Responsive Scrollable Menu

वैश्विक संकट के बीच एलपीजी बुकिंग 99 प्रतिशत पहुंची, अब तक 4.93 लाख से ज्यादा पीएनजी कनेक्शन सक्रिय: सरकार

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकार ने सोमवार को कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण एलपीजी सप्लाई प्रभावित हो रही है, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उद्योग स्तर पर ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग बढ़कर 99 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी) ने एक बयान में कहा कि डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) के जरिए होने वाली डिलीवरी करीब 92 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जिससे गैस की गलत दिशा में सप्लाई (डायवर्जन) को रोकने में मदद मिल रही है। यह कोड उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है।

मंत्रालय ने बताया कि कई एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स ने रविवार को भी काम किया, ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर मिल सके।

कमर्शियल एलपीजी की कुल सप्लाई को बढ़ाकर संकट से पहले के स्तर के लगभग 70 प्रतिशत तक पहुंचा दिया गया है, जिसमें 10 प्रतिशत सुधार से जुड़ी अतिरिक्त सप्लाई भी शामिल है।

23 मार्च 2026 से अब तक 5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री 18.45 लाख से ज्यादा हो चुकी है, जो बढ़ती मांग को दर्शाता है।

सरकार ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कार्यकारी निदेशकों की तीन सदस्यीय समिति राज्यों और उद्योग संगठनों के साथ मिलकर एलपीजी सप्लाई की योजना बना रही है। पिछले 5 दिनों में औसतन 7,000 मीट्रिक टन प्रतिदिन कमर्शियल एलपीजी की बिक्री हुई है।

ऑटो एलपीजी की बिक्री निजी कंपनियों से हटकर पब्लिक सेक्टर कंपनियों की ओर बढ़ी है। बढ़ती मांग को देखते हुए पीएसयू कंपनियों ने अपनी सप्लाई बढ़ाई है। कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में मांग में ज्यादा वृद्धि देखी गई है।

मार्च 2026 से अब तक 4.93 लाख से ज्यादा पीएनजी कनेक्शन सक्रिय किए जा चुके हैं, जबकि 5.51 लाख से ज्यादा लोगों ने नए कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। 19 अप्रैल तक करीब 39,200 उपभोक्ताओं ने मायपीएनजीडी.इन के जरिए एलपीजी छोड़कर पीएनजी अपनाया है।

सरकार के अनुसार, सभी रिफाइनरी पूरी क्षमता पर काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। पेट्रोल और डीजल की भी पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखी गई है, जबकि घरेलू एलपीजी उत्पादन बढ़ाकर मांग को पूरा किया जा रहा है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

OTT Release Of the Week: स्ट्रेंजर थिंग्स और 24 से लेकर प्रतिछाया तक, ओटीटी पर दस्तक देंगीं इस हफ्ते ये सीरीज और फिल्में

OTT Release Of the Week: इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त माहौल बनने वाला है क्योंकि ओटीटी पर अलग-अलग जॉनर की कई बेहतरीन फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिनमें आपको थ्रिलर, एक्शन, पॉलिटिकल ड्रामा और मसाला एंटरटेनमेंट सब कुछ देखने को मिलेगा. गौरतलब है कि आज के समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं, क्योंकि यहां हर तरह की सीरीज और फिल्में आसानी से देखने के लिए मिल जाती है, जिससे की अपनी पसंद के हिसाब से कुछ भी स्ट्रीम किया जा सकता है. ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि इस हफ्ते क्या देखें, तो यहां आपको नई रिलीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं-

Stranger Things: Tales from '85 (Netflix)

सबसे पहले बात करते हैं, स्ट्रेंजर थिंग्स टेल्स फ्रॉम '85 (Stranger Things: Tales from '85) की. ये सीरीज 23 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. बता दें कि यह सीरीज पॉपुलर वेब सीरीज स्ट्रेंजर्स थिंग्स (Stranger Things) का एनिमेटेड वर्जन है, इसमें आपको ओरिजनल सीरिज के सीजन 2 और 3 के बीच कहानी के बारे में दिखाया जाएगा. इस सीरीज में वही पुराने किरदार वापस नजर आएंगे, जिन्हें ऑडियंस ने पहले खूब पसंद किया था. वही इसमें आपको पुराना रोमांच और मिस्ट्री देखने को मिलेगी. साथ ही इसमें नई कहानी और नए ट्विस्ट भी जोड़े गए हैं, जिससे यह और भी दिलचस्प बन जाती है. अगर आपको हॉरर और साइंस फिक्शन पसंद है, तो यह सीरीज जरूर देखनी चाहिए.

Prathichaya

प्रतिछाया (Prathichaya) 24 अप्रैल 2026 से जियोहॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम होगी. यह एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें राज्य की पॉलिटिक्स के मुद्दे के बारे में दिखाया गया है. इस फिल्म में निविन पॉली अहम भूमिका में हैं और उन्होंने अपने किरदार को काफी गंभीरता से निभाया है. कहानी में सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों के फैसलों और उनके असर को दिखाया गया है. हालांकि थिएटर में इस फिल्म को ज्यादा पसंद नहीं किया गया था लेकिन इसकी स्टोरी गहरी और सोचने पर मजबूर करने वाली है. अगर आपको राजनीति और सीरियस मुद्दे पर आधारित फिल्में पसंद हैं, तो यह आपके लिए सही ऑप्शन हो सकती है.

APEX

इसके बाद इस लिस्ट में तीसरी फिल्म एक्शन थ्रिलर एपेक्स (Apex) है. अगर आप जबरदस्त एक्शन और सस्पेंस फिल्मों के शौकीन हैं तो ये आपके लिए ही है. बता दें कि अपेक्स (APEX) 24 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हो रही है. इसकी स्टोरी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने किसी करीबी को खोने के बाद दुख में होती है. इसी दौरान वह एक खतरनाक सर्वाइवल गेम में फंस जाती है, जहां उसे जंगल में अपनी जान बचानी पड़ती है. फिल्म में कई हाई इंटेंस सीन और एक्शन सीक्वेंस हैं.

Unchosen

अगर आप साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेबसीरीज देखने के लिए सोच रहे हैं तो अनचोजन (Unchosen) बेहतरीन सीरीज है, ये 21 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हो रही है. जिसमें कुल छह एपिसोड हैं. कहानी लंदन के एक स्ट्रिक्ट धार्मिक समुदाय में सेट है. इसमें एक महिला की जिंदगी तब बदल जाती है, जब वह एक फरार कैदी की मदद करती है. इसके बाद उसकी जिंदगी में कई रहस्य और खतरे सामने आते हैं. अगर इस तरह की सीरीज देखना पसंद करते हैं तो ये आपके लिए ये बेस्ट है.

24 

अनिल कपूर और तिस्का चोपड़ा की  '24' नाम से यह सीरीज एक अलग तरह की कहानी को दिखाती है. इस सीरीज का 24 नाम इसलिए पड़ा क्योंकि इसमें 24 घंटे में होने वाले खतरों को रोकना होता है. यह सीरीज इंटरनेशनल वेब सीरीज से प्रेरित है. इस सीरीज की खास बात इसकी तेज रफ्तार और मजबूत कहानी है, जो ऑडियंस को शुरुआत से अंत तक बांधे रखती है. अगर आप इस सीरीज को देखना चाहते हैं तो 24 अप्रैल को आप जियो हॉट स्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम कर सकेंगे. 

ये भी पढ़ें: 'मुझे कोई काम नहीं दे रहा...' अर्चना पूरन सिंह ने किया खुलासा, कपिल के शो की वजह से एक्‍ट‍िंग करियर हुआ ठप

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने IPL में सबसे तेज 500 रन ठोके, सिर्फ इतनी गेंदों में किया कारनामा

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का जलवा जारी है. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल में सबसे तेज 500 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. सूर्यवंशी ने किन दिग्गजों को पछाड़ा आइए आपको बताते हैं. Wed, 22 Apr 2026 20:03:28 +0530

  Videos
See all

Sachin Tendulkar Voleibol Viral Video: आदिवासी बच्चों के साथ सचिन तेंदुलकर ने खेली वॉलीबॉल | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T14:34:53+00:00

झालमूरी मिलते ही महिला का रिएक्शन देखिए #jhalmuri #pmmodi #shorts #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T14:36:02+00:00

Iran America War Update: Trump और मुज्तबा खामेनेई के बीच हो गई दोस्ती? | Ceasefire | Hormuz | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T14:45:00+00:00

Padyatra LIVE: Bengal के दिल में क्या है? Howrah से Sweta Singh की पदयात्रा | Bengal Elections 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T14:35:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers