JEE Main Session 2 Result 2026: जेईई मेन सेशन-2 परीक्षा का रिजल्ट आज होगा जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
JEE Main Session 2 Result 2026: जेईई मेन सेशन-2 परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी 20 अप्रैल 2026 को JEE Main Session 2 Result 2026 जारी करने जा रही है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
कैसे चेक करें JEE Main Result 2026
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर JEE Main Session 2 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
- अपना Application Number, Password और Captcha Code दर्ज करें
- Submit पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें
अगर आपको अपना एप्लीकेशन नंबर याद नहीं है, तो एडमिट कार्ड पास में रखें।
टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
रिजल्ट के साथ ही एनटीए द्वारा टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी, जिसमें देशभर के टॉप स्कोरर्स के नाम शामिल होंगे।
JEE Advanced के लिए कौन होगा पात्र?
JEE Main में टॉप 2.5 लाख रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ही JEE Advanced 2026 के लिए आवेदन कर सकेंगे।
जरूरी अपडेट
रिजल्ट सिर्फ ऑनलाइन मोड में जारी होगा
स्कोरकार्ड में पर्सेंटाइल, रैंक और अन्य जरूरी जानकारी होगी
रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा
2000 साल पुराना खून का रिश्ता! जब अयोध्या की बिटिया बनी थी कोरिया की रानी, अब मोदी-ली रचेंगे इतिहास
India-South Korea Relation: अयोध्या की राजकुमारी और कोरिया की रानी की 2000 साल पुरानी कहानी आज भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों की नींव बन चुकी है. राष्ट्रपति ली जे-म्युंग की भारत यात्रा के दौरान व्यापार, रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा होगी. यह साझेदारी न केवल आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी बल्कि वैश्विक सप्लाई चेन और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता को भी मजबूत करेगी. उनके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच ऐतिहासिक मुलाकत होने वाली है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18

















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



