सिर्फ 24 घंटे और...: नेतन्याहू ने कहा ईरान मे काम अभी बाकी! डोनाल्ड ट्रंप बोलें- सुधर जाओ वरना मिटा देंगे
इजरायल और ईरान के बीच चल रहा दो सप्ताह का अस्थायी युद्ध विराम अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। अगले 24 घंटे दुनिया के लिए बेहद नाजुक हैं, क्योंकि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि ईरान में उनका 'काम' अभी बाकी है।
नेतन्याहू के इस बयान ने उन कयासों को हवा दे दी है कि इजरायल अब ईरान के परमाणु ठिकानों या तेल डिपो पर बड़े हमले की योजना बना रहा है। तेल अवीव से जारी बयान में कहा गया है कि जब तक ईरान की आक्रामकता पूरी तरह खत्म नहीं होती, इजरायल शांत नहीं बैठेगा।
शांति वार्ता विफल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अब तक की सबसे कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अगर ईरान ने अपनी शर्तों में ढील नहीं दी और मध्यस्थता के प्रस्ताव को नहीं माना, तो अमेरिका ईरान के हर पावर प्लांट, बांध और रणनीतिक पुल को मलबे में तब्दील कर देगा।
ट्रंप का यह 'प्लान-डी' ईरान की अर्थव्यवस्था को दशकों पीछे धकेलने की ताकत रखता है। अमेरिका की इस आक्रामकता ने तेहरान के नेतृत्व को भारी दबाव में ला दिया है।
समुद्र के रास्ते हो रही घेराबंदी ने आग में घी डालने का काम किया है। अमेरिकी नौसेना द्वारा होर्मुज की नाकेबंदी और हाल ही में एक ईरानी जहाज को कब्जे में लिए जाने के बाद दोनों सेनाएं आमने-सामने हैं। ईरान ने धमकी दी है कि अगर युद्ध फिर से शुरू हुआ, तो वह खाड़ी देशों से होने वाली वैश्विक तेल आपूर्ति को पूरी तरह ठप कर देगा।
हालांकि, अमेरिकी युद्धपोतों की भारी मौजूदगी ने ईरान की नौसैनिक ताकत को फिलहाल सीमित कर रखा है, जिससे ईरान की छटपटाहट बढ़ गई है।
जैसे-जैसे युद्ध विराम की समय सीमा नजदीक आ रही है, दुनिया भर के बाजारों में डर का माहौल है। अगर अगले 24 घंटों में कोई कूटनीतिक समाधान नहीं निकला, तो कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकती हैं।
भारत जैसे देशों के लिए यह स्थिति चिंताजनक है, क्योंकि खाड़ी क्षेत्र में युद्ध बढ़ने का सीधा असर फ्यूल की कीमतों और सप्लाई चेन पर पड़ेगा। पूरी दुनिया की नजरें अब वाशिंगटन और तेहरान के अगले कदम पर टिकी हैं।
JEE Main 2026: जेईई मेन रिजल्ट में लड़कों का जलवा, टॉपर्स में एक भी लड़की नहीं
JEE Main 2026 Result: जेईई मेन परीक्षा सेशन 2 का रिजल्ट घोषित हो गया है लेकिन इस बार जेईई मेन टॉपर्स लिस्ट में एक भी लड़की का नाम है बल्कि सभी 26 टॉपर्स लड़के हैं. आइए जानते हैं कैसा रहा रिजल्ट?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18



















