Responsive Scrollable Menu

फिजिकल हेल्थ- ब्लड टेस्ट से पता चलेगा लंग-कैंसर का रिस्क:इलाज होगा आसान, डॉक्टर से जानें इस ब्लड टेस्ट से जुड़े हर सवाल का जवाब

‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ (WHO) के मुताबिक, लंग कैंसर दुनिया में सबसे ज्यादा डायग्नोज होने वाले कैंसरों में से एक है। यह कैंसर से होने वाली मौतों का प्रमुख कारण भी है। हाल ही में जर्नल ‘Cell’ में पब्लिश एक नई रिसर्च ने लंग कैंसर के इलाज में एक नई उम्मीद जगाई है। वैज्ञानिकों ने ब्लड में 14 ऐसे प्रोटीन की पहचान की है, जिनसे लंग कैंसर डायग्नोज होने से 5 साल से पहले जोखिम का पता लगाया जा सकता है। इस तकनीक के सफल होने पर लंग कैंसर के ट्रीटमेंट में बड़ी मदद मिलेगी। इसलिए आज ‘फिजिकल हेल्थ’ में इस ब्लड टेस्ट की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. राजित चनाना, डायरेक्टर, सीनियर कंसल्टेंट, ऑन्कोलॉजी, धर्मशिला नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली सवाल- क्या सचमुच एक ब्लड टेस्ट से भविष्य में कैंसर का पता चल सकेगा? जवाब- अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि एक सिंपल ब्लड टेस्ट भविष्य में होने वाले कैंसर की 100% सटीक भविष्यवाणी कर सकता है, लेकिन हाल की स्टडी से इस दिशा में उम्मीद जगी है। इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- यह टेस्ट कैंसर पकड़ता है या सिर्फ कैंसर के खतरे का अनुमान लगाता है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- यह टेस्ट कितने साल पहले कैंसर का जोखिम बता सकता है? जवाब- यह टेस्ट करीब 5 साल पहले ही संकेत दे सकता है कि किसी व्यक्ति में लंग कैंसर विकसित होने का रिस्क बढ़ा हुआ है या नहीं। सवाल- क्या यह ब्लड टेस्ट मार्केट में उपलब्ध है? जवाब- नहीं, यह ब्लड टेस्ट अभी आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं है। यह तकनीक अभी रिसर्च और क्लिनिकल वैलिडेशन के चरण में है। सवाल- कैंसर होने और कैंसर का जोखिम होने में क्या फर्क है? जवाब- ग्राफिक में दोनों के बीच के फर्क देखिए- सवाल- अगर रिपोर्ट में हाई रिस्क आए तो क्या इसका मतलब है कि कैंसर जरूर होगा? जवाब- नहीं, इसका मतलब यह है कि उसमें लंग कैंसर का रिस्क ज्यादा है। ऐसे लोगों को डॉक्टर की सलाह पर एक्स्ट्रा टेस्ट, रेगुलर स्क्रीनिंग की जरूरत पड़ सकती है। ताकि शुरुआती चरण में ही समस्या का पता लगाया जा सके। सवाल- अगर रिपोर्ट नॉर्मल आए तो क्या भविष्य में कैंसर का रिस्क पूरी तरह खत्म हो जाता है? जवाब- नहीं, इससे भविष्य में कैंसर का रिस्क पूरी तरह खत्म नहीं होता है। उम्र, स्मोकिंग की आदत, फैमिली हिस्ट्री और दूसरे फैक्टर्स रिस्क बढ़ा सकते हैं। सवाल- किन लोगों के लिए यह टेस्ट सबसे ज्यादा उपयोगी हो सकता है? जवाब- मंजूरी के बाद यह उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी हो सकता है, जिन्हें लंग कैंसर का रिस्क ज्यादा है। ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या धूम्रपान करने वालों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा? जवाब- हां, अगर भविष्य में यह ब्लड टेस्ट इस्तेमाल में आता है, तो इसका सबसे ज्यादा फायदा स्मोकर्स को मिलेगा। दरअसल, लंग कैंसर के अधिकांश मामलों का संबंध स्मोकिंग से होता है। इससे डॉक्टर्स को समय रहते निगरानी और इलाज में मदद मिलेगी। सवाल- क्या नॉन-स्मोकर्स के लिए भी ये टेस्ट उपयोगी हो सकता है? जवाब- हां, यह टेस्ट नॉन-स्मोकर्स के लिए भी उपयोगी होगा। दरअसल, कई नॉन-स्मोकर्स में भी लंग कैंसर का रिस्क होता है। इसकी कई वजहें हैं- इन हाई रिस्क ग्रुप के लिए भी यह टेस्ट फायदेमंद साबित हो सकता है। सवाल- क्या परिवार में लंग कैंसर की हिस्ट्री हो तो ये टेस्ट जरूर कराना चाहिए? जवाब- फिलहाल इस टेस्ट को रेगुलर कराने की सिफारिश नहीं है। ऐसे लोगों को डॉक्टर की सलाह से उचित स्क्रीनिंग और जांच करानी चाहिए। सवाल- लंग कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? जवाब- कई मामलों में इसका पता देर से चलता है। हालांकि कुछ शुरुआती संकेत दिखाई दे सकते हैं। ग्राफिक में देखिए- सवाल- भारत में लंग कैंसर कितना कॉमन है? जवाब- लंग कैंसर भारतीय पुरुषों में सबसे कॉमन कैंसर है। यह कैंसर से होने वाली कुल मौतों में लगभग 8% के लिए जिम्मेदार है। चिंता की बात यह है कि ज्यादातर मरीजों में बीमारी का पता एडवांस स्टेज में चलता है, जिससे मृत्यु दर 80-90% तक पहुंच जाती है। सवाल- कौन सी आदतें लंग कैंसर के रिस्क को बढ़ाती हैं? जवाब- कुछ आदतें और लाइफस्टाइल से जुड़े फैक्टर लंग कैंसर का रिस्क बढ़ा सकते हैं। ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या एयर पॉल्यूशन भी लंग कैंसर का कारण बन सकता है? जवाब- हां, प्रदूषित हवा में मौजूद सूक्ष्म कण (PM2.5), धुआं और हार्मफुल केमिकल लंबे समय तक लंग्स में जाकर सेल्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) भी एयर पॉल्यूशन को लंग कैंसर का कारण मानता है। सवाल- लंग कैंसर से बचाव के लिए क्या सावधानियां बरतें और लाइफस्टाइल में क्या सुधार करें? जवाब- कुछ सावधानियां अपनाकर कैंसर के रिस्क को काफी हद तक कम किया जा सकता है। ग्राफिक में देखिए- कुल मिलाकर, इस ब्लड टेस्ट से समय पर स्क्रीनिंग, निगरानी और इलाज शुरू करने में मदद मिल सकती है। फिलहाल लंग कैंसर से बचाव के लिए धूम्रपान से दूरी, प्रदूषण से बचाव, हेल्दी लाइफस्टाइल और नियमित हेल्थ चेकअप ही सबसे प्रभावी उपाय हैं। …………………. फिजिकल हेल्थ से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए फिजिकल हेल्थ- फूड प्रिजर्वेटिव से हार्ट डिजीज का रिस्क: डॉक्टर से जानें- हाई प्रिजर्वेटिव्स फूड की लिस्ट, खरीदने से पहले लेबल पढ़ें पैकेज्ड और अल्ट्राप्रोसेस्ड फूड हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इन फूड्स को लंबे समय तक खाने योग्य बनाए रखने के लिए इनमें अलग-अलग प्रिजर्वेटिव मिलाए जाते हैं। ये प्रिजर्वेटिव फूड की शेल्फ लाइफ बढ़ाते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Aban Funeral में शामिल हुए Mohammad Umar-Ali Ahmed |Atiq Ahmed Son Died In Car Accident | Hindi News

Aban Ahmed Last Rites | Ali Ahmed News | Atiq Ahmed Family News | Jhansi Accident News: Atiq Ahmed के सबसे छोटे बेटे Aban Ahmed को प्रयागराज में अंतिम रस्मों के बाद सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान परिवार के सदस्य भावुक नजर आए। Mohammad Umar और Ali Ahmed की आंखों में आंसू दिखाई दिए। अंतिम रस्मों को लेकर मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। #abanahmed #abanahmedfuneral #atiqahmed #atiqahmedson #aliahmed #mohammadumar #prayagrajnews #jhansinews #lastrites #funeralnews #upnews #uttarpradeshnews #breakingnews #latestnews #hindinews #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

आंखों पर काला चश्मा और चेहरे पर स्वैग... टीम इंडिया में एंट्री के बाद सरफराज खान का पहला रिएक्शन, पापा के साथ शेयर की तस्वीर

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए सरफराज खान की टीम इंडिया में वपासी हुई है. सरफराज को चोटिल साई सुदर्शन की जगह टीम में लाया गया है. टीम में वापसी के बाद सरफराज खान ने सोशल मीडिया पर पहली प्रतिक्रिया दी है. सरफराज ने अपने पिता के साथ एक फोटो शेयर की है. हालांकि, अपने इस पोस्ट में उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा है. Mon, 10 Aug 2026 07:06:46 +0530

  Videos
See all

Sawan Somwar : दूसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब | Shorts | #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T02:15:59+00:00

CJP Protest: Sanatan से लेकर Gen Z को लेकर क्या-क्या बोल गईं Sadhvi Ritambhara ? Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T02:14:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers