Responsive Scrollable Menu

UP Weather: उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना, IMD ने जताया अनुमान

लखनऊ, नौ अगस्त उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है जबकि इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी। आईएमडी के अनुसार, पूर्वी तट पर बना मौसम तंत्र पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश तक पहुंच गया है।

आईएमडी ने कहा कि अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में मानसून की गतिविधियां अपेक्षाकृत सीमित रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम तंत्र के आगे बढ़ने से अगले कुछ दिनों में पूरे राज्य में बारिश की गतिविधियां काफी हद तक छिटपुट और अलग-अलग स्थानों तक सीमित रह सकती हैं। रविवार को जारी आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है जबकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

राजधानी लखनऊ में सोमवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ समय के लिए बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश में रविवार को ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।

कानपुर नगर, प्रयागराज और झांसी में हल्की बारिश दर्ज की गई जबकि वाराणसी, गाजीपुर, सुलतानपुर और फुर्सतगंज में 0.3 मिलीमीटर से एक मिलीमीटर तक वर्षा हुई। लखनऊ में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।

Continue reading on the app

Arvind Kejriwal ने Goa में करापुर प्रोजेक्ट का विरोध किया और TCP Act धारा 39A रद्द करने की मांग की

पणजी, नौ अगस्त आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को उत्तरी गोवा में एक आवासीय परियोजना के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने टीसीपी अधिनियम की धारा 39ए को रद्द करने की मांग की और आरोप लगाया कि यह प्रावधान बड़े पैमाने पर जमीन के उपयोग में बदलाव को बढ़ावा देता है तथा राज्य की पहचान के लिए खतरा पैदा करता है। यहां आजाद मैदान में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ ‘सेव करापुर’ आंदोलन में शामिल हुए केजरीवाल ने कहा कि पारंपरिक गांवों पर बड़े-बड़े आवासीय परिसरों को थोपने से स्थानीय जल संसाधन, जनसांख्यिकीय स्वरूप और राज्य का पारिस्थितिक संतुलन हमेशा के लिए नष्ट हो जायेगा।

सभी गोवावासियों और राजनीतिक दलों से भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की अपील करते हुए केजरीवाल ने कहा कि नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) अधिनियम की धारा 39ए को तभी रद्द किया जा सकता है, जब भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया जाए। केजरीवाल ने कहा कि प्रस्तावित मेगा परियोजना, जिसके तहत लगभग 1,800 फ्लैट बनाए जाने हैं, करापुर गांव के स्वरूप को बदल देगी और वहां की जमीन, जल संसाधनों तथा पर्यावरण पर दबाव बढ़ाएगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर आम गोवावासियों के बजाय बिल्डरों के हित में काम करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि ऐसी परियोजनाओं को लगातार मंजूरी दिए जाने से जमीन, भूजल संसाधनों और स्वच्छ जल तक पहुंच खत्म हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘करापुर के लोग पिछले 127 दिनों से इस परियोजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को सुनने में विफल रही है।’’ केजरीवाल ने गोवावासियों और राजनीतिक दलों से एकजुट होकर भाजपा को हराने तथा राज्य की जमीन, पर्यावरण और पहचान की रक्षा करने की अपील की।

Continue reading on the app

  Sports

वीरेंद्र सहवाग ने खूब कोशिश कर ली नहीं टूट पाया ये रिकॉर्ड, अब तो वैभव सूर्यवंशी से ही उम्मीद है

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी हर मैच में एक न एक रिकॉर्ड बनाते हैं या फिर तोड़ते हैं. हालांकि, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का करियर अभी शुरू ही हुआ है. ऐसे में उनके पास अनगिनत रिकॉर्ड बनाने के मौके हैं, लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा है जिसे पिछले 24 साल से कोई नहीं तोड़ सका और फिलहाल उसके टूटने की संभावना भी नहीं दिख रही है, लेकिन वैभव उसे शायद तोड़ सकते हैं. Mon, 10 Aug 2026 11:35:10 +0530

  Videos
See all

PM Modi Meets CWG Medalists: भारत की Boxing Champion Lovlina ने बताया क्यों रेस्टोरेंट में हुआ झगड़ा #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T06:10:37+00:00

Attack On Mamata: ममता के काफिले पर हमले को लेकर महुआ मोइत्रा का बड़ा दावा #mamatabanerjee #mohua #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T06:11:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers