Responsive Scrollable Menu

DK Shivakumar ने 'वोट चोरी छोड़ो' आंदोलन का आह्वान किया, Karnataka में voter list पर आरोप

बेंगलुरु, नौ अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने रविवार को कथित ‘‘वोट चोरी’’ के प्रयासों के खिलाफ ‘‘वोट चोरी छोड़ो आंदोलन’’ शुरू करने का आह्वान किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मतदान के अधिकार की रक्षा पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। शिवकुमार ने भारत छोड़ो दिवस के अवसर पर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं और बूथ स्तर के एजेंटों (बीएलए) के लिए मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘देश में वोट चोरी हो रही है और इसके खिलाफ हमें ‘वोट चोरी छोड़ो आंदोलन’ शुरू करने की जरूरत है।’’ शिवकुमार के अनुसार, मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया के जरिए एक करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि गणना प्रपत्र ठीक से भरे जाएं और जमा किए जाएं। शिवकुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ‘‘अन्य सभी काम छोड़कर मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए वोट चोरी के खिलाफ लड़ें।’’ उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से भी फॉर्म-6 के जरिए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने की अपील की और कहा कि मतदान का अधिकार नहीं होने पर उनकी कोई आवाज नहीं होगी। शिवकुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा मतदान की आयु 18 वर्ष किए जाने के फैसले को याद करते हुए कहा कि उस समय राजनीतिक दलों ने इस कदम का विरोध किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘भले ही मैं मुख्यमंत्री हूं, लेकिन सबसे पहले मैं कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता हूं। अगर कार्यकर्ता हैं तो पार्टी है और अगर पार्टी है तो सरकार है।’’ शिवकुमार ने कहा कि संविधान देश के लिए ‘‘बाइबिल, कुरान और भगवद्गीता’’ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ‘‘कभी न झुकेगी, न दबेगी और न पीछे हटेगी।’’ मुख्यमंत्री ने दावा किया कि देश से कांग्रेस और कांग्रेस परिवार को खत्म करने के प्रयास किए गए लेकिन पार्टी अब भी मजबूत बनी हुई है।

Continue reading on the app

Mamata Banerjee का North 24 Parganas में विरोध, गाड़ी पर फेंके पत्थर और जूते

कोलकाता, नौ अगस्त पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रविवार को उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस के जान गंवाने वाले एक कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने जाते समय भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनके वाहन को घेर लिया, ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए और उनकी कार पर कथित तौर पर कीचड़, जूते और पत्थर फेंके। बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के उस कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने जा रही थीं, जिसकी कथित तौर पर पुलिस हिरासत में मौत हुई थी।

बनर्जी को पुलिस घेरे से होकर गुजरना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जिसमें दोनों विरोधी पक्षों ने एक-दूसरे पर साजिश, उकसावे और प्रशासनिक विफलता के आरोप लगाए। बनर्जी ने क्षेत्र में पहुंचने के बाद पत्रकारों से कहा, “मेरी कार पर पत्थर, जूते और कीचड़ फेंके गए।

यह साजिश के अलावा कुछ नहीं है। मैंने पुलिस को पहले ही बता दिया था कि मैं आ रही हूं, इसके बावजूद सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा की तो बात ही छोड़िए। पुलिस गुंडों को संरक्षण दे रही है।

बंगाल गुंडों के हाथों में चला गया है। हम मामला दर्ज कराएंगे।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी पर ईंट के बड़े-बड़े टुकड़े भी फेंके गए। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा सिर फट सकता था।

मेरी यहां मौत हो सकती थी। पुलिस भाजपा को संरक्षण दे रही है।’’ बनर्जी ने भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर उन्हें निशाना बनाने के लिए ‘‘गुंडों’’ का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। बनर्जी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए कहा कि आरोप लगाया कि राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस बल का इस्तेमाल किया जा रहा है।

बनर्जी ने यह भी दावा किया कि दिवंगत कार्यकर्ता के परिवार को भाजपा समर्थकों द्वारा धमकाया जा रहा था। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री के वाहन पर किसी भी तरह के हमले का समर्थन नहीं करती है और उन्होंने इस घटना में भाजपा कार्यकर्ताओं की संलिप्तता से इनकार किया। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस घटना की निंदा करते हैं और यदि ऐसी कोई घटना हुई है, तो मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के अधीन पुलिस जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करेगी।’’ हालांकि बिजपुर से भाजपा विधायक सुदीप्त दास ने बनर्जी पर मौत से राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

दास ने कहा, ‘‘यह ममता बनर्जी की पुरानी राजनीति है। जिस तरह गिद्ध किसी शव की तलाश में रहता है, उसी तरह वह भी पश्चिम बंगाल में किसी मौत का इंतजार करती हैं और मीडिया में बने रहने का कोई न कोई रास्ता तलाशती हैं। वह राजनीतिक रूप से अप्रासंगिक हो चुकी हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक स्थानीय व्यक्ति और विधायक के तौर पर परिवार के साथ हूं।

हम लगातार उनके संपर्क में हैं। जिनके घर पर यह घटना हुई, वे लोग कुछ नहीं कह रहे हैं। उन्हें हम पर भरोसा है।’’ यह घटना जून में कलकत्ता उच्च न्यायालय के बाहर हुई उस घटना के दो महीने बाद हुई, जब बनर्जी परिसर से बाहर निकल रही थीं और उन्हें ‘‘चोर-चोर’’ के नारे सुनने पड़े थे।

उसी महीने उनके भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को भी सोनारपुर की यात्रा के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा था, जब प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले पर कथित तौर पर अंडे फेंके थे और इसी तरह के नारे लगाये थे। मृतक की पहचान बिरजू केवट के रूप में हुई है, जो कांचरापाड़ा की पूर्व नगरपालिका पार्षद जेनी शर्मा केवट के पति थे। उन्हें जबरन वसूली सहित अन्य आरोपों के सिलसिले में हालिशहर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। शनिवार को उनकी मौत की खबर सामने आई। उनकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि लॉक-अप के अंदर उन्हें पीटा गया और पुलिस की मारपीट के कारण उनकी मौत हुई।

इस आरोप पर पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। बनर्जी ने रविवार को परिवार से मुलाकात की और राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगड़ने देने का आरोप लगाया। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कृष्णानु मित्रा ने इस घटना की निंदा करते हुए बनर्जी की गाड़ी पर कथित रूप से पत्थर और कीचड़ फेंके जाने को “बेहद शर्मनाक और निंदनीय” बताया।

उन्होंने इस विरोध-प्रदर्शन को पुलिस हिरासत में केवट की मौत से जोड़ते हुए कहा कि पार्टी दोनों घटनाओं का पुरजोर विरोध करेगी। बनर्जी के साथ लोकसभा सदस्य कल्याण बनर्जी और राज्यसभा सदस्य डोला सेन भी मौजूद थीं। विरोध-प्रदर्शन के बाद दोनों ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि शुभेंदु अधिकारी ‘‘पुलिस के जरिए राज्य चला रहे हैं” और राजनीतिक उद्देश्यों के लिए कथित माफिया तत्वों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर बनर्जी के सुरक्षा कर्मियों ने हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो स्थिति और भी खतरनाक हो सकती थी।

Continue reading on the app

  Sports

One-Day Cup: 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के… टोबी एल्बर्ट का तूफान, हैम्पशर ने बनाया रिकॉर्डतोड़ स्कोर

Toby Albert: वन-डे कप 2026 में हैम्पशर के टोबी एल्बर्ट ने ससेक्स के खिलाफ एक तूफानी पारी खेली. उन्होंने 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़ने का कारनामा किया और हैम्पशर को रिकॉर्डतोड़ स्कोर तक पहुंचाया. Mon, 10 Aug 2026 06:58:05 +0530

  Videos
See all

Amit Shah: अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा को दिखाई हरी झंडी #amithshah #harghartiranga #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T02:36:41+00:00

Sawan 2026|Kashi Vishwanath: दूसरे सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में शिवभक्तों की उमड़ी भीड़।UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T02:33:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers