Bhooth Bangla Box Office Collection: चौथे दिन सिंगल डिजिट में सिमटी कमाई, फिर भी 100 करोड़ के पार कलेक्शन
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 4: प्रियदर्शन (Priyadarshan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के लिए इन दोनों की जोड़ी सालो बाद दोबारा नजर आई और दर्शक इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं. फिल्म ने शानदार ओपनिंग की थी और अब इसके चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. चलिए जानते हैं, भूत बंगला ने कितनी कमाई कर ली है और क्या नया रिकॉर्ड बनाया है.
भूत बंगला का चौथे दिन का कलेक्शन
अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़ की कमाई की थी. फिर ओपनिंग डे पर फिल्म ने धमाल मचा दिया था और 12.25 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. इसके बाद दूसरे दिन इसकी कमाई 19 करोड़ और तीसरे दिन 23 करोड़ रुपये रही. लेकिन चौथे दिन यानि पहले मंडे को इसमें गिरावट देखने को मिली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'भूत बंगला' ने रिलीज के चौथे दिन 6.75 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ 'भूत बंगला' की भारत में कुल कमाई 64.75 करोड़ रुपये हो गई.
हाईएस्ट फर्स्ट मंडे कलेक्शन की लिस्ट में शामिल
इसी के साथ भूत बंगला ने अपने नाम नया रिकॉर्ड कर लिया है. फिल्म ने पहले मंडे को 6.75 करोड़ की कमाई की है और साल 2026 की तीसरी बॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जी हां, भूत बंगला मंडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वालीसाल 2026 की तीसरी फिल्म बन गई है और इसने शाहिद कपूर की ओ'रोमियो ( 5.10 करोड़) को पछाड़ दिया है. इससे आगे रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (66.1 करोड़) और सनी देओल की बॉर्डर 2 (23.31 करोड़) है.
100 करोड़ का कलेक्शन किया पार
'भूत बंगला' सिर्फ भारत में ही नहीं, दुनियाभर में लोगों को क्रेजी कर रही है. फिल्म लोगों को डराने के साथ-साथ बेहद हंसा भी रही है. भूत बंगला का भारत का ग्रॉस कलेक्शन 77.34 करोड़ रुपये है. वहीं, इसे वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Bhooth Bangla Box Office Collection Worldwide) की बात करे तो ये 100 करोड़ के पार पहुंच गया है. भूत बंगला ने चार दिनों में दुनियाभर में 106.34 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और ये 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है.
फिल्म भूत बंगला की कहानी
भूत बंगला की कहानी की बात करे तो ये एक पुराने और रहस्यमयी हवेली के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लोग भूतिया मानते हैं. अक्षय कुमार का परिवार की ये पुरानी हवेली होती है, जहां वो अपनी बहन की शादी करवाने आते हैं. जहां कहां जाता है कि किसी की शादी नहीं होती है. शुरुआत में अक्षय इन अफवाहों को मजाक समझते हैं, लेकिन धीरे-धीरे उसे अजीब घटनाओं का सामना करना पड़ता है. कहानी में डर और कॉमेडी भर-भरकर देखने को मिलगी. अब सच में भूत है या इसके पीछे कोई और राज छिपा है, ये तो आपको फिल्म देखकर पता चलेगा. इसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव, जिशु सेनगुप्ता, मिथिला पालकर, दिवंगत एक्टप असरानी जैसे कई दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- रॉकिंग स्टार यश ने 'Toxic' की कहानी के खोले सारे पत्ते, बताया फिल्म की स्टोरी किस पर है बेस्ड
जन्म के बाद पहले घंटे में नवजात के लिए स्तनपान क्यों है जरूरी? जानिए फायदे
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। नवजात शिशु के लिए मां का दूध किसी अमूल्य पोषण स्रोत से कम नहीं है। जन्म के तुरंत बाद यह शिशु को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है, जो उसके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसमें मौजूद एंटीबॉडी शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं और उसे विभिन्न संक्रमणों व बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।
जन्म के तुरंत बाद जो गाढ़ा पीला दूध निकलता है, उसे कोलोस्ट्रम कहते हैं। इसे कभी भी फेंकना नहीं चाहिए, क्योंकि यही बच्चे की पहली वैक्सीन जैसा काम करता है। इसमें विटामिन ए और इम्युनिटी बढ़ाने वाले तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। इसलिए कोशिश करें कि बच्चे को जन्म के एक घंटे के भीतर ही स्तनपान शुरू कर दिया जाए।
एक और जरूरी बात यह है कि बच्चे को पहले छह महीने तक सिर्फ मां का दूध ही दिया जाए। कई लोग सोचते हैं कि गर्मी में बच्चे को पानी भी देना चाहिए, लेकिन ऐसा बिल्कुल जरूरी नहीं है। मां के दूध में ही पर्याप्त पानी होता है, जो बच्चे की प्यास भी बुझा देता है और भूख भी मिटा देता है।
ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि बच्चे को जब भी भूख लगे, उसे स्तनपान कराएं। कोई तय समय बनाने की जरूरत नहीं होती। इसे डिमांड फीडिंग कहा जाता है, जो बच्चे के लिए सबसे बेहतर होती है। इससे बच्चे का पेट भी अच्छे से भरता है और दूध का उत्पादन भी सही बना रहता है।
स्तनपान करते समय बच्चे की सही पकड़ (अटैचमेंट) बहुत जरूरी है। अगर बच्चा ठीक से स्तन नहीं पकड़ता, तो उसे पूरा दूध नहीं मिल पाता और मां को भी दर्द या परेशानी हो सकती है। इसलिए शुरुआत में थोड़ा ध्यान देना जरूरी है, जरूरत पड़े तो किसी डॉक्टर से सलाह लें।
कभी भी बच्चे को जन्म के बाद शहद, घुट्टी या कोई और चीज (जिसे प्री-लैक्टियल फीड कहते हैं) नहीं देनी चाहिए। ये चीजें साफ-सुथरी नहीं होतीं और बच्चे को संक्रमण या दस्त जैसी समस्या हो सकती है।
मां के लिए भी स्तनपान फायदेमंद होता है। इससे शरीर जल्दी रिकवर करता है और गर्भाशय जल्दी सामान्य स्थिति में आ जाता है। साथ ही यह प्राकृतिक रूप से कुछ समय तक अगली गर्भावस्था को भी टालने में मदद करता है।
--आईएएनएस
पीआईएम/वीसी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















.jpg)


