Responsive Scrollable Menu

तिलक का 45 गेंद में शतक, जयसूर्या की बराबरी की:बुमराह को पहली बॉल पर विकेट, रबाडा ने सूर्या को बोल्ड किया; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 के 30वें मैच में गुजरात टाइटंस को 99 रन से हरा दिया। अहमदाबाद में तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में शतक लगाकर सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यह इस सीजन की सबसे तेज सेंचुरी भी रही। जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर विकेट लिया। पढिए MI Vs GT मैच के टॉप मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… 1. तिलक वर्मा का 45 बॉल पर शतक मुंबई इंडियंस के लिए IPL में सबसे तेज शतक के मामले में तिलक वर्मा ने सनथ जयसूर्या की बराबरी की। दोनों ने 45-45 गेंदों में शतक जड़ा। इस लिस्ट में कैमरन ग्रीन (47 गेंद) और सूर्यकुमार यादव (49 गेंद) भी हैं। तिलक गुजरात के खिलाफ मुंबई के लिए शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले सूर्यकुमार यादव ने 2023 में वानखेड़े में नाबाद 103 रन बनाए थे। तिलक ने इस सीजन की फास्टेस्ट सेंचुरी भी लगाई। चेन्नई के संजू सैमसन ने 52 और मुंबई के क्विंटन डी कॉक ने 53 बॉल पर शतक लगाया था। 2. मुंबई की चौथी सबसे बड़ी जीत मुंबई इंडियंस ने 99 रन से जीत दर्ज करते हुए IPL इतिहास में अपनी चौथी सबसे बड़ी जीत हासिल की। टीम की सबसे बड़ी जीत 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 146 रन से आई थी। यहां से टॉप-6 मोमेंट्स 1. दानिश और कृष का टी-20 डेब्यू मुंबई इंडियंस के लिए दो नए खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। दानिश मलेवार ने पहला मुकाबला खेला, वहीं हाल ही में सपोर्ट बॉलर के रूप में शामिल कृष भगत को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। दोनों ने इससे पहले कोई टी-20 मैच नहीं खेला था, यानी यह उनके प्रोफेशनल टी-20 करियर का पहला मैच रहा। 2. रबाडा ने अपनी ही बॉल पर लपका डी कॉक का कैच चौथे ओवर में कगिसो रबाडा ने क्विंटन डी कॉक को कॉट एंड बोल्ड किया। रबाडा ने करीब 150 की रफ्तार से शॉर्ट बॉल फेंकी। डी कॉक शॉट मारने में संतुलन खो बैठे। बॉल टॉप एज लेकर हवा में गई और रबाडा ने खुद कैच लपक लिया। 3. रबाडा की 152 kmph की रफ्तार पर सूर्या क्लीन बोल्ड छठे ओवर में रबाडा ने सूर्यकुमार यादव को क्लीन बोल्ड किया। रबाडा ने 152.1 kmph की रफ्तार से बॉल फेंकी, जो पिच होकर अंदर आई। सूर्या ड्राइव के प्रयास में पेस से चकमा खा गए और बॉल स्टंप्स से टकरा गई। 4. आखिरी बॉल पर चौके से तिलक का शतक 20वें ओवर की आखिरी बॉल पर तिलक वर्मा ने चौका जड़कर IPL में पहला शतक पूरा किया। प्रसिद्ध कृष्णा ने धीमी और शॉर्ट बॉल फेंकी। तिलक ने डीप स्क्वायर लेग में गैप ढूंढकर चौका लगाया। 5. बुमराह ने साई सुदर्शन को कैच कराया जसप्रीत बुमराह ने पहली ही बॉल पर विकेट लिया। उन्होंने गुजरात के इन-फॉर्म बल्लेबाज साई सुदर्शन को कृष्ण भगत के हाथों कैच आउट कराया। बुमराह ने फुल लेंथ बॉल फेंकी जो बाहर निकली। सुदर्शन ने बिना पैरों के मूवमेंट के कवर्स के ऊपर से स्लाइस करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से पर लगकर कवर-पॉइंट पर खड़े फील्डर के पास गई। बुमराह को IPL में 146 गेंदों के इंतजार के बाद यह सफलता मिली। इस सीजन में 114 गेंदों के बाद यह उनका पहला विकेट था। सुदर्शन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। 6. सैंटनर और अश्विनी को एक ओवर में 2-2 विकेट 8वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने दो विकेट झटके। उन्होंने ओवर की दूसरी बॉल पर वॉशिंगटन सुंदर (26) को नमन धीर के हाथों कैच कराया, और फिर चौथी बॉल पर ग्लेन फिलिप्स (6) का अपनी ही गेंद पर शानदार कैच लपका। वहीं, 13वें ओवर में अपना सीजन का पहला मैच खेल रहे अश्विनी कुमार ने भी दो विकेट चटकाए। दूसरी बॉल पर उन्होंने राशिद खान (4) को राज बावा के हाथों कैच कराया। इसके बाद आखिरी बॉल पर शाहरुख खान स्लोअर बॉल पर नमन धीर को कैच थमा बैठे।

Continue reading on the app

IPL- हैदराबाद और दिल्ली के बीच मुकाबला आज:जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी सनराइजर्स; DC चौथी जीत की तलाश में

IPL 2026 में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आमने-सामने होंगे। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में दोनों ही टीमें 6-6 अंकों के साथ बराबरी पर हैं, हालांकि बेहतर रन रेट के कारण हैदराबाद चौथे स्थान पर है। दिल्ली चौथी जीत की तलाश में हैं। हैदराबाद की टीम अपने घर में जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। अब तक दोनों टीमों के बीच 26 मैच खेले गए हैं। इसमें SRH ने 13 और DC ने 11 मैच जीते हैं। जबकि एक मैच टाई रहा। इसे दिल्ली ने जीता। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। पैट कमिंस की कमी खलेगी, युवा गेंदबाजों ने संभाली कमान सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी चिंता कप्तान पैट कमिंस की अनुपलब्धता है। कमिंस स्क्वॉड के साथ जुड़ तो गए हैं, लेकिन इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनकी जगह ईशान किशन टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की गेंदबाजी यूनिट कमजोर नजर आ रही थी, लेकिन पिछले दो मैचों में प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन और शिवांग कुमार जैसे युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। ईशान मलिंगा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ डेथ ओवरों में बेहतरीन बॉलिंग कर टीम को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने अब तक खेले 6 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं। हैदराबाद का बैटिंग ऑर्डर फेल, क्लासन पर बढ़ रहा दबाव गेंदबाजी में सुधार के बावजूद हैदराबाद की बल्लेबाजी अब भी संघर्ष कर रही है। ओपनर ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और कप्तान ईशान किशन अब तक एक साथ बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहे हैं। टीम का 'हाई-रिस्क' एप्रोच कई बार उल्टा पड़ रहा है, जिससे मिडिल ऑर्डर जल्दी एक्सपोज हो जाता है। इसका खामियाजा हेनरिक क्लासन को भुगतना पड़ रहा है। क्लासन को जल्दी विकेट गिरने की वजह से संभलकर खेलना पड़ रहा है, जिससे वे अपनी स्वाभाविक आक्रामक पारी नहीं खेल पा रहे हैं। हालांकि, वह टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 6 मैचों में 144.38 की स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए हैं। कुलदीप यादव की फॉर्म बनी चिंता, एनगिडी कर रहे लीड दिल्ली के गेंदबाजी विभाग में वैरायटी तो है, लेकिन धार की कमी दिख रही है। मिचेल स्टार्क की अनुपलब्धता में साउथ अफ्रीकी पेसर लुंगी एनगिडी अटैक को लीड कर रहे हैं। उन्होंने 5 मैचों में 7 विकेट लिए हैं। कप्तान अक्षर पटेल बीच के ओवरों में रनों पर अंकुश लगा रहे हैं, लेकिन स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अब तक उम्मीद के मुताबिक विकेट नहीं निकाल पाए हैं। मुकेश कुमार और टी. नटराजन ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन डेथ ओवरों में उनसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। हैदराबाद में सीजन का चौथा मैच खेला जाएगा राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम अपने फ्लैट विकेट के लिए जाना जाता है। यहां की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। यहां गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते है। इस स्टेडियम में अभी तक 86 IPL मैच खेले गए हैं, जिनमे से 37 मैच पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने और 48 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 286/6 है, जो हैदराबाद ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। इस सीजन SRH ने यहां 3 मैच खेले, दो जीता और एक में हार का सामना करना पड़ा। बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं हैदराबाद में 21 अप्रैल का मौसम काफी गर्म रहेगा। आज यहां सुबह धूप रहेगा। यहां का टेम्परेचर 36 से 25 डिग्री रहने की उम्मीद है। इस दिन बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन SRH: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा। DC: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिजवी।

Continue reading on the app

  Sports

Hardik On Bumrah: ये मेरी प्रॉब्लम नहीं है ...जसप्रीत बुमराह से जुड़े सवाल पर हार्दिक पंड्या ने ऐसा जवाब क्यों दिया?

मुंबई इंडियंस की टीम ने इंडियन प्रीमिय लीग 2026 में मिली लगातार चार हार के सिलसिले को खत्म किया. टीम ने 99 रन की धमाकेदार जीत दर्ज की. मैच में स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहली बॉल पर विकेट चटकाया. ऐसा पहली बार हुआ जब पहले ओवर की पहली गेंद पर उनको विकेट मिली. इसके बारे में सवाल पूछे जाने पर हार्दिक ने मजेदार जवाब दिया. Tue, 21 Apr 2026 08:29:13 +0530

  Videos
See all

Tamil Nadu Election | तमिलनाडु में आज थमेगा चुनाव प्रचार, अब चुनावी मैदान में असली इम्तेहान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T03:09:06+00:00

News Ki Pathshala|Iran US Ceasefire News:क्या Trump को ले डूबेगा चापलूस Munir ?Latest News।TNNB #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T03:05:52+00:00

Breaking News Live : देश -दुनिया की बड़ी खबरें देखें | Iran US War | Bengal Election 2026 | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T03:11:57+00:00

भारत में Egg Production सबसे अधिक कहां होता है? #latestnews #hindinews #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T03:10:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers