Responsive Scrollable Menu

विद्युत जामवाल ने अमेरिका में सुनाया गायत्री मंत्र:हॉलिवुड फिल्म स्ट्रीट फाइटर के ट्रेलर लॉन्च पर पढ़े वैदिक मंत्र; फिल्म में बने हैं योग गुरु

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने अमेरिका में आयोजित सिनेमाकॉन 2026 इवेंट में वैदिक मंत्रों का पाठ किया। दरअसल विद्युत हॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' में योग गुरु 'धल्सिम' का किरदार निभा रहे हैं। सिनेमाकॉन इवेंट में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस दौरान स्क्रीनिंग से पहले विद्युत ने मंच पर वैदिक मंत्रों का पाठ किया, जिसने दुनिया के सबसे शोरगुल वाले इवेंट्स में से एक में शांति का माहौल बना दिया। लास वेगास में गूंजे सूर्य और गायत्री मंत्र ट्रेलर की स्क्रीनिंग से पहले विद्युत जामवाल ने भारतीय परंपरा के अनुसार प्रार्थना से शुरुआत की। उन्होंने सूर्य मंत्र, चंद्र मंत्र और गायत्री मंत्र का पाठ किया। इस दौरान उनके हॉलीवुड को-स्टार नोआ सेंटिनियो भी उनके साथ खड़े नजर आए। विद्युत बोले- यह पल मुझे जमीन से जोड़ता है इस खास अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए विद्युत ने लिखा, कुछ उपलब्धियां मुझे जीवन के उद्देश्य की गहरी अनुभूति कराती हैं। लास वेगास के सिनेमाकॉन में प्रार्थना करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। मेरे भारतीय मंत्रों ने वहां शांति और सुकून की एक लहर पैदा कर दी। मुझे वहां मौजूद हर व्यक्ति के साथ एक गहरा और अनकहा बंधन महसूस हुआ, जो भाषा और शब्दों से परे था। वैदिक मंत्र सीमाओं से परे शांति का संदेश देते हैं। आर्केड गेम पर आधारित है फिल्म फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' का निर्देशन किताओ सकुराई ने किया है। यह फिल्म मशहूर आर्केड गेम फ्रैंचाइज़ी पर आधारित है। ट्रेलर में गेम के सिग्नेचर मूव्स जैसे 'हाडौकेन' और जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस दिखाए गए हैं। फिल्म में विद्युत जामवाल 'धल्सिम' के रोल में हैं, जो अपने फ्लेक्सिबल शरीर और योग की शक्ति के लिए जाने जाते हैं। विद्युत के मार्शल आर्ट्स बैकग्राउंड को देखते हुए फैंस इस रोल के लिए उन्हें परफेक्ट मान रहे हैं। रोमन रेन्स-जेसन मोमोआ आएंगे नजर इस फिल्म में हॉलीवुड और खेल जगत की जानी-मानी हस्तियों की फौज नजर आएगी। नोआ सेंटिनियो 'केन मास्टर्स', एंड्रयू कोजी 'रयू' और रोमन रेन्स 'अकुमा' के रोल में दिखेंगे। इनके अलावा जेसन मोमोआ 'ब्लैंका' और मशहूर रैपर 50 सेंट 'बैलरोग' का किरदार निभा रहे हैं। स्ट्रीट फाइटर' भारत में 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Continue reading on the app

Bank Holiday: आज 20 अप्रैल को कहां बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday: अगर आप आज बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं। सोमवार 20 अप्रैल को पूरे देश में बैंक बंद नहीं हैं। लेकिन कर्नाटक में बसवा जयंती और अक्षय तृतीया के कारण बैंक ब्रांच बंद रहेंगी

Continue reading on the app

  Sports

Shapoor Zadran: ICU में पूर्व क्रिकेटर, पिछले साल ही लिया था रिटायरमेंट, राशिद खान के साथ खेल चुका

Shapoor Zadran in ICU: अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान इस समय जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे। 38 साल के जादरान दिल्ली के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं, जहां वे एक दुर्लभ और जानलेवा बीमारी हेमोफैगोसायटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस से जूझ रहे। यह बीमारी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करती है, जिससे शरीर में अत्यधिक सूजन और अंगों को नुकसान होने लगता।

6 फीट 2 इंच लंबे और अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले शापूर जादरान कभी मैदान पर अपनी तेज गेंदबाजी से विरोधियों को डराते थे, लेकिन आज वही खिलाड़ी अस्पताल के बेड पर गंभीर हालत में हैं। यह बीमारी आमतौर पर बच्चों में पाई जाती है लेकिन कमजोर इम्यून सिस्टम या संक्रमण से जूझ रहे वयस्कों को भी हो सकती।

शापूर जादरान आईसीयू में भर्ती
जादरान ने 2009 से 2020 के बीच अफगानिस्तान के लिए 80 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिनमें 44 वनडे और 36 टी20 शामिल हैं। उनके छोटे भाई ने बताया कि जादरान को पहली बार पिछले साल अक्टूबर में तबीयत खराब महसूस हुई थी। अफगानिस्तान में शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भारत जाकर इलाज कराने की सलाह दी।

राशिद खान के साथ खेल चुके शापूर
भारत आने में उन्हें तेजी से मदद मिली। राशिद खान और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन ने भारत में अपने संपर्कों के जरिए वीजा जल्दी दिलवाया। अशरफ ने जय शाह से बात की जबकि राशिद खान ने अपनी फ्रेंचाइजी क्रिकेट के नेटवर्क का इस्तेमाल किया। जादरान 18 जनवरी को दिल्ली पहुंचे और अस्पताल में भर्ती हो गए।

शुरुआत में उन्हें गंभीर संक्रमण था, जिसमें टीबी भी शामिल थी और यह संक्रमण उनके दिमाग तक फैल गया था। इलाज के बाद कुछ समय के लिए उनकी हालत में सुधार हुआ और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई, लेकिन कुछ ही दिनों में फिर से तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बाद में उन्हें डेंगू भी हो गया, जिससे उनकी हालत और खराब हो गई। 26 मार्च के आसपास बोन मैरो टेस्ट में पता चला कि वे HLH के चौथे स्टेज में हैं। इस दौरान उनका वजन भी करीब 14 किलो कम हो गया।

इस मुश्किल समय में क्रिकेट जगत से उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है। पूर्व कप्तान असगर अफगान लगातार उनके साथ हैं। वहीं एएम गजनफर, हशमतुल्लाह शाहिदी और पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी भी उनका हालचाल ले चुके हैं। पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई भी उनसे संपर्क करने वाले हैं।फिलहाल जादरान ज्यादा बोल नहीं पा रहे हैं और ज्यादातर समय सोते रहते हैं। हालांकि डॉक्टरों द्वारा दिए गए स्टेरॉयड से थोड़ी उम्मीद जगी है। परिवार को भरोसा है कि वे जल्द ठीक होंगे।

Mon, 20 Apr 2026 14:47:12 +0530

  Videos
See all

Snake Viral Video: सड़क किनारे झाड़ी में दो सांपों का 'प्रेम मिलन' | #shorts | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:33:00+00:00

Noida Fire News | फेज-2 के ककराला में लगी भीषण आग #noida #fire #noidafire #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:39:52+00:00

Iran America War Update: रूसी रिफानरी जली, पुतिन-ईरान मिलकर लेंगे बदला ? | N18G | Strait of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:32:22+00:00

West Bengal Election के बीच PM Modi ने जिस दुकान में खाई झालमुड़ी... दुकानदार ने क्या बताया | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:31:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers