Responsive Scrollable Menu

New York के पास नाव पलटने से मां और 5 महीने की बच्ची की मौत, ऑपरेटर पर केस दर्ज

न्यूयॉर्क, नौ अगस्त (एपी) अमेरिका में न्यूयॉर्क के बंदरगाह क्षेत्र में एक नौका के पलट जाने से उसमें सवार एक महिला और उसकी पांच महीने की बेटी की मौत हो गई। नौका चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक आरोप लगाए गए हैं। अमेरिकी तटरक्षक बल ने रविवार को बताया कि अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि कहीं यह नाव अवैध रूप से किराये पर यात्रियों को लाने-ले जाने के लिए तो इस्तेमाल नहीं की जा रही थी।

अमेरिकी तटरक्षक बल के मुताबिक, 22 फुट लंबी ‘बेलाइनर स्पीडबोट‘ शनिवार रात करीब 10:25 बजे ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ के लिए प्रसिद्ध लिबर्टी द्वीप के पास पलट गई। अधिकारियों ने बताया, “पुलिस के पहुंचने से पहले 12 लोगों को पानी से सुरक्षित निकाल लिया गया था। इसके बाद पुलिस के गोताखोरों ने 27 वर्षीय महिला और पांच महीने की उसकी बच्ची को पानी में से खोज निकाला।

दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।” तटरक्षक बल के अनुसार, बाकी लोगों की हालत स्थिर थी। अमेरिकी तटरक्षक बल के न्यूयॉर्क सेक्टर के कमांडर कैप्टन डोरीन मैकार्थी ने कहा, “पिछली रात हुई इस घटना में लोगों की जान जाने से हमें बेहद दुख हुआ है। इस बेहद कठिन समय में हमारी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवार और उनके प्रियजनों के साथ हैं।

हम अपनी सहयोगी एजेंसियों और उस मददगार नाव के बेहद आभारी हैं, जिसने तेजी से और बहादुरी से कार्रवाई करते हुए पानी से लोगों को निकालने में मदद की।

Continue reading on the app

Syria और Russia के बीच हुआ समझौता, हमीमीम और टार्टस बेस का नियंत्रण सीरिया लेगा

दमिश्क, नौ अगस्त (एपी) सीरियाई विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि सीरिया और रूस दो रणनीतिक भूमध्यसागरीय तटीय ठिकानों के भविष्य को लेकर एक समझौते पर पहुंच गए हैं, जिससे अंततः मॉस्को के लिए सैन्य चौकियों के रूप में उनका उपयोग समाप्त हो जाएगा। सीरिया 2011 एवं 2024 के बीच जब इस्लामी गुट के नेतृत्व वाले सशस्त्र विपक्ष से लड़ रहा था, तब रूस सत्ता से बेदखल राष्ट्रपति बशर अल-असद का सबसे बड़ा राजनीतिक और सैन्य सहयोगी था। इस विपक्षी गुट के प्रमुख उग्रवादी नेताओं में एक मौजूदा अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा भी थे।

इस संघर्ष के दौरान, लताकिया के पास स्थित हमीमीम हवाई अड्डा और टार्टस नौसेना अड्डा पूर्वी भूमध्यसागर में रूस के अहम ठिकाने थे। इस समझौते के तहत, सीरिया अपने नागरिक प्रशासन के तौर पर हमीमीम हवाई अड्डे और टार्टस बंदरगाह पर वाणिज्यिक बर्थ का नियंत्रण अपने हाथ में ले लेगा। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों जगहों पर मौजूद सैन्य केंद्र ‘संयुक्त प्रशिक्षण केंद्र’ बन जायेंगे।

मंत्रालय ने कहा कि ये नई व्यवस्थाएं सीरिया के तट पर ‘रूसी मौजूदगी को फिर से व्यवस्थित करने’ का हिस्सा हैं। रूस ने तत्काल इस समझौते पर कोई टिप्पणी नहीं की है। वैसे, असद को सत्ता से हटाने पर केंद्रित विद्रोह के दौरान रूस ने कोई दखल नहीं दिया था, लेकिन उसने लंबे समय तक सीरिया के नेता रहे असद और उनके परिवार को शरण जरूर दी।

असद के हटने के बाद, सीरिया में मौजूद रूसी सैनिक धीरे-धीरे देश छोड़कर चले गए।

Continue reading on the app

  Sports

One-Day Cup: 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के… टोबी एल्बर्ट का तूफान, हैम्पशर ने बनाया रिकॉर्डतोड़ स्कोर

Toby Albert: वन-डे कप 2026 में हैम्पशर के टोबी एल्बर्ट ने ससेक्स के खिलाफ एक तूफानी पारी खेली. उन्होंने 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़ने का कारनामा किया और हैम्पशर को रिकॉर्डतोड़ स्कोर तक पहुंचाया. Mon, 10 Aug 2026 06:58:05 +0530

  Videos
See all

Amit Shah: अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा को दिखाई हरी झंडी #amithshah #harghartiranga #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T02:36:41+00:00

Sawan 2026|Kashi Vishwanath: दूसरे सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में शिवभक्तों की उमड़ी भीड़।UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T02:33:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers