US-Iran War: ईरान के वार्ता से मना करने पर ट्रंप के सामने मुनीर गिरगिड़ाए, फोन पर बात करके मांगी ये रियायत
US-Iran War: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने अमेरिका की कड़ी शर्तों को मानने से साफ इनकार कर दिया था. इसके बाद मिडिल ईस्ट में हालात और खराब हो गए. अब ईरान दूसरे दौर की वार्ता से साफ इनकार कर दिया है. इस बीच अमेरिका ने भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक ईरानी जहाज पर अटैक किया है. इस हमले के बाद तेहरान ने भी अमेरिका को करारा जवाब देते हुए उसके सैन्य जहाज पर ड्रोन अटैक किया है. इन हालात को देखकर पाकिस्तान की हालत पतली हो चुकी है. अब घबराए जनरल मुनीर ने सीधे ट्रंप को फोन मिलाकर होर्मुज की नाकेबंदी हटाने को लेकर गुहार लगाई है. इस पर ट्रंप ने दोबारा विचार करने की बात कही हैं. दरअसल, होर्मुज के बंद होने के बाद से पाकिस्तान में तेल संकट का दौर जारी है. पाकिस्तान में महंगाई चरम पर है और रास्ते के ब्लॉक होने के बाद पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हो सकता है.
ट्रंप ने किया ईरानी जहाज को जब्त करने का दावा
आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के करीब अमेरिका की ओर से लगाई गई नौसैनिक नाकेबंदी को पार करने का प्रयास कर रहे ईरानी ध्वज वाले मालवाहक जहाज को ओमान की खाड़ी में रोक लिया गया. इसके बाद जब्त भी कर लिया. इस पर ईरान काफी खफा हो गया. उसने इसे "सशस्त्र समुद्री डकैती" बताई है. इसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए ईरानी नौसेना ने ड्रोन हमला कर दिया.
ईरान ने दिखाया ठेंगा, मुनीर के छूटे पसीने
पाकिस्तान का प्रयास था कि वह ईरान को अमेरिका की ‘परमाणु शर्तें’ मानने के लिए राजी कर लें. मगर तेहरान अपनी जिद पर अड़ा है. ईरान ने साफ किया कि जब तक अमेरिका होर्मुज की खाड़ी से अपनी नौसेना नहीं हटाता और पाबंदियां खत्म नहीं करता, वह एक इंच पीछे हटने को तैयार नहीं है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जनरल मुनीर ने ट्रंप से बातचीत करते हुए उन्हें समझाने का प्रयास किया. होर्मुज की नाकेबंदी ही बातचीत में सबसे बड़ी रोड़ा बनकर उभरी है. मनीर ने कहा, ‘जब तक नाकेबंदी रहेगी, बातचीत आगे नहीं बढ़ पाएगी. इसे हटा लें ताकि हम ईरान को मेल पर ला पाएं’.
मुनीर को किसी तरह की कोई गारंटी नहीं दी
इस दौरान ट्रंप ने मुनीर को किसी तरह की कोई गारंटी नहीं दी. उन्होंने बस इतना कहा, “ठीक है, हम आपकी सलाह पर विचार कर रहे हैं’. कूटनीतिक भाषा में इसका अर्थ है कि इस पर विचार करेंगे. ट्रंप ने पहले ही साफ कर दिया है कि उनके पास ‘धैर्य’ की काफी कमी है. अगर बुधवार तक ईरान किसी ठोस समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करता है तो ट्रंप का ‘मैक्सिमम प्रेशर’ वाला मोड फिर से चालू हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: अमेरिका ने अरब सागर में ऐसे किया ईरानी जहाज पर कब्जा, US मरीन ने जारी किया ऑपरेशन का VIDEO
'मेरा 3 बार मिसकैरेज हुआ...', मां ना बनने पर Neha Marda को सुनने पड़े थे खूब ताने, छलका दर्द
Neha Marda Had Three Miscarriages: टीवी शो बालिका वधू से घर-घर में पहचान बनाने वाली नेहा मर्दा इन दिनों अपने जीवन के सबसे खास दौर मदरहुड को खुलकर एंजॉय कर रही हैं. भले ही उन्होंने पिछले काफी समय से छोटे पर्दे से दूरी बना रखी है, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो अपने फैंस से लगातार जुड़ी रहती हैं और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स साझा करती रहती हैं. वहीं नेहा मर्दा ने कुछ समय पहले बताया कि कैसे उन्हें मां बनने में 12 साल लग गए थे. तो चलिए आपको भी इसके बारे में बताते हैं.
प्री-मैच्योर थी बेटी की डिलीवरी
नेहा मर्दा ने 7 अप्रैल 2023 को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था. शादी के पूरे 12 साल बाद मां बनने का ये अनुभव उनके लिए बेहद खास और भावुक रहा. हालांकि, उनकी डिलीवरी प्री-मैच्योर थी, जिसके चलते उनकी नवजात बेटी को कुछ दिनों तक NICU में रखा गया था. इस मुश्किल दौर के बावजूद आज उनकी बेटी पूरी तरह स्वस्थ है. नेहा और उनके पति ने अपनी बेटी का नाम अनन्या अग्रवाल रखा है.
तीन बार मिसकैरेज का सामना
लेकिन मां बनने की इस खुशी के पीछे एक लंबा और दर्दभरा संघर्ष छिपा है. बेटी के जन्म से पहले नेहा को तीन बार मिसकैरेज का सामना करना पड़ा था. इस निजी दर्द के बारे में उन्होंने पहले कभी खुलकर बात नहीं की थी, लेकिन कुछ टाइम पहले ही एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी 12 साल लंबी जर्नी का जिक्र किया.
महिला पर ही उठाए जाते हैं सवाल
नेहा ने बताया कि समाज में अक्सर महिलाओं को लेकर कई तरह की धारणाएं बना ली जाती हैं. उन्होंने कहा कि जब कोई महिला अपने करियर पर ध्यान देती है, तो लोग तुरंत यह मान लेते हैं कि वह मां नहीं बनना चाहती. उन्होंने इस बात पर भी दुख जताया कि चाहे वो पटना में हों या मुंबई में, लोगों की सोच में ज्यादा फर्क नहीं आता. हमेशा महिला पर ही सवाल उठाए जाते हैं.
उन्होंने आगे बताया कि शादी के बाद लगातार उन्हें ये सुनना पड़ता था कि अब काम काफी हो गया है और उन्हें फैमिली पर ध्यान देना चाहिए. कई बार लोग सीधे उनके सामने और कई बार उनके पीछे ऐसी बातें करते थे. पार्टी या सामाजिक आयोजनों में भी उन्हें अजीब सवालों का सामना करना पड़ता था- जैसे “अकेली कब तक आती रहोगी?” जबकि उनके पति आयुष हमेशा उनके साथ होते थे.
12 साल तक नहीं बताया मिसकैरेज का दर्द
नेहा ने कहा कि शुरुआत में उन्हें समझ नहीं आता था कि लोग ऐसा क्यों कहते हैं, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि समाज महिलाओं को लेकर कितनी जल्दी जजमेंट बना लेता है. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने 12 साल तक अपने मिसकैरेज के दर्द के बारे में किसी से बात नहीं की. एक्ट्रेस ने बताया कि शादी के तीन, छह और नौ साल बाद उन्हें मिसकैरेज हुआ था. ये अनुभव उनके लिए बेहद कठिन था, लेकिन उन्होंने इसे चुपचाप सहा. आखिरकार, शादी के 12 साल बाद जब वह फिर से प्रेग्नेंट हुईं, तो उनके आसपास के लोगों का व्यवहार भी बदल गया. उस समय वह 34 साल की थीं और उन्हें खास देखभाल मिलने लगी.
ये भी पढ़ें: 'अमिताभ बच्चन की तरह दिवालिया नहीं होना चाहता था', बिग बी को लेकर सरेआम ये क्या बोल गए Samay Raina?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























