Responsive Scrollable Menu

Pakistan Cricket: खराब फॉर्म पर मोहम्मद रिजवान का बड़ा बयान-पाकिस्तान टीम में जगह डिजर्व नहीं करता

पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इन दिनों अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे। एक समय टी20 फॉर्मेट में टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल रहे रिजवान अब अपनी खराब फॉर्म के कारण आलोचनाओं का सामना कर रहे। हालात ऐसे हैं कि उन्हें पाकिस्तान की टी20 टीम से भी बाहर होना पड़ा।

रिजवान का संघर्ष सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट तक सीमित नहीं। पाकिस्तान सुपर लीग में भी उनका प्रदर्शन फीका रहा। उनकी टीम रावलपिंडी अब तक 7 मैच खेल चुकी, लेकिन एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई। ऐसे में रिजवान पर दबाव और बढ़ गया।

मेरी पाकिस्तान टी20 टीम में जगह नहीं: रिजवान
इसी बीच रिजवान ने अपनी फॉर्म को लेकर खुलकर बात की और एक चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि मौजूदा प्रदर्शन के आधार पर वह पाकिस्तान टीम में जगह के हकदार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि जब टीम का चयन हो रहा था, उस समय भी उन्होंने खुद माना था कि उनकी फॉर्म ठीक नहीं है और उन्हें टीम में नहीं चुना जाना चाहिए।

रिजवान ने कहा, 'मैं बिग बैश खेलने गया था, उस दौरान टीम का चयन हो रहा था। मैंने खुद कहा कि मेरे प्रदर्शन के हिसाब से मैं पाकिस्तान टीम में जगह डिजर्व नहीं करता।' उनका यह बयान क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि बहुत कम खिलाड़ी अपनी कमजोरी को इतनी ईमानदारी से स्वीकार करते हैं।

हालांकि, रिजवान ने यह भी साफ किया कि वह हार मानने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि खराब दौर हर खिलाड़ी के करियर में आता है और वह इससे उबरने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी लोग उनकी बल्लेबाजी पर सवाल उठाते थे, खासकर छक्के मारने की क्षमता को लेकर, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से खुद को साबित किया।

रिजवान ने यह भी कहा कि अगर उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं है, तो वह टीम मैनेजमेंट से खुद कहते हैं कि किसी और खिलाड़ी को मौका दिया जाए। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पहले भी उन्होंने ऐसा किया है और वह किसी भी सच को स्वीकार करने से नहीं डरते।

उन्होंने क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को भी जाहिर किया। रिजवान ने कहा कि क्रिकेट ही उनकी जिंदगी है और वह इसके अलावा कुछ नहीं जानते। उन्होंने भरोसा जताया कि मेहनत और ईश्वर की कृपा से वह जल्द ही वापसी करेंगे और फिर से अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

फिलहाल, रिजवान के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी फॉर्म को वापस हासिल करना है। अगर वह ऐसा करने में सफल होते हैं, तो एक बार फिर पाकिस्तान टीम में उनकी वापसी तय मानी जा सकती है।

Continue reading on the app

OnePlus Ace 6 Ultra: टीजर हुआ लाइव, क्लिप-ऑन गेमिंग कंट्रोलर और धांसू बैटरी-कैमरा के साथ होगा लॉन्च

OnePlus ने अपने अगले गेमिंग-फोकस्ड स्मार्टफोन Ace 6 Ultra का टीजर जारी कर दिया है, जिससे इसके लॉन्च को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।  इस बार कंपनी सिर्फ फोन ही नहीं, बल्कि एक नया एक्सेसरी भी पेश करने की तैयारी में है, जिसे “Dream Gear” नाम दिया गया है। यह फोन को हैंडहेल्ड कंसोल जैसा अनुभव दे सकता है। इसके साथ ही डिवाइस में बड़ी बैटरी और बेहतर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिससे यह प्रीमियम गेमिंग और परफॉर्मेंस सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है।

अटैच होने वाला गेमिंग कंट्रोलर
टीज़र इमेज से साफ है कि यह एक क्लिप-ऑन गेमिंग कंट्रोलर होगा, जिसे सीधे OnePlus Ace 6 Ultra के साथ जोड़ा जा सकेगा। यह सेटअप फोन को एक तरह से हैंडहेल्ड गेमिंग कंसोल में बदल देगा।

इस कंट्रोलर में शोल्डर ट्रिगर्स और अतिरिक्त बैक बटन देखने को मिलते हैं, जो इसे एक सामान्य मोबाइल एक्सेसरी से ज्यादा प्रोफेशनल गेमिंग डिवाइस जैसा बनाते हैं।

बेहतर गेमिंग कंट्रोल का दावा
OnePlus का कहना है कि यह सेटअप यूजर्स को ज्यादा इमर्सिव गेमिंग एक्सपीरियंस और बेहतर कंट्रोल देगा। खासकर फास्ट-पेस्ड गेम्स में टच कंट्रोल की बजाय फिजिकल बटन ज्यादा सटीक और स्मूद अनुभव दे सकते हैं। हालांकि अभी तक इसमें कस्टमाइजेबल बटन, लो-लेटेंसी कनेक्शन या हॉल-इफेक्ट स्टिक्स जैसे फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी कोशिशें
यह आइडिया नया नहीं है। इससे पहले Lenovo और Redmi जैसे ब्रांड्स भी ऐसे गेमिंग अटैचमेंट्स पेश कर चुके हैं। मार्केट में थर्ड-पार्टी गेमिंग कंट्रोलर भी पहले से मौजूद हैं।

लेकिन OnePlus का फायदा यह हो सकता है कि यह कंट्रोलर खास तौर पर Ace 6 Ultra के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे बेहतर इंटीग्रेशन और परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है। कुछ रिपोर्ट्स में पहले से ही OnePlus के एक डेडिकेटेड गेमिंग हैंडहेल्ड डिवाइस की चर्चा थी। अब माना जा रहा है कि यह फोन + कंट्रोलर कॉम्बिनेशन उसी प्लान का हिस्सा हो सकता है।

लॉन्च जल्द होने की उम्मीद
OnePlus Ace 6 Ultra को इस महीने के अंत तक चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही “Dream Gear” एक्सेसरी की पूरी डिटेल्स, कीमत और परफॉर्मेंस का खुलासा भी तभी होगा।

अब देखना होगा कि यह गेमिंग कंट्रोलर सिर्फ एक एक्स्ट्रा फीचर बनता है या यूजर्स के लिए सच में गेमिंग एक्सपीरियंस को बदल देता है।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल डिफेंड करने उतरेगी टीम इंडिया, भारत में इस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट

asian games 2026 broadcasting rights in india: सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने 20वें एशियाई खेलों (Asian Games 2026) के प्रसारण अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसका आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आईची-नागोया में किया जाएगा. यानी फैंस भारत में एशियन गेम्स 2026 का सीधा प्रसारण सोनी के स्पोर्ट्स चैनलों और उनके ऐप Sony LIV पर देख सकेंगे. Tue, 21 Apr 2026 18:13:43 +0530

  Videos
See all

Viral Video | अचानक लगी आग! बोरिंग मशीन में धमाके जैसा मंजर | #Ratlam #FireAccident #BreakingNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T12:33:29+00:00

Delhi में आतंकी साजिश नाकाम! Pakistan लिंक का खुलासा | Delhi Police | Special Cell | ISI | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T12:31:50+00:00

America China War Live Update: Strait of Hormuz में चीन-अमेरिका के बीच भिड़ंत | Trump | XI Jinping #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T12:41:44+00:00

दिल्ली में नकली 'ENO' और 'Nescafe' गिरोह का हुआ भंडाफोड़ | #DelhiNews #FakeGoods #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T12:42:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers