Responsive Scrollable Menu

IND VS SL : क्या पहला टेस्ट मैच चढ़ जाएगा बारिश की भेंट? यहां जानिए सभी 5 दिनों में कैसा रहेगा गाले के मौसम का हाल

IND VS SL Weather Report: भारत बनाम श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच 15 अगस्त से शुरू होगा, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है. लेकिन, कोलंबो में खेले गए प्रैक्टिस मैच में हमने देखा कि बारिश ने मैच में खलल डाला, तो अब सवाल उठता है कि क्या टेस्ट मैच के दौरान भी मौसम का असर देखने को मिलेगा. तो आइए इस आर्टिकल में आपको सभी 5 दिन के मौसम की अपडेट के बारे में बताते हैं.

पहले टेस्ट मैच के दौरान कैसा रहेगा गाले का मौसम?

भारत बनाम श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मगर, क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर ये है कि मैच के सभी 5 दिन बारिश की संभावना है, जिससे मैच प्रभावित हो सकता है. जी हां, प्रैक्टिस मैच के दौरान भी बारिश ने मैच में खलल डाला था और अब टेस्ट मैच पर भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है. आइए आपको बताते हैं सभी पांच दिन बारिश की कितनी संभावना रहेगी, तापमान कितना रहेगा, हवा की रफ्तार क्या होगी और ह्यूमिडिटी कितनी रहेगी....

पहला दिन : बारिश की संभावना 73%, तापमान 31 डिग्री से 26 डिग्री तक, हवा 26 किलोमीटर प्रतिघंटे, ह्यूमिडिटी 75%

दूसरा दिन: बारिश की संभावना 65%, तापमान 30 डिग्री से 28 डिग्री तक, हवा 23 किलोमीटर प्रतिघंटे, ह्यूमिडिटी 75%

तीसरा दिन: बारिश की संभावना 57%, तापमान 30 डिग्री से 28 डिग्री तक, हवा 21 किलोमीटर प्रतिघंटे, ह्यूमिडिटी 75%

चौथा दिन: बारिश की संभावना 56%, तापमान 30 डिग्री से 28 डिग्री तक, हवा 13 किलोमीटर प्रतिघंटे, ह्यूमिडिटी 75%

पांचवां दिन: बारिश की संभावना 57%, तापमान 30 डिग्री से 26 डिग्री तक, हवा 26 किलोमीटर प्रतिघंटे, ह्यूमिडिटी 75%

कैसा बर्ताव करेगी गाले की पिच?

गाले इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए बेहद अनुकूल होती है. मैच की शुरुआत में यह बल्लेबाजों की मदद तो करती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है और पिच टूटने लगती है, इस पर स्पिनर्स का पूरी तरह से दबदबा हो जाता है और असमान उछाल तथा टर्न देखने को मिलता है, जिससे बल्लेबाजी मुश्किल हो जाती है. ऐसे में इस मैदान पर बल्लेबाज अगर संभलकर बल्लेबाजी करे, तो बड़े स्कोर लगा सकता है.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी, सरफराज खान

ऐसा रहा वॉर्म-अप मैच का हाल

भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच वॉर्म-अप मैच खेला गया. 3 दिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. जहां, पहले बैटिंग करने आई श्रीलंका ने पहली पारी में 363/8 रन बनाकर पारी घोषित कर दी, वहीं पहली पारी में भारतीय टीम ने 357/6 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. दूसरी पारी में श्रीलंका ने 200/6 रन बनाए और भारत के सामन 207 रनों का लक्ष्य मिला था. फिर टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी की और 6 विकेट शेष रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें : सरफराज खान को क्या गौतम गंभीर देंगे प्लेइंग-11 में मौका या पिलाते रह जाएंगे पानी, यहां समझिए पूरी बात

Continue reading on the app

राजस्थान में 11.57 करोड़ पेड़ लगाने का दावा, लेकिन 15 प्रतिशत का ही सत्यपान

Rajasthan Forest Department: राजस्थान सरकार ने वर्ष 2025-26 में 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा किया, जो कि सिर्फ पेपरों में ही दिखाई दिया. इसकी जमीनी हकीकत तो कुछ और ही निकली. जांच करने के लिए जब जियो टैगिंग की गई तो सत्यापन में केवल सिर्फ 1.69 करोड़ पौधों की ही पुष्टि हो सकी. यानी कि सरकार अपने दावे का 14.61% प्रतिशत ही काम कर सकी, बाकि 85 प्रतिशत से अधिक पौधों का कोई पुख्ता रिकॉर्ड भी नहीं है. सरकार ने पौधारोपण और पौधों की देखभाल के नाम पर 127.78 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिस पर अब बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. ऐसे में सवाल ये उठाता है कि सरकार की तरफ से जो हरियाली दिखाई जा रही है क्या वो सिर्फ आंकड़ों में ही दिखाई जा रही है? 

सत्यापित पौधों में से 1.36 करोड़ ही जीवित

सरकार ने जो 1.69 करोड़ पौधों लगाए, उनकी देखभाल भी सहीं से नहीं की गई. क्योंकि सत्यापित पौधों में से करीब 1.36 करोड़ पौधे ही जीवित पाए गए, जिससे सत्यापित पौधों का जीवित रहने का प्रतिशतत 80.83 रहा. आपको बता दें कि यह जानकारी सोमवार को लोकसभा में सीकर सांसद अमराराम के प्रश्न के लिखित जवाब में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन के मंत्रालय के राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह की ओर से पेश आंकड़ों में सामने आई. 

ये भी पढ़ें: जीईएम ने बदली सार्वजनिक खरीद की तस्वीर, 10 साल में 422 करोड़ से 1.55 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा कारोबार: पीयूष गोयल

पौधारोपण और रखरखाव पर खर्च 127.78 करोड़ रुपये

आंकड़ों के मुताबिक पौधारोप और उसके वास्तविक सत्यापन के बीच बड़ा अंतर पाया गया. ऐसे कई विभाग है, जिन्होंने लाखों की संख्या में पौधे लगाने का दावा किया, लेकिन जमीनी हकीकत ही कुछ और निकली. पौधों का बहुत कम हिस्सा ही जियो टैगिंग के जरिए सत्यापित हो सका. सरकार ने लोकसभा में बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान वन विभाग ने पौधारोपण और रखरखाव पर 127.78 करोड़ रुपये खर्च किए. 

ये भी पढ़ें:जयपुर की हवेली में खजाना मिलने के मामले का हो गया खुलासा, मिला करोड़ों का खजाना, 5 गिरफ्तार

शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए पौधे में 28.63 लाख का सत्यपान

 सबसे अधिक 4.03 करोड़ पौधे शिक्षा विभाग ने लगाए, जिनमें से केवल 28.63 लाख पौधों का सत्यपान हुआ. यानी कि पौधारोपण का लगभग 7 फीसदी ही सिर्फ जांच के दायरे में आया. सत्यापित पौधों में 75.52 फीसदी पौधे ही जीवित पाए गए. वहीं, बात अगर वन विभाग की करें तो वन विभाग ने 2.03 करोड़ पौधे लगाए, लेकिन 95.42 लाख पौधों का ही सत्यापन कराया. सत्यापित पौधों में से 87.58 फीसदी पौधे ही जीवित मिले. 

विभाग लगाए गए पौधे सत्यापित
शिक्षा 4.03 करोड़ 28.63 लाख
वन विभाग 2.03 करोड़ 95.42 लाख
ग्राम पंचायत (वीबी-जी) 1.90 करोड़ 20.74 लाख
पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास 59.34 लाख 4.33 लाख
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड 56.34 लाख 64,838
वाटरशेड एवं मृदा संरक्षण 34.27 लाख 35,420
कृषि विभाग 14.19 लाख 1.18 लाख
पीडब्ल्यूडी 13.38 लाख 62,168
उद्योग विभाग 1.66 लाख 2,342
खेल एवं युवा मामले विभाग 1.10 लाख 361
तकनीकी शिक्षा विभाग 17,019 30
पर्यटन विभाग 14,394 500
सामान्य प्रशासन विभाग 5,977 62
वित्त विभाग 5,308 156

 

विवरण संख्या / प्रतिशत
कुल जियो टैग पौधे 11,57,72,615
कुल सत्यापित 1,69,35,195
जीवित पौधे 1,36,88,769
मृत पौधे 32,46,426
जीवित रहने की दर 80.83%

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान में भजनलाल सरकार के खिलाफ शिक्षकों का मोर्चा, फर्स्ट ग्रेड से लेकर थर्ड ग्रेड तक सड़क पर क्यों उतरे शिक्षक?

 

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: मूक-बधिर बच्चों की पढ़ाई पर संकट! राजस्थान के विशेष स्कूलों में सुविधाओं का अभाव, CM भजनलाल कब देंगे जवाब?

 

 

Continue reading on the app

  Sports

ऋषभ पंत के करियर को ले डूबेगी उनकी लापरवाही, खुद के पैर पर मार रहे हैं कुल्हाड़ी, कट जाएगा टीम इंडिया से पत्ता

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका दौरे पर प्रैक्टिस मैच में बुरी तरह फेल रहे. दोनों पारियों को मिलाकर पंत सिर्फ 28 रन ही बना पाए. इस दौरान पंत की बल्लेबाजी में बिल्कुल भी गंभीरता नजर आई. बाहर जाती हुई गेंद पर पंत अपना फुटबॉल स्किल दिखाने व्यस्त रहे. इस तरह कूल बनने के चक्कर में वह बैटिंग नहीं कर पाए. Mon, 10 Aug 2026 08:55:41 +0530

  Videos
See all

Ranchi Bjp Protest: रांची में बीजेपी नेताओं का हल्लाबोल! CM Hemant Soren के इस्तीफे की मांग #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T06:36:41+00:00

Parliament Session News : E20 पेट्रोल पर विवादित बयान, क्या बोले Pramod Tiwari? #e20petrol #ethanol #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T06:40:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers