IPL 2026 में श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स ने दर्ज की लगातार 5वीं जीत, ऋषभ पंत की टीम लखनऊ को मिली बैक टू बैक तीसरी हार
IPL 2026 के 28वें मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों के बड़े अंतर से हराकर इस सीजन लगातार पांचवी जीत दर्ज किया है. पंजाब किंग्स के दिए 255 रनों के जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 5 विकेट पर 200 रन ही बना सकी. लखनऊ के लिए एडम मार्कराम 44 रन, कप्तान ऋषभ पंत 43 रन, मिचेल मार्श 40 रन बनाए. पंजाब किंग्स के लिए मार्को यानसेन 2 विकेट लिए. इसके अलावा अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाक को 1-1 सफलता मिली.
लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत रही थी खराब
पंजाब किंग्स के दिए 255 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत ठीक-ठाक रही थी. 61 रन के स्कोर पर लखनऊ ने पहला विकेट गंवाया. विजयकुमार वैशाक ने आयुष बडोनी को चलका किया. बडोनी 21 गेंद पर 35 रन बनाए. इसके बाद मिचेल मार्श और ऋषभ पंत के बीच दूसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हुई, जिसे फिर युजवेंद्र चहल ने तोड़ी.
ऋषभ पंत और मिचेल मार्श LSG के लिए नहीं खेल पाए बड़ी पारी
चहल ने मिचेल मार्श को पवेलियन का रास्ता दिखाया. मिचेल मार्श 28 गेंद पर 40 रन बनाए. इसके बाद अर्शदीप सिंह ने ऋषभ पंत को चलता किया. पंत 23 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. फिर निकोलस पूरन सिर्फ 9 रन बनाकर मार्को यानसेन ने अपना शिकार बनाया.
BOTH SET BATTERS GONE! ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2026
???? Yuzvendra Chahal sends back Mitchell Marsh, Arshdeep Singh ends Rishabh Pant’s entertaining knock ????
Updates ▶️ https://t.co/u5eUR1eqdA#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvLSG | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/Zqoevw6vkQ
मार्कराम और मुकुल चौधरी लखनऊ को नहीं दिला पाए जीत
इसके बाद मार्को यानसेन ने एडम मार्कराम को चलता किया. मार्कराम 22 गेंद पर 44 रन बनाए. इसके बाद मुकुल चौधरी ने 17 गेंद पर नाबाद 21 रन बनाकर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 200 तक पहुंचाया. इस तरह लखनऊ को 54 रनों से हार मिली.
ऐसी रही पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी
पंजाब किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. पंजाब किंग्स के ओपनर प्रियांश आर्य ने सबसे ज्यादा 37 गेदों पर 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 4 चौका और 9 छक्के शामिल रहा. वहीं कूपर कोनोली 46 गेंद पर 87 रन बनाए. उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए. इसके अलावा मार्कस स्टोयनिस 29 रन, शशांक सिंह 17 रन और नेहाल वडेरा ने 13 रनों का योगदान दिया. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए प्रिंस यादव और मणिमारन सिद्धार्थ ने 2-2 विकेट चटकाए. जबकि मोहम्मद शमी और मोहसिन खान को 1-1 सफलता मिली.
???????? ????????????????, ???????????????? ???????????????????????? ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 19, 2026
Priyansh Arya & Cooper Connolly go full beast mode with a 182-run stand - pure destruction! ????#TATAIPL 2026 | #PBKSvLSG | LIVE NOW ???? https://t.co/UgZre9rWzX pic.twitter.com/64AsRL07ti
यह भी पढ़ें: CSK को लगा बड़ा झटका, 18 साल के आयुष म्हात्रे हुए IPL 2026 से इतने दिनों के लिए बाहर
30 दिन में मेरे सारे सफेद बाल काले हो गए! महिला का दावा, ग्रे हेयर के लिए जादुई है ये ट्रिक
Grey Hair Reversal Trick: अगर आप कम उम्र में बालों के सफेद होने से परेशान हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है. आजकल समय से पहले बाल सफेद होना एक आम समस्या बन गई है, जिसके पीछे तनाव, गलत खान-पान, विटामिन की कमी और खराब लाइफस्टाइल जैसे कई कारण होते हैं. इस वीडियो में महिला ने अपने अनुभव के आधार पर बताया कि कैसे उन्होंने 30 दिनों में नेचुरल तरीके से अपने सफेद बालों की समस्या को कम किया. इसमें आपको एक आसान होममेड हेयर ऑयल और नेचुरल शैंपू के बारे में बताया गया है, जिसे आप घर पर ही बना सकते हैं. ये उपाय बालों को जड़ों से मजबूत बनाते हैं, हेयर फॉल कम करते हैं और बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18



















