Responsive Scrollable Menu

सोनम बाजवा की पंजाबी सिंगर से नोंक-झोंक:PBKS vs LSG के बीच IPL मैच के दौरान मिले; एक्ट्रेस बोलीं- मैं तुहाड्डे नाल गल नहीं करनी

न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह स्टेडियम में रविवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेले गए IPL मुकाबले को देखने एक्ट्रेस सोनम बाजवा और पंजाबी सिंगर जी खान भी पहुंचे। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों आपस में बात कर रहे हैं और एक-दूसरे से शिकायत भी कर रहे हैं। इस दौरान सोनम बाजवा को कहते हुए सुना गया- मैं तुहाड्डे नाल गल नहीं करनी (मुझे आपसे बात ही नहीं करनी)। जी खान की एकतरफा टिप्पणियों और बयानबाजी के बाद यह पहला मौका था जब सोनम बाजवा ने सार्वजनिक रूप से जी खान के साथ मजाकिया अंदाज में इस तरह कोई बात कही है। इससे पहले जी खान अपने शोज और इंटरव्यूज के दौरान सोनम बाजवा को लेकर कमेंट्स और एकतरफा तारीफ करते रहे हैं। वह सोनम बाजवा को अपना क्रश बता चुके हैं। दोनों में मैच दौरान यह बातचीत हुई… जी खान: हांजी किवे हो (हां जी, कैसे हो?) सोनम बाजवा (मोबाइल के सामने हाथ हिलाते हुए): मैं तुहाड्डे नाल गल नहीं करनी, प्लीज, तुसी केहा ना, सोनम बाजवा नाल गल नहीं करनी। (मुझे आपसे बात नहीं करनी, प्लीज, आपने कहा था कि आपको सोनम बाजवा से बात नहीं करनी।) जी खान: तुस्सी बम्बे जा के भूल गए सी, तां करके छेड़या तुहानू (आप मुंबई जाकर भूल गए थे, इस कारण आपको छेड़ा था।) सोनम बाजवा: मैं तां हमेशा याद करती है। (मैं तो हमेशा याद करती हूं।) जी खान: आ गए न फेर पंजाब नू, थैंक यू। (आए गए न फिर पंजाब में, थैंक यू।) दोनों के बीच क्या चल रहा… सोनम बाजवा और जी खान के बीच ऑफिशियल किसी रोमांटिक रिलेशन की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, कई मीडिया इंटरव्यू और अपने कॉन्सर्ट्स के दौरान जी खान सोनम बाजवा को लेकर कमेंट क चुके हैं और उन्हें अपना क्रश भी बता चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग दोनों का नाम आपस में जोड़ने लगे हैं। जी खान के शो में लगे सोनम बाजवा के नारे 2 महीने पहले CT यूनिवर्सिटी में एक शो के दौरान जी खान जब स्टेज पर आए तो फैंस ने सोनम बाजवा का नाम लेकर चिल्लाना शुरू कर दिया। उस दौरान जी खान ने सोनम बाजवा की तारीफ नहीं की, बल्कि कह दिया कि वह टाइम बीत गया। सिंगर की इस बात से उनके फैंस एक बार तो साइलेंट हो गए थे, लेकिन जब उन्होंने कहा कि अब नई अपेडट दूंगा तो फिर से हूटिंग शुरू हो गई। सिंगर ने कहा कि इस बार तुम्हें जो नई अपडेट दूंगा वह पक्की मुहर लगाकर दूंगा। नहीं तो नहीं दूंगा। देखते रहो, आप लोग खुश हो जाओगे। आप कहोगे कि क्या काला सा बड़ी सुंदर पटा गया। फैंस ने उनसे फिर सोनम बाजवा के लिए गाना गाने की फरमाइश की तो जी खान ने कह दिया कि चलो सोनम बाजवा के लिए गाना गा लेते हैं। उसके बाद जी खान ने सोमन बाजवा के लिए दो गल्लां करिये गीत की लाइनें गाई थीं। हिमाचल में बोले- कोई सोनम बाजवा नहीं हाल ही में हिमाचल प्रदेश के ऊना में आयोजित हरोली उत्सव के दौरान जी खान ने सोनम बाजवा को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि न कोई सोनम बाजवा, न कोई नीरू बाजवा, साडे कोले एक बहुत सोहणी आ चुकी है। उन्होंने कहा कि अब वह प्यार के मामले में सिर्फ एक पर फोकस करेंगे और इधर-उधर नहीं देखेंगे। जी खान इस तरह की हरकतें बार-बार करते रहे हैं, लेकिन सोमन बाजवा की तरफ से रविवार रात IPL मैच के दौरान पहली बार जवाब आया है। बता दें कि यह मैच भी पंजाब किंग्स ने 54 रनों से जीता। ॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… IPL- न्यू चंडीगढ़ में पंजाब ने लखनऊ को हराया:फैंस झूमे, डॉ. मशहूर गुलाटी बनकर पहुंचा फैन; सिद्धू ने VIDEO जारी किया न्यू चंडीगढ़ में रविवार (19 अप्रैल) को पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। पंजाब ने 54 रन से ये मैच जीता। पंजाब की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ को 255 रनों का टारगेट दिया था। पंजाब को पहले ही ओवर की तीसरी बॉल पर पहला झटका लग गया था। इसके बाद प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने पारी को संभाला। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

शेयर बाजार में कमाई का मौका! खुलने से पहले देख लें 20 चुनिंदा स्टॉक्स, मोटी कमाई के लिए जाने TGT-SL डिटेल्स

शेयर बाजार में कमाई का मौका! खुलने से पहले देख लें 20 चुनिंदा स्टॉक्स, मोटी कमाई के लिए जाने TGT-SL डिटेल्स

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 के बीच विराट-अनुष्का वृंदावन पहुंचे: राधा रानी की भक्ति में डूबे, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

Virat Anushka Visited Premanand Maharaj: आईपीएल 2026 के बीच ब्रेक में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ आध्यात्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे। इस दौरान दोनों ने प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम श्री हित राधा केली कुंज (वराह घाट) में दर्शन किए और एकांतिक वार्तालाप में हिस्सा लिया।

दरअसल, आरसीबी का पिछला मैच शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ था। इस मैच में कोहली ने ओपनिंग करते हुए 13 गेंदों में 19 रन बनाए। टीम के अगले मैच में पांच दिन का अंतर था, जिसका फायदा उठाते हुए कोहली ने यह आध्यात्मिक यात्रा की।

यह पिछले पांच महीनों में कोहली और अनुष्का की तीसरी यात्रा है। इससे पहले फरवरी में वे अपने बेटे अकाय के जन्मदिन के बाद वृंदावन आए थे। पिछले साल भी यह कपल तीन बार आश्रम पहुंचा था- जनवरी में बच्चों के साथ, मई में (जब कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी) और दिसंबर में।

आश्रम द्वारा जारी एक वीडियो में कोहली और अनुष्का को सैकड़ों भक्तों के बीच शांत बैठकर प्रवचन सुनते हुए देखा गया। दोनों पूरी श्रद्धा के साथ ध्यान लगाकर आध्यात्मिक चर्चा में शामिल हुए।

कोहली और अनुष्का पिछले कुछ वर्षों से लगातार आध्यात्मिक मार्ग की ओर झुकाव दिखा रहे हैं। साल 2023 में उन्होंने महाकाल मंदिर में दर्शन किए थे और नीम करोली बाबा के आश्रम भी गए थे। यह साफ संकेत है कि यह जोड़ी सिर्फ अपने प्रोफेशनल जीवन ही नहीं, बल्कि निजी और आध्यात्मिक जीवन को भी संतुलित रखने की कोशिश कर रही है।

इससे पहले भी प्रेमानंद महाराज ने अपने प्रवचनों में जीवन के उद्देश्य और गुरु के मार्गदर्शन में भक्ति की यात्रा के महत्व पर जोर दिया था, जिसे कोहली और अनुष्का ने गंभीरता से सुना। अब कोहली जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे। RCB का अगला मुकाबला 2022 की चैंपियन Gujarat Titans के खिलाफ शुक्रवार को बेंगलुरु में ही खेला जाएगा। फिलहाल टीम छह मैचों में चार जीत और दो हार के साथ आठ अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

कुल मिलाकर, यह दौरा दिखाता है कि व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के बीच भी कोहली और अनुष्का अपने आध्यात्मिक जीवन को समय देना नहीं भूलते।

Mon, 20 Apr 2026 15:04:16 +0530

  Videos
See all

Noida Fire News | फेज-2 के ककराला में लगी भीषण आग #noida #fire #noidafire #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:39:52+00:00

Snake Viral Video: सड़क किनारे झाड़ी में दो सांपों का 'प्रेम मिलन' | #shorts | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:33:00+00:00

West Bengal Election के बीच PM Modi ने जिस दुकान में खाई झालमुड़ी... दुकानदार ने क्या बताया | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:31:49+00:00

Road Accident: सड़क हादसे में गेंद की तरह हवा में उछले रिटायर्ड शिक्षक | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T09:40:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers