Responsive Scrollable Menu

शी चिनफिंग ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री से फोन पर बात की

बीजिंग, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सोमवार की दोपहर को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बातचीत की और सऊदी अरब के साथ संबंध विकसित करने पर बल दिया।

शी ने कहा कि चीन सऊदी अरब के साथ संबंध के विकास को बहुत महत्व देता है और उसने हमेशा पारस्परिक सम्मान, समानता और पारस्परिक लाभ के सिद्धांतों का पालन किया है। इस वर्ष दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की 10वीं वर्षगांठ है। चीन सऊदी अरब के साथ मिलकर इससे लाभ उठाकर रणनीतिक पारस्परिक विश्वास को गहरा करना, व्यावहारिक सहयोग को मजबूत करना, सभी स्तरों पर आदान-प्रदान का विस्तार करना और चीन-सऊदी अरब संबंधों को लगातार व्यापक और गहरा बनाना चाहता है, ताकि चीन और अरब देशों के बीच संबंधों के विकास के लिए एक आदर्श स्थापित किया जा सके।

मध्य पूर्व और खाड़ी क्षेत्र में मौजूदा स्थिति की चर्चा करते हुए, शी चिनफिंग ने इस बात पर जोर दिया कि चीन तत्काल और व्यापक युद्धविराम और शत्रुता की समाप्ति का समर्थन करता है, शांति की बहाली के लिए अनुकूल सभी प्रयासों का समर्थन करता है, और राजनीतिक व राजनयिक साधनों के माध्यम से विवादों को हल करने पर जोर देता है।

चीनी राष्ट्रपति का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य सामान्य नौवहन के लिए खुला रहना चाहिए, जो इस क्षेत्र के देशों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साझा हित में है। चीन क्षेत्रीय देशों को अच्छे पड़ोसी संबंधों, विकास, सुरक्षा और सहयोग का समुदाय बनाने, अपने भविष्य और भाग्य को अपने हाथों में लेने तथा क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में भी समर्थन करता है।

फोन वार्ता में, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब-चीन संबंध रणनीतिक हैं, चीन के साथ संबंध विकसित करना सऊदी अरब के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मध्य पूर्व में चल रहा मौजूदा संघर्ष खाड़ी देशों की सुरक्षा को नुकसान पहुंचा रहा है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और आर्थिक गतिविधियों को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। सऊदी अरब विवादों और मतभेदों को संवाद के माध्यम से सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है और स्थिति को और बिगड़ने से रोकने की उम्मीद करता है।

उन्होंने यह भी कहा कि चीन एक जिम्मेदार और प्रमुख विश्व शक्ति है जो लगातार निष्पक्ष रुख अपनाती है और मध्य पूर्वी देशों के बीच सौहार्दपूर्ण मित्रता, संवाद और सहयोग का समर्थन करती है। सऊदी अरब युद्धविराम बनाए रखने, लड़ाई की पुनरावृत्ति को रोकने, होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता प्राप्त करने के लिए चीन के साथ संचार और समन्वय को मजबूत करने के लिए तत्पर है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

नई दिल्ली: के-पॉप महोत्सव में शामिल हुईं दक्षिण कोरिया की फर्स्ट लेडी किम हे क्यूंग

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की फर्स्ट लेडी किम हे क्यूंग सोमवार को भारत में एक के-पॉप महोत्सव में शाम‍िल हुईं। इस दौरान उन्‍होंने दोनों देशों के लोगों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान से रिश्ते और मजबूत होने की उम्‍मीद जताई। यह जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से दी गई।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, किम हे क्यूंग, राष्ट्रपति ली जे म्युंग के साथ भारत के दौरे पर आई हैं। उन्होंने के-ड्रीम स्टेज: ऑल इंडिया के-पॉप ग्रैंड चैंपियनशिप नाम के इस वार्षिक कार्यक्रम में गेस्ट के तौर पर हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम कोरियन कल्चरल सेंटर आयोजित करता है।

उन्होंने कहा कि यह इवेंट दिखाता है कि भारत में कोरियन कल्चर कितनी तेजी से लोकप्रिय हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जो बच्चे और युवा यहां कॉम्पिटिशन में हिस्सा ले रहे हैं, वे दोनों देशों के बीच पुल का काम करेंगे।

किम ने अपने भाषण में कहा, मुझे पूरा यकीन है कि आप सभी आगे चलकर न सिर्फ भारत बल्कि कोरिया और पूरी दुनिया में नई पॉपुलर कल्चर की लहर लाएंगे।

इस कार्यक्रम में के-पॉप डांस और सिंगिंग की प्रतियोगिताएं हुईं। साथ ही कुछ आमंत्रित कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दीं। के-पॉप की दिग्गज कंपनी जेवाईपी एंटरटेनमेंट के फाउंडर पार्क जिन यंग भी वहां आए थे, जो राष्ट्रपति समिति सह-अध्यक्ष भी हैं।

किम ने कहा, कल्चर की ताकत इतनी बड़ी है कि वो देशों की सीमाओं को पार करके लोगों को जोड़ देती है। मुझे उम्मीद है कि आज का यह कार्यक्रम हमारी दोनों संस्कृतियों को एक-दूसरे को बेहतर समझने और करीब आने का मौका बनेगा।

इससे पहले दिन में फर्स्ट लेडी किम और राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने दिल्ली के राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति तीन दिन की स्टेट विजिट पर भारत आए हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें और फर्स्ट लेडी को रिसीव किया था।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की यह भारत यात्रा दोनों देशों के बीच खास सामरिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

रात 1 बजे तक शराब पी, सुबह उठकर 21 चौके और 7 छक्के जड़ बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, नशे में खेली 175 रन की पारी

Herschelle Gibbs slammed 175 against Australia : दक्षिण अफ्रीका के साल 2006 में हर्शल गिब्स ने जोहान्सबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 434 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार 175 रन की पारी खेली थी. इस इनिंग की खास बात यह थी कि एक रात पहले वो दोस्तों के साथ शराब पी रहे थे. अगले दिन उठकर हैंगओवर में ऐतिहासिक पारी खेल डाली. Tue, 21 Apr 2026 06:04:33 +0530

  Videos
See all

Iran Attack on Indian Ship LIVE: हमले के बाद भारत से मांगी माफी? | Firing on Oil Tanker | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T01:13:55+00:00

Iran War के बीच जानिए France और Mexico पेस्ट्री को लेकर आपस में क्यों लड़ पड़े थे? #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T01:15:00+00:00

Manipur Unrest | मणिपुर में जनता का उबाल.. लगातार प्रदर्शन के बीच सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T01:17:23+00:00

Maithili Thakur | Bengal Election:बंगाल में कानून और व्यवस्था पर क्या बोलीं मैथिली ठाकुर? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T01:10:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers