US-Iran Talks in Pakistan: अमेरिका-ईरान के बीच आज होगी दूसरे दौर की बातचीत! इस्लामाबाद में हाई अलर्ट, ट्रंप ने दी धमकी
US Iran Peace Talks Update: अधिकारियों के अनुसार, 11 और 12 अप्रैल को इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच प्रत्यक्ष वार्ता हुई थी, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच संघर्ष को समाप्त करना था, लेकिन यह बातचीत बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई। अब दूसरे दौर की बातचीत होगी
US-Iran Conflict LIVE Updates: 'हथियारों के दम पर की गई लूट', कार्गो जहाज को कब्जे में लेने पर ईरान ने की अमेरिका की कड़ी निंदा
US-Iran Conflict LIVE Updates: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर जारी है. इस बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अपने झंडे वाले एक कार्गो जहाज को अमेरिका द्वारा कब्जे में लेने की कड़ी निंदा की है. उसने इसे हथियारों के दम पर की गई लूट बताया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है. यह घटना उस समय हुई जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि वे ईरान से बातचीत की संभावना के लिए अपनी टीम इस्लामाबाद भेज रहे हैं.
हालांकि, ईरान के एक सूत्र ने कहा है कि जब तक अमेरिका उसकी नाकाबंदी (ब्लॉकेड) नहीं हटाता, तब तक तेहरान किसी भी बातचीत में शामिल नहीं होगा. दूसरी ओर, लेबनान में इज़राइल के साथ 10 दिनों का युद्धविराम जारी है. दक्षिणी लेबनान में हजारों लोग अपने घरों की स्थिति देखने लौट रहे हैं, जो संघर्ष में बुरी तरह नष्ट हो चुके हैं. क्षेत्र में हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation





















