Responsive Scrollable Menu

नई दिल्ली: के-पॉप महोत्सव में शामिल हुईं दक्षिण कोरिया की फर्स्ट लेडी किम हे क्यूंग

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की फर्स्ट लेडी किम हे क्यूंग सोमवार को भारत में एक के-पॉप महोत्सव में शाम‍िल हुईं। इस दौरान उन्‍होंने दोनों देशों के लोगों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान से रिश्ते और मजबूत होने की उम्‍मीद जताई। यह जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से दी गई।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, किम हे क्यूंग, राष्ट्रपति ली जे म्युंग के साथ भारत के दौरे पर आई हैं। उन्होंने के-ड्रीम स्टेज: ऑल इंडिया के-पॉप ग्रैंड चैंपियनशिप नाम के इस वार्षिक कार्यक्रम में गेस्ट के तौर पर हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम कोरियन कल्चरल सेंटर आयोजित करता है।

उन्होंने कहा कि यह इवेंट दिखाता है कि भारत में कोरियन कल्चर कितनी तेजी से लोकप्रिय हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जो बच्चे और युवा यहां कॉम्पिटिशन में हिस्सा ले रहे हैं, वे दोनों देशों के बीच पुल का काम करेंगे।

किम ने अपने भाषण में कहा, मुझे पूरा यकीन है कि आप सभी आगे चलकर न सिर्फ भारत बल्कि कोरिया और पूरी दुनिया में नई पॉपुलर कल्चर की लहर लाएंगे।

इस कार्यक्रम में के-पॉप डांस और सिंगिंग की प्रतियोगिताएं हुईं। साथ ही कुछ आमंत्रित कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दीं। के-पॉप की दिग्गज कंपनी जेवाईपी एंटरटेनमेंट के फाउंडर पार्क जिन यंग भी वहां आए थे, जो राष्ट्रपति समिति सह-अध्यक्ष भी हैं।

किम ने कहा, कल्चर की ताकत इतनी बड़ी है कि वो देशों की सीमाओं को पार करके लोगों को जोड़ देती है। मुझे उम्मीद है कि आज का यह कार्यक्रम हमारी दोनों संस्कृतियों को एक-दूसरे को बेहतर समझने और करीब आने का मौका बनेगा।

इससे पहले दिन में फर्स्ट लेडी किम और राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने दिल्ली के राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति तीन दिन की स्टेट विजिट पर भारत आए हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें और फर्स्ट लेडी को रिसीव किया था।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की यह भारत यात्रा दोनों देशों के बीच खास सामरिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

नेपाल दौरे पर पहुंचे अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री, नेताओं और उद्योग जगत से की मुलाकात

काठमांडू, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री पॉल कपूर सोमवार को काठमांडू पहुंचे और नेपाल के राजनीतिक व कारोबारी नेताओं के साथ अपनी बैठकें शुरू कर दी हैं।

यह नेपाल में नई सरकार के गठन के बाद किसी वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी की पहली यात्रा है। 5 मार्च को हुए चुनावों के बाद 27 मार्च को प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के नेतृत्व में नई सरकार बनी थी।

अपने दौरे के पहले दिन पॉल कपूर ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने से मुलाकात की। अमेरिकी विदेश विभाग के दक्षिण और मध्य एशिया ब्यूरो ने एक्स पर बताया कि इस बैठक में नई सरकार की प्राथमिकताओं और अमेरिका-नेपाल सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा हुई।

नेपाल में सत्तारूढ़ आरएसपी प्रतिनिधि सभा में लगभग दो-तिहाई बहुमत के साथ सबसे बड़ी पार्टी है और इसके वरिष्ठ नेता बालेंद्र शाह सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। हालांकि, लामिछाने और कपूर के बीच हुई बातचीत के मुद्दों पर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

अमेरिकी अधिकारी ने नेपाल के सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) क्षेत्र के कई कारोबारियों से भी मुलाकात की। इस दौरान नेपाल में अमेरिकी निवेश के अवसर बढ़ाने, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग, साइबर सुरक्षा और तकनीकी सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

अमेरिका नेपाल के डिजिटल ढांचे में बढ़ती रुचि दिखा रहा है और चीन की 5जी तकनीक को अपनाने को लेकर चिंता भी जता चुका है। फिलहाल नेपाल के दूरसंचार नेटवर्क में 4जी उपकरणों की आपूर्ति मुख्य रूप से चीनी कंपनी हुआवेई ने की है और देश में अभी 5जी सेवा शुरू नहीं हुई है।

नेपाल में अमेरिकी दूतावास के अनुसार, पॉल कपूर अपने दौरे के दौरान वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और सांस्कृतिक विशेषज्ञों से भी मुलाकात कर अमेरिका-नेपाल संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर देंगे।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराया, तिलक वर्मा ने खेली शतकीय पारी

आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस दौरान मुंबई ने गुजरात को 99 रनों के बड़े अंतर से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने गुजरात को 200 रन का आंकड़ा दिया जिसके जवाब में जीटी की टीम 100 रन पर ऑलआउट हो गई। 



Tue, 21 Apr 2026 08:10:00 +0530

  Videos
See all

Bhopal Congress Protest Viral: गौ तस्करों के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन | #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T02:08:25+00:00

Trump Angry on US Media : झूठी खबरें फैलाने के आरोप में अमेरिकी मीडिया पर भड़के ट्रंप | Israel | ran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T02:06:56+00:00

Virall Video | पुतला फूंकते वक्त लगी आग, पुलिस ने बचाई जान | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T02:07:32+00:00

Viral Video | कार चोर का तांडव, पुलिस तलाश में | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T02:08:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers