Responsive Scrollable Menu

Chhattisgarh Plane Crash: जशपुर में चार्टर्ड विमान पहाड़ से टकराकर हुआ क्रैश, दो पायलटों की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी

Chhattisgarh Plane Crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार (20 अप्रैल) को एक बड़ा विमान हादसा हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर के पास आरा पहाड़ से टकराकर एक प्राइवेट चार्टर्ड जेट क्रैश हो गया. हादसे के बाद इलाके में आग और धुएं का गुबार देखा गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है.

कैसे हुआ हादसा?

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह विमान पहाड़ी क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भर रहा था. इसी दौरान वह किसी पेड़ या ऊंची चोटी से टकरा गया और नीचे गिरते ही उसमें आग लग गई. स्थानीय लोगों ने जोरदार धमाका और उसके बाद आग की लपटें देखीं.

Continue reading on the app

इस्लामाबाद टॉक्स पर संशय के बादल! हां-न के बीच पाकिस्तान की राजधानी छावनी में तब्दील

नई दिल्ली/इस्लामाबाद, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 19 अप्रैल की सुबह (अमेरिकी समयानुसार) ट्रुथ सोशल के जरिए ऐलान किया कि इस्लामाबाद टॉक्स राउंड टू के लिए अमेरिका तैयार है। इसके साथ उन्होंने धमकी भी दी कि अगर ईरान ने उनके साथ डील सील नहीं की तो तबाही पक्की है। इसके बाद ईरान की ओर से भी बयान जारी हुआ। इसमें स्पष्ट कहा गया कि सीजफायर उल्लंघन के चलते वो दूसरे चरण की वार्ता के लिए पाकिस्तान जाने का इच्छुक नहीं है। इस सबके बीच पाकिस्तान की राजधानी छावनी में तब्दील हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए अमेरिका की एडवांस टीम पहुंच चुकी है, लेकिन लाख टके का सवाल यही है कि क्या ये पीस टॉक्स हो पाएगा?

इस हां-न के बीच पेच कहां फंसा है, ये देखना जरूरी है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकई ने कहा कि तेहरान ने अभी यह तय नहीं किया है कि वह अमेरिका के साथ बातचीत के अगले राउंड में शामिल होगा या नहीं।

उनकी ये टिप्पणी ईरानी पार्लियामेंट स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ के बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा कि तेहरान यूएस के साथ बातचीत जारी रखे हुए है, लेकिन फिर से तनाव बढ़ने का खौफ उन्हें घेरे हुए है, और वे इस बीच जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार हैं।

हालांकि तेहरान ने इस्लामाबाद टॉक्स के पहले राउंड से पहले भी कुछ ऐसा ही कहा था। ईरान ने मांग की थी कि बातचीत आगे बढ़ाने के लिए उसकी पहले से तय शर्तें पूरी की जाएं।

ईरानी नेता उस रुख को तब भी दोहरा रहे थे, जब उनका प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंच गया था। मामला लेबनान पर इजरायली हमलों को लेकर अटका पड़ा था।

वहीं प्रमुख पाकिस्तानी दैनिक डॉन ने ट्रंप के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि मंगलवार को एक अमेरिकी डेलीगेशन के राजधानी पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि बातचीत होगी या नहीं।

रही सही कसर ईरानी मालवाहक जहाज पर कब्जे ने पूरी कर दी। ट्रंप ने खुद इसकी तस्दीक की। उन्होंने कहा कि नेवी ने होर्मुज स्ट्रेट पर नाकाबंदी से बचने की कोशिश कर रहे एक ईरानी जहाज को निशाना बनाया।

सब कुछ ठीकठाक चल रहा था, लेकिन अमेरिकी नाकेबंदी के ऐलान और फिर ईरान का स्ट्रेट को बंद करने के फैसले ने पश्चिम एशिया तनाव को और बढ़ा दिया। शुक्रवार को कुछ देर के लिए स्ट्रेट खोला था, लेकिन फिर स्टेटस बदल दिया, यह कहते हुए कि ईरानी बंदरगाहों पर अपनी नाकाबंदी जब तक अमेरिका खत्म नहीं कर देता, तब तक वह समुद्री व्यापार का रास्ता फिर से नहीं खोलेगा।

सोमवार को ही जब अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद लैंड करने की तैयारी में है, तो तेहरान में एक साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में बघाई ने कहा, “अभी तक, जब तक मैं आपकी सेवा में हूं, हमारे पास बातचीत के अगले दौर की कोई योजना नहीं है, और इस बारे में कोई फैसला नहीं हुआ है। फिर सीजफायर उल्लंघन का हवाला दिया।

उन्होंने उन शर्तों का भी जिक्र किया जो यूरेनियम संवर्धन, होर्मुज और लेबनान पर हमलों से जुड़ा रहा है। बोले कि यूरेनियम सौंपने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई, वहीं लेबनान में जो किया गया वो स्वीकार्य नहीं था।

इसके अलावा, गालिबाफ, जो 11-12 अप्रैल को हुई इस्लामाबाद वार्ता का हिस्सा थे, उन्होंने फिर से कहा तेहरान को वाशिंगटन पर भरोसा नहीं है।

ईरान की अर्द्ध सरकारी समाचार एजेंसी मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, गालिबाफ ने टीवी पर कहा, हमें दुश्मन पर भरोसा नहीं है। वह किसी भी समय तनाव बढ़ा सकता है। उन्होंने कहा, हम वार्ता कर रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही अपनी जरूरी तैयारी भी कर रहे हैं।

इस बीच इस्लामाबाद तैयार है, डॉन के अनुसार दूसरे राउंड के लिए माहौल तैयार है।

राजधानी में सुरक्षा प्रबंध बहुत तगड़े हैं, और खबरें हैं कि सुरक्षा प्रबंध के लिए यूएस से एडवांस टीमें रविवार को इस्लामाबाद पहुंच गई हैं।

यूएस-ईरान-पाकिस्तान के अपने-अपने दावे हैं दुनिया भर की नजरें टिकी हैं। क्या स्थायी सीजफायर का ऐलान होगा या एक और खौफनाक संघर्ष तबाही का सबब बनेगा।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

खत्म हो जाएगा श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड? अधिकारियों को मिला 1 हफ्ते का टाइम, मचा बवाल

श्रीलंका में क्रिकेट प्रशासन को लेकर बड़ा राजनीतिक और खेल विवाद सामने आया है. सरकार ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के मौजूदा पदाधिकारियों को पद छोड़ने का निर्देश दिया है. यह कदम देश में क्रिकेट के गिरते प्रदर्शन के बीच उठाया गया है. Wed, 22 Apr 2026 20:13:56 +0530

  Videos
See all

Breaking News: पहले कैबिनेट बैठक में CM Samrat Chaudhary का बड़ा फैसला | Biihar New Cabinet #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:15:01+00:00

West Bengal Assembly Elections 2026 : बंगाल में कौन मारेगा बाजी मुसलमानों ने बता दिया ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:09:53+00:00

Iran Vs Israel: मुनीर की चालबाजी ईरान में तख्तापलट करवा देगी ? #shorts #ytshorts #iran #israel #pak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:07:57+00:00

Khabardar : पहले चरण की मुस्लिम बाहुल सीटों का गणित समझिये | Bengal Election | TMC Vs BJP | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:07:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers