Responsive Scrollable Menu

मेंटल हाइजीन क्यों जरूरी है? आयुर्वेद से समझिए मानसिक स्वास्थ्य का रहस्य

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान जितना अपनी बाहरी सेहत का ध्यान रखता है, उतना ही अपने मन की सेहत पर भी ध्यान देना जरूरी हो गया है। इसमें मेंटल हाइजीन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मेंटल हाइजीन सिर्फ एक सिद्धांत नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और शांत जीवन जीने की कला है।

मेंटल हाइजीन एक तरह की जीवनशैली है, जो हमें मानसिक रूप से मजबूत बनाती है। वहीं, मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) वह क्षमता है, जिससे हम जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना करते हैं और खुद को संतुलित रखते हैं। अगर मन साफ और शांत है तो जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानी भी आसान लगने लगती है।

आयुर्वेद में मानसिक स्वास्थ्य को बहुत गहराई से समझाया गया है। इसके अनुसार, मन और शरीर दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। अगर मन असंतुलित होगा तो शरीर भी प्रभावित होगा। इसलिए आयुर्वेद हमें मानसिक शुद्धि और संतुलन बनाए रखने के कई सरल और प्रभावी उपाय बताता है।

आयुर्वेद कहता है कि व्यक्ति को हिंसा, झूठ, चोरी, दूसरों की निंदा, कठोर बोलने और लालच जैसी बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए। ये आदतें धीरे-धीरे मन को अशांत कर देती हैं और मानसिक तनाव बढ़ाती हैं। इसकी जगह, जितना संभव हो सके गरीबों, बीमारों और मानसिक रूप से परेशान लोगों की मदद करनी चाहिए। ऐसा करने से मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

आयुर्वेद यह भी कहता है कि व्यक्ति को सुख और दुख दोनों स्थितियों में समान भाव रखना चाहिए। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन संतुलित मन ही हमें मजबूत बनाए रखता है। न तो किसी पर जरूरत से ज्यादा शक करना चाहिए और न ही किसी पर बिना सोचे-समझे भरोसा करना चाहिए। साथ ही हमें अपनी बातचीत को सरल, स्पष्ट और मधुर रखना चाहिए। गलत या बेकार बातों से बचना चाहिए क्योंकि शब्द भी मन की स्थिति को प्रभावित करते हैं।

इसके अलावा, हमें अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखना चाहिए और समय-समय पर आत्मचिंतन करना चाहिए, क्योंकि जो व्यक्ति अपने जीवन के प्रति जागरूक रहता है, वह दुख और चिंता से कम प्रभावित होता है।

--आईएएनएस

पीआईएम/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पवन कल्याण की सर्जरी के बाद आया बड़ा अपडेट, पत्नी अन्ना लेझनेवा ने बताया कैसी है तबीयत

Pawan Kalyan Health Update: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और एक्टर पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की 17 अप्रैल को एक मीटिंग के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर हालत को देखते अगले दिन डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की. बता दें कि एक्टर-राजनेता पिछले कुछ महीनों से हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे. उनकी स्वास्थ्य को लेकर मशहूर हस्तियों और पीएम मोदी से लेकर फिल्मी जगत के सेलेब्स ने चिंता जिताई थी. पीएम मोदी ने एक्टर से फोन पर बात कर उनके हेल्थ का अपडेट लिया. 

वहीं, इस खबर के सामने आने के बाद एक्टर के फैंस भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे. अब इसी बीच पवन कल्याण (Pawan Kalyan) के हेल्थ को लेकर पत्नी अन्ना लेझनेवा (Anna Lezhneva) ने बड़ा अपडेट शेयर किया है.  आइए जानते हैं उन्होंने क्या बताया-

पत्नी अन्ना लेझनेवा ने बताया कैसी है तबीयत

पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेझनेवा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फैंस को अपेडट देते हुए लिखा, 'वह रिकवरी कर रहे हैं, बाकी सब ठीक है, धन्यवाद. हालांकि, पवन की पत्नी के मुताबिक, एक्टर रिवकरी कर रहे हैं लेकिन डॉक्टरों ने अभी कुछ दिन के लिए किसी भी तरह के कार्यक्रम में भाग लेने से मना किया है क्योंकि अभी उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा. 

anna.konidala Instagram Story Photograph: (anna.konidala/Instagram)

पवन कल्याण के एक्स हैंडल से भी दिया गया था अपडेट

पवन कल्याण उप मुख्यमंत्री एक्स हैंडल से भी हेल्थ अपडेट दिया गया था, 'पवन कल्याण का शनिवार शाम को ऑपरेशन हुआ था. शुक्रवार सुबह अपने अधिकारियों के साथ प्रशासनिक मामलों पर चर्चा करते समय वे अचानक गंभीर रूप से बीमार पड़ गए थे. पिछले कुछ महीनों से वे स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे. इसलिए, अपने निजी डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने शुक्रवार के अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए और अस्पताल गए. वहां, मेडिकल टेस्ट के साथ-साथ एमआरआई भी किया गया.'

'रिपोर्ट की समीक्षा के बाद, डॉक्टरों ने ऑपरेशन को आवश्यक समझा और ऑपरेशन किया. डॉक्टरों ने सलाह दी है कि वे एक से दस दिन के आराम के बाद आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं. हालांकि, उन्होंने कहा है कि लंबे समय तक सावधानी आवश्यक है और पूरी तरह से ठीक होने में अभी समय लगेगा. '

एक्टर साई धरम तेज ने जल्द स्वास्थ्य होने की कमना की

पवन कल्याण की सर्जरी की खबर के बाद एक्टर साई धरम तेज ने एक्स (पहले ट्विटर) पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कमना की. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मेरे प्यारे चिन्ना मामा पवन कल्याण, जल्दी स्वस्थ हो जाइए. लोगों के प्यार और प्रार्थनाओं के साथ मैं आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. सर्जरी बहुत अच्छी तरह से हुई है और मुझे उम्मीद है कि जल्द ही आपको फिर से लोगों की सेवा करते हुए देखूंगा.' आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें'

वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने भी पवन से बात कर उनके स्वास्थ्य का अपडेट लिया. उन्होंने एक्स पर इसकी जानकारी दी, 'मैंने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण गारू से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. वे असाधारण रूप से साहसी हैं और मुझे विश्वास है कि वे बहुत जल्द स्वस्थ हो जाएंगे. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं.'

कौन हैं पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेझनेवा 

पवन कल्याण पत्नी अन्ना लेझलेवा मूल रूप से रशिया की हैं. उनकी पहली बार मुलाकात 2011 में आई फिल्म 'तीन मार' के सेट पर हुई थी. इसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था. उनकी मुलाकात के दो साल बाद 2013 में उनकी शादी की अफवाह उड़ने लगी थी. बहरहाल पवन ने  रेनु देसाई से साल 2012 में तलाक लेने के बाद  30 सितंबर 2013 में अन्ना से शादी कर ली थी.

बता दें कि पवन ने तीन शादियां की हैं. सबसे पहले उन्होंने साल 1997 में नंदिनी से शादी की थी. हालांकि दोनों दो साल तक ही साथ में रहे थे और 1999 में अलग हो गए और 2008 में दोनों के बीच फाइनल तलाक हो गया था. इसके बाद उन्होंने 2009 में एक्ट्रेस रेणु देसाई से शादी की, इनसे भी उनका तीन साल बाद 2012 में तलाक हो गया था. इसके बाद उन्होंने तीसरी शादी 2013 में अन्ना लेझनेवा से की थी.

ये भी पढ़ें: गुलशन कुमार के छोटे भाई का निधन, 70 साल की उम्र में दर्शन कुमार ने दुनिया को कहा अलविदा

Continue reading on the app

  Sports

Who Is Aronyak Ghosh: कौन हैं अरण्यक घोष... जो भारत के 95वें ग्रैंड मास्टर बने, पिता अंपायर, मां हैं वकील

who is Aronyak Ghosh: कोलकाता के अरण्यक घोष बैंकॉक चेस क्लब ओपन 2026 में अपना अंतिम नॉर्म हासिल कर भारत के 95वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं. नेशनल रैपिड चैंपियन अरण्यक ने 9 में से 7 अंक जुटाकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. उनके पिता मृणाल घोष और वकील माता के निरंतर बलिदानों ने इस कठिन सफर को मुमकिन बनाया. वर्ल्ड स्टेज पर विश्व कप में चमक बिखेरने वाले अरण्यक की यह सफलता भारतीय शतरंज के स्वर्णिम दौर में एक और गौरवशाली अध्याय है. Sun, 19 Apr 2026 23:55:35 +0530

  Videos
See all

Viral Video | मलेशिया में दर्दनाक हादसा! 200 घर जलकर राख | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T19:45:02+00:00

Viral Video :ठाणे जिले में फैक्ट्री में आग | Thane #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T20:15:06+00:00

Heartbreaking Story of Orphan Lambs: मेमनों को ना दूध मिला, ना ममता...बस भूख! Top News | Viral Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T20:00:05+00:00

Kangana Ranaut On Mamata Banerjee: ममता पर फायर कंगना क्या बोलीं ? #kanganaranaut #mamtabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T19:57:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers