Responsive Scrollable Menu

'मां! मैं पास हो गई' इस लड़की के खुशी के आंसुओं ने पूरे देश को कर दिया इमोशनल-WATCH

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल थान सिंह की फ्री पाठशाला की छात्रा साक्षी 10वीं में पास हो गई। एक वायरल वीडियो में वह अपनी माँ को फोन पर यह खुशखबरी देते हुए भावुक हो जाती है। यह वीडियो उसकी मेहनत और शिक्षक के नेक काम को दर्शाता है।

Continue reading on the app

Jammu and Kashmir Accident | उधमपुर में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटने से 7 की मौत, कई घायल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रामनगर-उधमपुर हाईवे पर काघोते के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कम से कम सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। हालांकि, मलबे और बस की स्थिति को देखते हुए मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर में काघोते के पास रामनगर-ऊधमपुर हाईवे पर एक यात्री बस पलटने से सात लोगों की जान चली गई। इस घटना में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है; बचाव अभियान के लिए अधिकारी भी मौके पर पहुँच गए हैं। हालाँकि, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि बचाव अभियान अभी भी जारी है।

स्थानीय लोगों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और काघोते के पास बस सड़क से फिसलकर पलट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस बहुत तेज़ रफ़्तार से चल रही थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

बचाव अभियान के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं, और उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (SDM) ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को जल्द से जल्द इलाज मुहैया कराया जाए। ऊधमपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भी टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। 

हाईवे पर सुरक्षा के सवाल

इस दुखद घटना ने एक बार फिर पहाड़ी रास्तों पर वाहनों की रफ्तार और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हाईवे पर मोड़ और ढलान के बावजूद बसों की ओवरस्पीडिंग आम बात है, जो अक्सर ऐसी बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बनती है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बस के कागजात व तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। 

Continue reading on the app

  Sports

Lalit Modi का बड़ा खुलासा, बताया आईपीएल 2011 में इस टीम के मालिक ने किया था काला जादू

आईपीएल 2026 बड़े उत्साह के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है। वहीं काले जादू को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, 19 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में स्टैंड्स में बैठा एक फैन नींबू वाला टोटका करता दिख रहा है। इत्तेफाक से उसी समय साकिब हुसैन ने एक पुल डिलीवरी फेंकी और शिवम दुबे का आउट कर दिया। 

 इसके बाद इंटरनेट पर एक चिट्ठी वायरल होने लगी जिसे बताया गया कि चेन्नई की ओर से बीसीसीआई को एक लेटर लिखकर इसकी शिकायत की गई है। हालांकि, आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने इस चिट्ठी को फर्जी बताया है। इतना ही नहीं, इस दौरान ललित मोदी ने एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया जिससे हर कोई दंग रह गया। 

दरअसल, ललित मोदी ने एक्स में पोस्ट शेयर कर लिखा कि, इस बार ये नकली लग रहा है, लेकिन एक टीम के मालिक ने इस तरह की हरकत की थी। 

ललित मोदी ने आगे कहा कि उन्हें याद है उन्होंने एक पोस्ट किया था, जिसमें एक टीम का मालिक विरोधी टीम के साथ काला जादू कर रहा था। वो खुद विरोधी टीम के ड्रेसिंग रूम में जागर टोटके कर रहा था। उन्होंने लिखा कि उन्होंने 2011 सीजन में ही विरोधी टीम के मालिकों को इस बारे में आगाह कर दिया था। जब ये घटना हुई थी और उन्हें पक्के सबूतों के साथ इसकी जानकारी मिली थी। उनकी टीम ने जैसा तय किया है, उसके अनुसार वह उस फिल्म या टीवी सीरीज में ये खुलासा करेंगे की इस तरह की सारी हरकतें किसने की थी।
Mon, 20 Apr 2026 14:16:06 +0530

  Videos
See all

Women Reservation Protest: पटना की सड़कों पर भाजपा का 'आक्रोश मार्च' | Patna News | BJP | CM Mohan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T08:44:10+00:00

#shortvideo : मॉडिफाई बुलेट लेकर निकले, पुलिस ने पकड़ा! | Ambedkar Nagar #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T08:37:34+00:00

US Big Attack on Iran Cargo Ship LIVE: US के कब्जे में ईरानी शिप! IRGC का बड़ा एक्शन! | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T08:37:17+00:00

#shortvideo : जन सुनवाई में क्रिकेट मैच देखते नजर आया पुलिसकर्मी! | Shahjahanpur #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T08:41:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers