Responsive Scrollable Menu

IPL- हैदराबाद और दिल्ली के बीच मुकाबला आज:जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी सनराइजर्स; DC चौथी जीत की तलाश में

IPL 2026 में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आमने-सामने होंगे। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में दोनों ही टीमें 6-6 अंकों के साथ बराबरी पर हैं, हालांकि बेहतर रन रेट के कारण हैदराबाद चौथे स्थान पर है। दिल्ली चौथी जीत की तलाश में हैं। हैदराबाद की टीम अपने घर में जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। अब तक दोनों टीमों के बीच 26 मैच खेले गए हैं। इसमें SRH ने 13 और DC ने 11 मैच जीते हैं। जबकि एक मैच टाई रहा। इसे दिल्ली ने जीता। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। पैट कमिंस की कमी खलेगी, युवा गेंदबाजों ने संभाली कमान सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी चिंता कप्तान पैट कमिंस की अनुपलब्धता है। कमिंस स्क्वॉड के साथ जुड़ तो गए हैं, लेकिन इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनकी जगह ईशान किशन टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की गेंदबाजी यूनिट कमजोर नजर आ रही थी, लेकिन पिछले दो मैचों में प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन और शिवांग कुमार जैसे युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। ईशान मलिंगा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ डेथ ओवरों में बेहतरीन बॉलिंग कर टीम को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने अब तक खेले 6 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं। हैदराबाद का बैटिंग ऑर्डर फेल, क्लासन पर बढ़ रहा दबाव गेंदबाजी में सुधार के बावजूद हैदराबाद की बल्लेबाजी अब भी संघर्ष कर रही है। ओपनर ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और कप्तान ईशान किशन अब तक एक साथ बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहे हैं। टीम का 'हाई-रिस्क' एप्रोच कई बार उल्टा पड़ रहा है, जिससे मिडिल ऑर्डर जल्दी एक्सपोज हो जाता है। इसका खामियाजा हेनरिक क्लासन को भुगतना पड़ रहा है। क्लासन को जल्दी विकेट गिरने की वजह से संभलकर खेलना पड़ रहा है, जिससे वे अपनी स्वाभाविक आक्रामक पारी नहीं खेल पा रहे हैं। हालांकि, वह टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 6 मैचों में 144.38 की स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए हैं। कुलदीप यादव की फॉर्म बनी चिंता, एनगिडी कर रहे लीड दिल्ली के गेंदबाजी विभाग में वैरायटी तो है, लेकिन धार की कमी दिख रही है। मिचेल स्टार्क की अनुपलब्धता में साउथ अफ्रीकी पेसर लुंगी एनगिडी अटैक को लीड कर रहे हैं। उन्होंने 5 मैचों में 7 विकेट लिए हैं। कप्तान अक्षर पटेल बीच के ओवरों में रनों पर अंकुश लगा रहे हैं, लेकिन स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अब तक उम्मीद के मुताबिक विकेट नहीं निकाल पाए हैं। मुकेश कुमार और टी. नटराजन ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन डेथ ओवरों में उनसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। हैदराबाद में सीजन का चौथा मैच खेला जाएगा राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम अपने फ्लैट विकेट के लिए जाना जाता है। यहां की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। यहां गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते है। इस स्टेडियम में अभी तक 86 IPL मैच खेले गए हैं, जिनमे से 37 मैच पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने और 48 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 286/6 है, जो हैदराबाद ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। इस सीजन SRH ने यहां 3 मैच खेले, दो जीता और एक में हार का सामना करना पड़ा। बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं हैदराबाद में 21 अप्रैल का मौसम काफी गर्म रहेगा। आज यहां सुबह धूप रहेगा। यहां का टेम्परेचर 36 से 25 डिग्री रहने की उम्मीद है। इस दिन बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन SRH: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा। DC: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिजवी।

Continue reading on the app

भारत- अमेरिका के बीच दोबारा ट्रेड वार्ता शुरू हुई:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 साल बाद जर्मनी पहुंचेंगे, 21 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जर्मनी पहुंचेंगे 21 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 3 दिन की जर्मनी यात्रा पर जाएंगे। राजनाथ की ये यात्रा दोनों देशों के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने के लिए है। 2. भारत- अमेरिका के बीच ट्रेड वार्ता शुरू हुई 20 अप्रैल को भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका एक बार फिर द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के पहले चरण में ट्रेड वार्ता शुरू करेंगे। नेशनल (NATIONAL) 3. टेक्सटाइल मिनिस्ट्री ने हैंडलूम 'विश्व सूत्र’ इनिशिएटिव लॉन्च किया 19 अप्रैल को टेक्सटाइल मिनिस्ट्री ने 'विश्व सूत्र - विश्व के लिए भारत की बुनाई' नाम से एक इनिशिएटिव लॉन्च किया। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अजित डोभाल UAE पहुंचे 19 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अजित डोभाल ने सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा पर हैं। डोभाल रियाद पहुंचे। Hon'ble NSA Shri Ajit Doval paid an official visit to Riyadh on April 19.He was received at the Airport by Ambassador Dr Suhel Khan and Deputy Minister for Political Affairs @KSAmofaEN H.E. Ambassador Dr. Saud Al-Sati.Later, he had meetings with Energy Minister H.R.H. Prince… pic.twitter.com/VTz7LJAOFu— India in Saudi Arabia (@IndianEmbRiyadh) April 19, 2026 6. भारत-रूस के बीच RELOS समझौता लागू 18 अप्रैल को रूस ने भारत और रूस के बीच रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक सपोर्ट (RELOS) रक्षा समझौता लागू होने की जानकारी दी। आज का इतिहास ------------ ये खबर भी पढ़ें.. लद्दाख में देश का पहला शैलचित्र कंजर्वेशन पार्क बनेगा:साउथ कोरिया के राष्‍ट्रपति ली जे म्‍युंग भारत आए, 20 अप्रैल के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

विराट की वजह से ही क्रिकेट फॉलो करता हूं; नोवाक जोकोविच ने किंग कोहली और इंडिया के बारे में और क्या कहा?

टेनिस के महानतम खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने महान क्रिकेटर विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कोहली को दोस्त बताते हुए कहा कि उनकी वजह से ही वह क्रिकेट को फॉलो करते हैं। लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्डस से इतर टाइम्स नाउ से बातचीत में जोकोविच ने कहा कि वह जल्द ही भारत आने की योजना बना रहे हैं। Tue, 21 Apr 2026 10:18:50 +0530

  Videos
See all

Islamabad Talks : इस्लामाबाद वार्ता के लिए iran पर दबाव बनाने में सफल होगा USA? | Strait of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T04:07:41+00:00

US Iran Ceasefire Live News : Islamabad में वार्ता से पहले, टूट गया सीजफायर! | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T04:09:28+00:00

Viral Video | रिपोर्ट लिखाने गया, मिला थप्पड़! मामला गरमाया | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T04:00:47+00:00

Viral Video | पत्नी ने पति के वारका जवाब दिया | #viralnews | #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T04:03:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers