Responsive Scrollable Menu

US-Iran Conflict LIVE Updates: 'हथियारों के दम पर की गई लूट', कार्गो जहाज को कब्जे में लेने पर ईरान ने की अमेरिका की कड़ी निंदा

US-Iran Conflict LIVE Updates: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर जारी है. इस बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अपने झंडे वाले एक कार्गो जहाज को अमेरिका द्वारा कब्जे में लेने की कड़ी निंदा की है. उसने इसे हथियारों के दम पर की गई लूट बताया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है. यह घटना उस समय हुई जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि वे ईरान से बातचीत की संभावना के लिए अपनी टीम इस्लामाबाद भेज रहे हैं.

हालांकि, ईरान के एक सूत्र ने कहा है कि जब तक अमेरिका उसकी नाकाबंदी (ब्लॉकेड) नहीं हटाता, तब तक तेहरान किसी भी बातचीत में शामिल नहीं होगा. दूसरी ओर, लेबनान में इज़राइल के साथ 10 दिनों का युद्धविराम जारी है. दक्षिणी लेबनान में हजारों लोग अपने घरों की स्थिति देखने लौट रहे हैं, जो संघर्ष में बुरी तरह नष्ट हो चुके हैं. क्षेत्र में हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

Continue reading on the app

अमेरिका-ईरान के बीच नहीं होगी शांति वार्ता, तेहरान ने किया बातचीत से इनकार; लगाए ये गंभीर आरोप

US Iran Peace Talks: मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने पाकिस्तान के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता से इनकार कर दिया है. इसके बाद माना जा रहा है कि क्षेत्र में एक बार फिर से भारी तनाव हमले तेज हो सकते हैं. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने उन दावों को खारिज कर दिया है. जिनमें कहा गया था कि ईरान शांति वार्ता के दूसरे दौर में भाग लेने के लिए सहमत हो गया है. इस शांति वार्ता को लेकर अमेरिका ने कहा था कि ये बातचीत सोमवार (20 अप्रैल) को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होगी.

ईरान ने क्यों किया शांति वार्ता से इनकार?

अल जजीरा ने आईआरएनए समाचार एजेंसी के हवाले से बताया कि आईआरएनए ने वाशिंगटन की "अत्यधिक मांगों, अवास्तविक अपेक्षाओं, रुख में लगातार बदलाव, बार-बार विरोधाभास और होर्मुज की नौसैनिक नाकाबंदी की आलोचना की है, जिसे वह युद्धविराम का उल्लंघन मानता है. बयान में कहा गया है, "इस्लामाबाद में वार्ता के दूसरे दौर के बारे में प्रकाशित खबरें सच नहीं हैं." साथ ही यह भी कहा गया है कि "संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रकाशित खबरें उनका मीडिया का खेल है और ईरान पर दबाव बनाने के लिए 'दोषारोपण के खेल' का हिस्सा है."

 

पाक पीएम शहबाज शरीफ ने की ईरानी राष्ट्रपति से बात

वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा कि रविवार को ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन से पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर टेलीफोन पर बातचीत की. उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने सऊदी अरब, कतर और तुर्की के नेताओं के साथ अपनी हालिया मुलाकातों से मिली जानकारियों को साझा किया. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "मैंने ऐतिहासिक वार्ता के लिए इस्लामाबाद में ईरान के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति और तेहरान में फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर के साथ हाल ही में हुई चर्चाओं सहित ईरान की सहभागिता की सराहना की."

 

उन्होंने कहा, "मैंने सऊदी अरब, कतर और तुर्की के नेताओं के साथ अपनी हालिया मुलाकातों से प्राप्त जानकारियों को भी साझा किया और उन्हें आश्वस्त किया कि मित्र और साझेदारों के समर्थन से पाकिस्तान स्थायी शांति और क्षेत्रीय स्थिरता के एक ईमानदार और निष्ठावान सूत्रधार के रूप में अपनी भूमिका के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है."

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: ना बुमराह, ना वरुण और ना ही कोई विदेशी स्टार....जानिए किस गेंदबाज के सिर सजा है पर्पल कैप?

Purple Cap: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अभी तक 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं। अब तक हुए मैच में सबसे अधिक विकेट लेने वाला कोई स्टार या विदेशी खिलाड़ी नहीं, बल्कि हरियाणा के छोटे से गांव का गेंदबाज है, जिसके सर पर पर्पल कैप है। Wed, 22 Apr 2026 20:21:04 +0530

  Videos
See all

Iran Vs Israel: मुनीर की चालबाजी ईरान में तख्तापलट करवा देगी ? #shorts #ytshorts #iran #israel #pak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:07:57+00:00

Breaking News: पहले कैबिनेट बैठक में CM Samrat Chaudhary का बड़ा फैसला | Biihar New Cabinet #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:15:01+00:00

West Bengal Assembly Elections 2026 : बंगाल में कौन मारेगा बाजी मुसलमानों ने बता दिया ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:09:53+00:00

Sara Tendulkar Voleibol Viral Video: आदिवासी बच्चों के साथ वॉलीबॉल खेलती सारा तेंदुलकर #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:08:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers