Responsive Scrollable Menu

Car Gadgets: आपकी गाड़ी में जरूर होने चाहिए ये स्मार्ट गैजेट्स, इमरजेंसी में आएंगे काम

Car Gadgets: मौजूदा समय में टेक्नोलॉजी हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है और अब इसका असर ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी साफ दिखाई देता है। आज की कार सिर्फ चलने का साधन नहीं रही, बल्कि सही गैजेट्स के साथ यह ज्यादा सेफ, कंफर्टेबल और एक्सेसिबल बन जाती है। खासकर सड़क हादसों और खराब सड़कों को देखते हुए कुछ कार गैजेट्स अब जरूरत बन चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही जरूरी कार गैजेट्स के बारे में, जो हर कार में होने चाहिए।

डैशकैम (Dashcam)
डैशकैम आज के समय में सबसे जरूरी कार गैजेट्स में से एक है। एक्सीडेंट की स्थिति में यह सबूत के तौर पर काम आता है और यह पता लगाने में मदद करता है कि गलती किसकी थी। इसके अलावा चोरी, रोड रेज और सेफ्टी के लिहाज से भी डैशकैम काफी उपयोगी है। बाजार में अच्छी क्वालिटी का डैशकैम लगभग 5,000 रुपये में मिल जाता है।

फोन होल्डर (Phone Holder)
ड्राइविंग के दौरान गूगल मैप्स का इस्तेमाल आम हो गया है। फोन हाथ में लेकर मैप देखना खतरनाक हो सकता है। ऐसे में फोन होल्डर आपकी ड्राइविंग को सुरक्षित बनाता है। यह सस्ता और बेहद काम का गैजेट है, जो 200–300 रुपये में आसानी से मिल जाता है।

पोर्टेबल टायर इन्फ्लेटर (Portable Tyre Inflator)
बीच रास्ते टायर की हवा कम हो जाना एक आम समस्या है। अगर आसपास मैकेनिक न हो, तो पोर्टेबल टायर इन्फ्लेटर बहुत काम आता है। इसकी मदद से आप खुद ही टायर में हवा भर सकते हैं और सफर जारी रख सकते हैं।

पोर्टेबल वैक्युम क्लीनर (Portable Vacuum Cleaner)
कार के अंदर रोजमर्रा की गंदगी जमा हो जाती है। हर बार कार वॉश कराना जरूरी नहीं। पोर्टेबल वैक्युम क्लीनर से आप घर पर ही कार की अंदरूनी सफाई आसानी से कर सकते हैं।

गैप फिलर (Gap Filler)
सीट और हैंडब्रेक के बीच मौजूद गैप में अक्सर मोबाइल, सिक्के या खाना गिर जाता है। गैप फिलर इस परेशानी से बचाता है और कार के इंटीरियर को साफ-सुथरा बनाए रखता है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Budget Helmets: बाइक चलाते हैं? ये 6 बजट हेलमेट बचा सकते हैं आपकी जिंदगी, जानें बेस्ट ऑप्शन

Budget Helmets: भारत में सड़क हादसों में दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा एक बड़ी चिंता बनी हुई है। अक्सर देखा जाता है कि हेलमेट न पहनने या खराब क्वालिटी के हेलमेट इस्तेमाल करने के कारण गंभीर चोटें लगती हैं, यहां तक कि कई मामलों में जान भी चली जाती है। ऐसे में सही और सुरक्षित हेलमेट का चुनाव बेहद जरूरी हो जाता है। अच्छी बात यह है कि अब बाजार में 5000 रुपये से कम कीमत में भी कई बेहतरीन और सेफ्टी सर्टिफाइड हेलमेट उपलब्ध हैं।

SMK Typhoon Helmet
SMK का Typhoon हेलमेट फुल-फेस डिजाइन में आता है और इसमें ISI, DOT और ECE जैसे सेफ्टी सर्टिफिकेशन मिलते हैं। यह हेलमेट करीब 4200 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है और बेहतर सुरक्षा के साथ स्टाइलिश डिजाइन भी देता है।

SMK Laminar Helmet
SMK Laminar हेलमेट हाफ-फेस डिजाइन में आता है। इसमें भी ISI, DOT और ECE सर्टिफिकेशन मिलते हैं। यह हेलमेट 2799 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है, जो बजट में अच्छा विकल्प है।

Axor Apex Helmet
Axor Apex एक प्रीमियम फुल-फेस हेलमेट है, जिसमें ISI, DOT और ECE सुरक्षा मिलती है। इसकी कीमत करीब 4994 रुपये है, जो इसे इस बजट में एक शानदार विकल्प बनाती है।

Steelbird Fighter Helmet
Steelbird Fighter हेलमेट फुल-फेस डिजाइन में आता है और इसमें ISI व DOT सर्टिफिकेशन मिलते हैं। इसकी कीमत 2700 रुपये से शुरू होकर 4499 रुपये तक जाती है। वहीं, BaseX वेरिएंट में बेहतर ऑडियो फीचर भी मिलता है।

Ignyte IGN 58 Helmet
Ignyte IGN 58 एक हाफ-फेस हेलमेट है, जिसमें ISI और DOT सर्टिफिकेशन दिए गए हैं। इसकी कीमत करीब 2999 रुपये है, जो इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए अच्छा विकल्प बनाती है।

Vega Dirt-X Trial Helmet
Vega का Dirt-X Trial हेलमेट एडवेंचर और ऑफ-रोडिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें ISI और DOT सुरक्षा मिलती है और इसकी कीमत करीब 3158 रुपये है। 

कम बजट में भी सेफ्टी से समझौता किए बिना बेहतर हेलमेट विकल्प मौजूद हैं। सुरक्षित ड्राइविंग के लिए हमेशा सर्टिफाइड हेलमेट का ही इस्तेमाल करें।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

Who is Ashwani Kumar: कौन हैं अश्वनी कुमार, जिसकी चमक के आगे तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह भी फीके पड़ गए

Who is Ashwani Kumar: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में धूम मचा दी. मैच में अश्वनी ने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. अश्वनी के इस दमदार गेंदबाजी के कारण ही मुंबई इंडियंस को 15.5 ओवर में ही गुजरात को समेट कर 99 रनों से हरा दिया. Tue, 21 Apr 2026 00:09:23 +0530

  Videos
See all

Owaisi On Congress: बंगाल में ओवैसी ने कांग्रेस को दे दिया बड़ा चेलेंज ! #shorts #ytshorts #owaisi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T19:45:05+00:00

Black and White शो के आज के Highlights |20 April 2026 | Delimitation |Women Reservation Parliament #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T19:37:48+00:00

Iran-America Tension: सीज़फायर कौन संभाले...ईरान अब सेना के हवाले? | War News | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T19:30:07+00:00

Owaisi Viral Video: बंगाल में ओवैसी कितने सीटों पर लड़ रहे हैं? #shorts #ytshorts #bjp #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T19:30:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers