संग अपनी 19वीं सालगिरह (Aishwarya Rai Anniversary) मनाई और बेटी संग फोटो शेयर की. मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में बने रहें.  

Continue reading on the app

"हमसे चूक हो गई", मुंबई इंडियंस के खिलाफ 99 रन की हार बोले शुभमन गिल, इन खिलाड़ियों को ठहराया जिम्मेदार

Shubman Gill on lost against Mumbai Indians: शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस के सामने हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमें बीते सोमवार यानि 20 अप्रैल को एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर थी. एमआई ने तिलक वर्मा के 101 रन के दम पर 199 रन बोर्ड पर लगाए जवाब में गुजरात की टीम संयुक्त रूप से सिर्फ 100 रनों पर सिमट कर रह गई. इस हार के बाद गिल ने गेंदबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ा है. 

शुभमन गिल ने इन खिलाड़ियों को ठहराया जिम्मेदार 

शुभमन गिल ने पोस्ट मैच प्रेज़न्टेशन में गेंदबाजों को हार का जिम्मेदार माना है. कप्तान ने कहा कि पिच धीमी थी ऐसे में 160-170 रन का स्कोर यहां पर ठीक होता. लेकिन मिडल ओवर के दौरान गेंदबाजों ने अतिरिक्त रन खर्च कर दिए.   गिल ने माना कि उनके गेंदबाज सही जगह पर गेंद नहीं डाल पाए. अंत में उन्होंने कहा कि ओस होने के बावजूद भी उनकी टीम बेहतर तरीके से बल्लेबाजी नहीं कर पाई. शुभमन ने कहा, 

सच कहूं तो, मुझे लगता है कि हमने बीच के ओवरों में बहुत ज्यादा रन लुटा दिए. ऐसी विकेट पर 160-170 रन ठीक-ठाक स्कोर होता. थोड़ी सी चूक हुई, लेकिन अब हमें कुछ मैच बाहर खेलने हैं, तो उम्मीद है कि हम जीत की लय में वापसी करेंगे. मुझे लगता है कि विकेट थोड़ी धीमी थी. मुझे नहीं लगता कि हम सही जगह पर गेंद डाल पाए. लेंथ बॉल, कुछ अच्छी तरह से अंदर आ रही थीं, कुछ नहीं. हम लगातार सही लेंथ पर गेंद नहीं डाल पाए. मुझे लगता है कि ओस होने की वजह से बल्लेबाजी और बेहतर हो सकती थी.

यह भी पढ़ें - पाकिस्तान सुपर लीग में श्रीलंका का कप्तान हुआ बैन, PSL छोड़ IPL खेलने का किया था फैसला

मिडल ओवर्स में ढील देना पड़ा भारी 

गुजरात टाइटंस ने पहले 12 ओवर तक मुंबई इंडियंस पर शिकंजा कसा हुआ था. सिर्फ 96 के स्कोर पर 4 बल्लेबाज पवेलियन की राह लौट चुके थे. लेकिन फिर आखिरी 8 ओवर में एमआई ने 103 रन बना डाले. अशोक शर्मा ने 3 ओवर में 38 रन खर्च किए और एक भी विकेट हासिल नहीं किया. सबसे महंगे प्रसिद्ध कृष्णा साबित हुए, उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 54 रन खर्च कर डाले और बदले में सिर्फ एक ही बल्लेबाज को आउट किया. मोहम्मद सिराज और कगीसो रबाडा ने बेहतरीन गेंदबाजी की, दोनों ने अपने 4 ओवर के स्पेल में क्रमश 25 और 33 रन दिए. रबाडा ने 3 विकेट भी लिए. स्पिनर राशिद खान ने 3 ओवर में 31 रन खर्च किए. 

तिलक वर्मा ने दिखाया रौद्र रूप 

टाइटंस की गेंदबाजी की सबसे ज्यादा दुर्गति तिलक वर्मा ने की, शुरुआती 19 गेंदों में उनके बल्ले से सिर्फ 17 रन निकले थे. लेकिन इसके बाद उन्होंने रन गति को बढ़ाना शुरू कर दिया. अगली 23 गेंदों में 83 रन बना डाले. उनकी इस दमदार पारी के बूते मुंबई इंडियंस ने 199 रन का आंकड़ा हासिल किया. तिलक के अलावा दानिश मालेवार (13), क्विंटन डिकॉक (13), नमन धीर (45) सूर्यकुमार यादव (15) और हार्दिक पंड्या (15) उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए. 

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप 

गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी गुजरात टाइटंस का डब्बा गोल होता हुआ नजर आया. जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर सै सुदर्शन का शिकार कर दिया था. फिर शुभमन फिल ने 13 गेंदों में 14 रन बनाकर अच्छा स्टार्ट लिया, लेकिन इस बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके. जोस बटलर सिर्फ 5 रन का योगदान देकर चले गए. वाशिंगटन सुंदर ने 17 गेंदों में 26 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, वह इस पारी में सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने वाले बलेबज भी बने. ग्लेन फिलिप्स और राहुल तेवतिया ने क्रमश: 6 और 8 रन बनाए. सिर्फ 15.5 ओवर में गुजरात टाइटंस की टीम संयुक्त रूप से सिर्फ 100 रन पर सिमट कर रह गई. 

यह भी पढ़ें - SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद या दिल्ली कैपिटल्स कौन जीतेगा आज का मैच, देखें दोनों के हेड टू हेड रिकॉर्ड

Continue reading on the app

  Sports

गिल-बुमराह समेत ये 5 बड़े खिलाड़ी होंगे टीम इंडिया से ‘बाहर’! टेस्ट में चयनकर्ता दे सकते है ब्रेक

India vs Afghanistan Test: इंडियन प्रीमियर लीग के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच में खेलना है. चयनकर्ता जून में होने वाले इस मैच से कप्तान शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दे सकते हैं. Tue, 21 Apr 2026 10:07:35 +0530

  Videos
See all

Mp News: 11 वर्षीय छात्र की मौत पर जांच तेज | #mpnews #viralnews #viralvideo #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T04:07:04+00:00

US Iran Ceasefire Live News : Islamabad में वार्ता से पहले, टूट गया सीजफायर! | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T04:09:28+00:00

Viral Video | पत्नी ने पति के वारका जवाब दिया | #viralnews | #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T04:03:30+00:00

Islamabad Talks : इस्लामाबाद वार्ता के लिए iran पर दबाव बनाने में सफल होगा USA? | Strait of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T04:07:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers