Responsive Scrollable Menu

Noida Workers Protest: नोएडा हिंसा के बाद एक्शन में सरकार, अब ओवरटाइम का मिलेगा दुगना पैसा

नोएडा के औद्योगिक गलियारों में भड़की असंतोष की आग अब शांत हो रही है. लेकिन प्रशासन का हंटर अब उन पर चल रहा है. उन्होंने नियमों की धज्जियां उड़ाईं. 13 अप्रैल को हुई हिंसा के बाद श्रम विभाग ने ऑपरेशन क्लीन की शुरूआत की है. 200 से ज्यादा ठेकेदारों के लाइसेंस रद्द होने की कगार पर है और मजदूरों के लिए खुशखबरी यह है कि उनकी सैलरी में बंपर इजाफा हुआ है. हरियाणा के गुरुग्राम के पास मानेसर से उठी चिंगारी ने जब नोएडा के औद्योगिक सेक्टर्स को अपनी चपेट में ले लिया तो हालात बेकाबू हो गए, लेकिन इस तनाव के बीच अब न्याय की तस्वीर साफ होने लगी. 

मजदूरों के हक पर कुंडली मारकर बैठे थे

नोएडा श्रम विभाग ने उन ठेकेदारों पर शिकंजा कस दिया जो मजदूरों के हक पर कुंडली मारकर बैठे थे. नोएडा में श्रमिकों के आंदोलन के बाद सीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को उचित कदम उठाने और श्रमिकों के हित में फैसला लेने की बात कही थी. इसके बाद नोएडा के श्रम विभाग की नींद खुली है. अब श्रम विभाग की ओर से 203 ऐसी कंपनियां चिन्हित की गई हैं जो जो कंपनियां तमाम इंडस्ट्री चलाने वाले लोगों को लेबर सप्लाई करती यानी श्रमिक सप्लाई करने वाली 203 कंपनियों की लापरवाही सामने आई है और जिलाधिकारी के आदेश पर अब श्रम विभाग की ओर से 203 कंपनियों का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. साथ ही 1 करोड़ 16 लाख का जुर्माना भी लगाया है. दरअसल ये कंपनियां सरकार के मानकों के आधार पर काम नहीं कर रही थी. कंपनियों से भुगतान कुछ लिया जाता था और श्रमिकों को कुछ भुगतान किया जाता था. एक्शन में श्रम विभाग 203 ठेकेदारों के लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू.

दोषी एजेंसियों को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी

24 बड़ी फैक्ट्रियों से जुड़े हैं यह आरोपी ठेकेदार. दोषी एजेंसियों को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी. करीब 1.16 करोड़ की भारी भरकम पेनल्टी. 203 संविदाकारों के विरुद्ध शोकाज नोटिस जारी की गई है कि क्यों ना उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाए और उन्हें काली सूची में डाल दिया जाए. यह होने के बाद वह कहीं भी लाइसेंस प्राप्त नहीं कर पाएंगे. कुछ पेनल्टी भी लगाई गई? 1 करोड़ 16 लाख के आसपास पेनल्टी भी लगाई गई है.  श्रमिकों को सरकार की सौगात 21% सैलरी की बढ़ोतरी. 1 अप्रैल तो उसकी जगह जेल की सलाखों के पीछे होगी. अगर कहीं भी किसी कंपनी की तरफ से कोई लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ उसकी जो मान्यता है वो रद्द करने के साथ-साथ एफआईआर दर्ज कराना और कोर्ट में वाद दायर करने का काम भी श्रम विभाग की ओर से किया जाएगा. नोएडा के इन कारखानों से अब मशीनों के साथ-साथ बदलाव की गूंज भी सुनाई दे रही है. विभाग की इस सख्ती ने जहां लापरवाह ठेकेदारों में खौफ पैदा कर दिया. वहीं मजदूरों को उम्मीद दी कि उनकी मेहनत का पसीना सूखने से पहले अब उन्हें सही मजदूरी मिलेगी. 

Continue reading on the app

IPL 2026 में श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स ने दर्ज की लगातार 5वीं जीत, ऋषभ पंत की टीम लखनऊ को मिली बैक टू बैक तीसरी हार

IPL 2026 के 28वें मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों के बड़े अंतर से हराकर इस सीजन लगातार पांचवी जीत दर्ज किया है. पंजाब किंग्स के दिए 255 रनों के जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 5 विकेट पर 200 रन ही बना सकी. लखनऊ के लिए एडम मार्कराम 44 रन, कप्तान ऋषभ पंत 43 रन, मिचेल मार्श 40 रन बनाए. पंजाब किंग्स के लिए मार्को यानसेन 2 विकेट लिए. इसके अलावा अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाक को 1-1 सफलता मिली.

लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत रही थी खराब

पंजाब किंग्स के दिए 255 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत ठीक-ठाक रही थी. 61 रन के स्कोर पर लखनऊ ने पहला विकेट गंवाया. विजयकुमार वैशाक ने आयुष बडोनी को चलका किया. बडोनी 21 गेंद पर 35 रन बनाए. इसके बाद मिचेल मार्श और ऋषभ पंत के बीच दूसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हुई, जिसे फिर युजवेंद्र चहल ने तोड़ी.

ऋषभ पंत और मिचेल मार्श LSG के लिए नहीं खेल पाए बड़ी पारी

चहल ने मिचेल मार्श को पवेलियन का रास्ता दिखाया. मिचेल मार्श 28 गेंद पर 40 रन बनाए. इसके बाद अर्शदीप सिंह ने ऋषभ पंत को चलता किया. पंत 23 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. फिर निकोलस पूरन सिर्फ 9 रन बनाकर मार्को यानसेन ने अपना शिकार बनाया. 

मार्कराम और मुकुल चौधरी लखनऊ को नहीं दिला पाए जीत

इसके बाद मार्को यानसेन ने एडम मार्कराम को चलता किया. मार्कराम 22 गेंद पर 44 रन बनाए. इसके बाद मुकुल चौधरी ने 17 गेंद पर नाबाद 21 रन बनाकर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 200 तक पहुंचाया. इस तरह लखनऊ को 54 रनों से हार मिली.

ऐसी रही पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी

पंजाब किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. पंजाब किंग्स के ओपनर प्रियांश आर्य ने सबसे ज्यादा 37 गेदों पर 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 4 चौका और 9 छक्के शामिल रहा. वहीं कूपर कोनोली 46 गेंद पर 87 रन बनाए. उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए. इसके अलावा मार्कस स्टोयनिस 29 रन, शशांक सिंह 17 रन और नेहाल वडेरा ने 13 रनों का योगदान दिया. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए प्रिंस यादव और मणिमारन सिद्धार्थ ने 2-2 विकेट चटकाए. जबकि मोहम्मद शमी और मोहसिन खान को 1-1 सफलता मिली. 

यह भी पढ़ें:  CSK को लगा बड़ा झटका, 18 साल के आयुष म्हात्रे हुए IPL 2026 से इतने दिनों के लिए बाहर

Continue reading on the app

  Sports

Who Is Aronyak Ghosh: कौन हैं अरण्यक घोष... जो भारत के 95वें ग्रैंड मास्टर बने, पिता अंपायर, मां हैं वकील

who is Aronyak Ghosh: कोलकाता के अरण्यक घोष बैंकॉक चेस क्लब ओपन 2026 में अपना अंतिम नॉर्म हासिल कर भारत के 95वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं. नेशनल रैपिड चैंपियन अरण्यक ने 9 में से 7 अंक जुटाकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. उनके पिता मृणाल घोष और वकील माता के निरंतर बलिदानों ने इस कठिन सफर को मुमकिन बनाया. वर्ल्ड स्टेज पर विश्व कप में चमक बिखेरने वाले अरण्यक की यह सफलता भारतीय शतरंज के स्वर्णिम दौर में एक और गौरवशाली अध्याय है. Sun, 19 Apr 2026 23:55:35 +0530

  Videos
See all

Viral Video : देखते ही देखते जल गए 200 घर! मलेशिया में हड़कंप | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T19:15:03+00:00

PM Modi Vs Mamta Banerjee: 'मां-बहन-बेटी' बंगाल की 'हवा' बदली ? #shorts #ytshorts #mamta #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T19:30:03+00:00

बारूदी खटपट, मोबाइल-इंटरनेट पर संकट! Iran Israel War | strait of hormuz | Donald Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T19:30:04+00:00

Crime Stories: घर में लाश, कातिल की तलाश... रोंगटे खड़े कर देने वाली मिस्ट्री!Dead Body in the House #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T19:30:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers