Responsive Scrollable Menu

Today Rashifal 21 April 2026: आज का दिन 5 राशि के जातकों को देगा शुभ फल, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 April 2026: पंचांग के अनुसार आज 21 अप्रैल 2026 मंगलवार है. चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में दोपहर 01 बजे तक उसके बाद मिथुन राशि में होगा. आज का दिन कुछ राशि के जातकों को बेहद शुभ फल देगा. वहीं कुछ राशि लिए अशुभ फलदायी हो सकता है. आइए जानते हैं 12 राशियों का राशिफल, साथ ही जानें शुभ फलों की वृद्धि और अशुभ फलों को कम करने के उपाय.

पढ़ें आज के 12 राशियों का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 21 April 2026) 

मेष राशि

आज का दिन सामान्य फल देगा. धन के मामलों में सावधानी बरतें. कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी. नौकरी में तरक्की होगी. कारोबार में धन हानि की संभावना है. सेहत को लेकर लापरवाही न करें. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

उपाय– हनुमान मंदिर में लाल ध्वजा दान करें.

वृषभ राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा. धन के मामलों में सफलता मिलेगी. नौकरी में अधिकारियों से विवाद हो सकता है. कारोबार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है. सेहत का ध्यान रखना होगा.

उपाय- दुर्गा मंदिर में मिश्री दान करें.

मिथुन राशि

आज का दिन शुभ फलदायी होगा. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कारोबार में नया निवेश लाभ देगा. स्वास्थ्य की समस्या से छुटकारा मिलेगा. समाज में सम्मान प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी.

उपाय– गरीब को हरी सब्जी दान करें.

कर्क राशि 

आज का दिन अशुभ फल दे सकता है. धन हानि हो सकती है. वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना का योग है. नौकरी में तनाव की स्थिति बनेगी. कारोबार में विरोधियों से सावधान रहें. परिवार में विवाद हो सकता है. प्रेम संबंधों में वैचारिक मतभेद होंगे.

उपाय- गरीब को दूध दान करें.

सिंह राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा. धन का आगमन अच्छा होगा. किसी से विवाद न करें. गुस्से से काम बिगड़ सकते हैं. नौकरी में सहकर्मियों से अनबन होगी. कारोबार में नई साझेदारी से लाभ होगा. सेहत उत्तम रहेगी. जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं.

उपाय– गरीब को गुड़ दान करें.

कन्या राशि

आज का दिन शुभ फल देगा. धन के मामलों में सफलता मिलेगी. समाज में यश प्राप्त होगा. सामाजिक काम में हिस्सा लेंगे. छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी. व्यापार में नया निवेश लाभ देगा. जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे.

उपाय- गरीब को मूंग की दाल दान करें.

तुला राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा. धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. वाणी पर नियंत्रण रखें. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार में कोई निर्णय जल्दबाजी में न करें वरना हानि हो सकती है. सेहत का ध्यान रखें. प्रेम संबंध मधुर रहेंगे.

उपाय– गरीब को दही दान करें.

वृश्चिक राशि

आज का दिन अशुभ फल दे सकता है. धन की समस्या बनेगी. परिवार में विवाद हो सकता है. नौकरी में काम की अधिकता से तनाव होगा. कारोबार में धन हानि की संभावना है. नया निवेश करने से बचें. वाहन सावधानी से चलाएं. जीवनसाथी से मतभेद होंगे

उपाय- गरीब को गु़ड़ का दान करें.

धनु राशि

आज का दिन उत्तम फल देगा. अचानक से बड़ा धन लाभ हो सकता है. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा. व्यापार में विदेश से धन लाभ होगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे. भाई बहन के साथ यात्रा हो सकती है.

उपाय– मरीजों को फल दान करें.

मकर राशि

आज का दिन शुभ फल देगा. धन के मामलों में सफलता मिलेगी. रुका धन प्राप्त हो सकता है. नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा. कारोबार से संबंधित यात्राएं सफलता से पूरी होंगी. स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा हो सकती है.

उपाय– गरीब को काले कपड़े दान करें.

कुंभ राशि

आज का दिन शुभ फल देगा. धन आगमन बहुत अच्छा होगा. समाज में यश प्राप्त होगा. पुराने मित्र से मुलाकात होगी. नौकरी में तरक्की होगी. कारोबार में पुराने निवेश से लाभ प्राप्त होगा. परिवार और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

उपाय– गरीब को खिचड़ी दान करें.

मीन राशि

आज का दिन अशुभ फल देगा. धन हानि की संभावना है. वाहन सावधानी से चलाएं. नस और हड्डियों की बीमारी परेशान कर सकती है. नौकरी में विरोधियों से सावधान रहें. कारोबार में नया निवेश करने से बचें. जीवनसाथी से विवाद होगा.

उपाय- गरीब को केला दान करें.

यह भी पढ़ें: Today Rashifal 20 April 2026: आज का दिन मिथुन, तुला, कुंभ राशि के जातकों के लिए दे सकता है अशुभ फल, पढ़ें राशिफल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

  Sports

मिस तो नहीं कर दिया हार्दिक का IPL में 'कांतारा' एपिक मोमेंट, तिलक वर्मा को बीच मैच में लगाई डांट, फिर किया MAD सेलिब्रेशन

गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा शानदार शतकीय पारी खेली जिसे फैंस कभी नहीं भूल पाएंगे. मुश्किल में फंसी टीम के लिए उन्होंने शतक जमाया. इस सेंचुरी के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या का सेलिब्रेशन वायरल हो गया. इसके पीछे की कहानी भी दिलचस्प है. Tue, 21 Apr 2026 06:54:56 +0530

  Videos
See all

Trump Angry on US Media : झूठी खबरें फैलाने के आरोप में अमेरिकी मीडिया पर भड़के ट्रंप | Israel | ran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T02:06:56+00:00

Bhopal Congress Protest Viral: गौ तस्करों के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन | #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T02:08:25+00:00

UP News: CM Yogi की नई स्कीम, पढ़ने वाले नौजवानों की हो गई बल्ले-बल्ले #timesnownavbharat #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T02:10:00+00:00

Viral Video | कार चोर का तांडव, पुलिस तलाश में | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T02:08:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers