कमरा नंबर 1005 में मिली डॉक्टर की डेड बॉडी, सामने आया रैगिंग एंगल; 4 सीनियर रेजिडेंट 6 महीने के लिए सस्पेंड
Surat Doctor Death: स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पंशेरिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नए सिविल अस्पताल के सुपरिटेंडेंट और डीन की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं. मंत्री ने डॉक्टर के पिता से सीधे फोन पर बात की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए निष्पक्ष जांच तथा न्याय का भरोसा दिलाया.
Piyush Mishra: ‘अब किसके मुंह में हड्डी है?’ झारखंड प्रोटेस्ट में पीयूष मिश्रा ने Naseeruddin Shah पर कसा तंज; बोले- आपसे डर नहीं...
Piyush Mishra On Naseeruddin Shah: पीयूष मिश्रा इन दिनों झारखंड में चल रहे JPSC-JSSC छात्रों के प्रदर्शन के समर्थन में रांची पहुंचे हैं। यहां उन्होंने छात्रों से मुलाकात की और उनके आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इसी दौरान पीयूष मिश्रा ने दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के पुराने बयान पर भी सवाल उठाए।
नसीरुद्दीन शाह पर साधा निशाना
रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों से मुलाकात के बाद पीयूष मिश्रा ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने CJP के दिल्ली में हुए प्रदर्शन के समय नसीरुद्दीन शाह की कही बात का जिक्र किया। पीयूष मिश्रा ने कहा कि नसीर साहब ने उस वक्त फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की चुप्पी पर कहा था कि जिनके मुंह में हड्डी होती है, वे बोल नहीं सकते। इसी बात को याद करते हुए उन्होंने सवाल किया कि अब कौन से लोग हैं, जिनके मुंह में हड्डी है।
मैं पूरे सम्मान के साथ पूछ रहा हूं
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: Actor and Singer Piyush Mishra says, "...Interacting with you all today has been truly enjoyable. That's why I came here again today... Government has to govern. That's why they proceed with caution... They are trying to maintain peace... You all… pic.twitter.com/PYwvVdgy06
— ANI (@ANI) August 9, 2026
पीयूष मिश्रा ने कहा कि वह नसीरुद्दीन शाह का सम्मान करते हैं, लेकिन इस सवाल को पूछना जरूरी समझते हैं। उन्होंने कहा, ‘नसीर साहब, मुझे माफ कीजिएगा। मैं पूरे सम्मान के साथ पूछना चाहता हूं कि इस वक्त वो कौन कुत्ते हैं, जिनके मुंह में हड्डी है?’
क्या बोले थे नसीरुद्दीन शाह?
दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म इंडस्ट्री की चुप्पी पर सवाल उठाया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि सेलिब्रिटीज तब बोलेंगे, जब उनका जमीर उन्हें ऐसा करने के लिए कहेगा। उन्होंने एक कहावत का जिक्र करते हुए कहा था कि जिस कुत्ते के मुंह में हड्डी होती है, वह भौंक नहीं सकता। जब हड्डी उसके मुंह से गिर जाएगी या उसके दांत टूट जाएंगे, तब वह भौंकेगा।
अब मुझे आपसे डर नहीं लगता
पीयूष ने नसीरुद्दीन शाह से सवाल करते हुए कहा कि क्या सेलिब्रिटीज इसलिए चुप हैं क्योंकि उन्हें किसी खास तरह की भीड़ का हिस्सा बनना पसंद था। पीयूष मिश्रा ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, ‘माफ कीजिएगा नसीर साहब, मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं, लेकिन अब मुझे आपसे डर नहीं लगता।’
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi









