पवन कल्याण की सर्जरी के बाद आया बड़ा अपडेट, पत्नी अन्ना लेझनेवा ने बताया कैसी है तबीयत
Pawan Kalyan Health Update: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और एक्टर पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की 17 अप्रैल को एक मीटिंग के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर हालत को देखते अगले दिन डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की. बता दें कि एक्टर-राजनेता पिछले कुछ महीनों से हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे. उनकी स्वास्थ्य को लेकर मशहूर हस्तियों और पीएम मोदी से लेकर फिल्मी जगत के सेलेब्स ने चिंता जिताई थी. पीएम मोदी ने एक्टर से फोन पर बात कर उनके हेल्थ का अपडेट लिया.
वहीं, इस खबर के सामने आने के बाद एक्टर के फैंस भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे. अब इसी बीच पवन कल्याण (Pawan Kalyan) के हेल्थ को लेकर पत्नी अन्ना लेझनेवा (Anna Lezhneva) ने बड़ा अपडेट शेयर किया है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या बताया-
पत्नी अन्ना लेझनेवा ने बताया कैसी है तबीयत
पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेझनेवा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फैंस को अपेडट देते हुए लिखा, 'वह रिकवरी कर रहे हैं, बाकी सब ठीक है, धन्यवाद. हालांकि, पवन की पत्नी के मुताबिक, एक्टर रिवकरी कर रहे हैं लेकिन डॉक्टरों ने अभी कुछ दिन के लिए किसी भी तरह के कार्यक्रम में भाग लेने से मना किया है क्योंकि अभी उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा.
पवन कल्याण के एक्स हैंडल से भी दिया गया था अपडेट
पवन कल्याण उप मुख्यमंत्री एक्स हैंडल से भी हेल्थ अपडेट दिया गया था, 'पवन कल्याण का शनिवार शाम को ऑपरेशन हुआ था. शुक्रवार सुबह अपने अधिकारियों के साथ प्रशासनिक मामलों पर चर्चा करते समय वे अचानक गंभीर रूप से बीमार पड़ गए थे. पिछले कुछ महीनों से वे स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे. इसलिए, अपने निजी डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने शुक्रवार के अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए और अस्पताल गए. वहां, मेडिकल टेस्ट के साथ-साथ एमआरआई भी किया गया.'
'रिपोर्ट की समीक्षा के बाद, डॉक्टरों ने ऑपरेशन को आवश्यक समझा और ऑपरेशन किया. डॉक्टरों ने सलाह दी है कि वे एक से दस दिन के आराम के बाद आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं. हालांकि, उन्होंने कहा है कि लंबे समय तक सावधानी आवश्यक है और पूरी तरह से ठीक होने में अभी समय लगेगा. '
ఉప ముఖ్యమంత్రి శ్రీ పవన్ కళ్యాణ్ గారికి శస్త్ర చికిత్స
— Deputy CMO, Andhra Pradesh (@APDeputyCMO) April 18, 2026
గౌరవ ఉప ముఖ్యమంత్రివర్యులు శ్రీ @PawanKalyan గారికి శనివారం సాయంత్రం శస్త్రచికిత్స జరిగింది. శుక్రవారం ఉదయం తన అధికారులతో పాలనాపరమైన విషయాలపై చర్చిస్తున్న సందర్భంలో తీవ్ర అస్వస్థతకు గురయ్యారు. కొద్ది నెలలుగా ఆరోగ్యపరంగా…
एक्टर साई धरम तेज ने जल्द स्वास्थ्य होने की कमना की
पवन कल्याण की सर्जरी की खबर के बाद एक्टर साई धरम तेज ने एक्स (पहले ट्विटर) पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कमना की. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मेरे प्यारे चिन्ना मामा पवन कल्याण, जल्दी स्वस्थ हो जाइए. लोगों के प्यार और प्रार्थनाओं के साथ मैं आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. सर्जरी बहुत अच्छी तरह से हुई है और मुझे उम्मीद है कि जल्द ही आपको फिर से लोगों की सेवा करते हुए देखूंगा.' आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें'
वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने भी पवन से बात कर उनके स्वास्थ्य का अपडेट लिया. उन्होंने एक्स पर इसकी जानकारी दी, 'मैंने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण गारू से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. वे असाधारण रूप से साहसी हैं और मुझे विश्वास है कि वे बहुत जल्द स्वस्थ हो जाएंगे. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं.'
कौन हैं पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेझनेवा
पवन कल्याण पत्नी अन्ना लेझलेवा मूल रूप से रशिया की हैं. उनकी पहली बार मुलाकात 2011 में आई फिल्म 'तीन मार' के सेट पर हुई थी. इसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था. उनकी मुलाकात के दो साल बाद 2013 में उनकी शादी की अफवाह उड़ने लगी थी. बहरहाल पवन ने रेनु देसाई से साल 2012 में तलाक लेने के बाद 30 सितंबर 2013 में अन्ना से शादी कर ली थी.
बता दें कि पवन ने तीन शादियां की हैं. सबसे पहले उन्होंने साल 1997 में नंदिनी से शादी की थी. हालांकि दोनों दो साल तक ही साथ में रहे थे और 1999 में अलग हो गए और 2008 में दोनों के बीच फाइनल तलाक हो गया था. इसके बाद उन्होंने 2009 में एक्ट्रेस रेणु देसाई से शादी की, इनसे भी उनका तीन साल बाद 2012 में तलाक हो गया था. इसके बाद उन्होंने तीसरी शादी 2013 में अन्ना लेझनेवा से की थी.
ये भी पढ़ें: गुलशन कुमार के छोटे भाई का निधन, 70 साल की उम्र में दर्शन कुमार ने दुनिया को कहा अलविदा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने में रोड़ा बन सकता है ये दिग्गज, BCCI ने दे दी पॉवर
Ajit Agarkar: भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर का कार्यकाल इस साल जून 2026 में खत्म हो रहा है, लेकिन अगरकर का कार्यकाल खत्म होने से पहले ही बीसीसीआई ने उन्हें बड़ा तोहफा दे दिया. दरअसल टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल एक साल और बढ़ा दिया गया है. BCCI ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए यह फैसला किया है.
अजीत अगरकर का बढ़ाया गया कार्यकाल
BCCI के एक सीनियर अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI के हवाले से बताया कि अजीत अगरकर ने खुद अपना एक्सटेंशन नहीं मांगा. सेलेक्टर्स का अधिकतम कार्यकाल 4 साल के लिए हो सकता है. इसलिए उनका कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया नहीं, बल्कि रीन्यू किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, अजीत अगरकर का कहना था कि उनके प्रदर्शन को देखते हुए भविष्य पर फैसला होना चाहिए. सूत्रों ने यह भी बताया कि उनके कार्यकाल में टीम इंडिया में बिना किसी परेशानी के आसानी से बदलाव देखने को मिला है. सीनियर और युवा प्लेयर्स के बीच बैलेंस बनाने के साथ-साथ साथ-साथ सेलेक्शन में कई बड़े और साहसिक कदम उठाए गए, जिसने टीम को नई दिशा दी. इसी वजह से अजीत अगकर उनके कॉन्ट्रैक्ट को रीन्यू किया गया है.
वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर हो सकते हैं अजीत अगरकर
अगले साल अक्टूबर में 2027 वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होगा है. यह टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा. अगकर जून 2027 तक टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर बने रहेंगे. ऐसे में वनडे वर्ल्ड कप से पहले अजीत अगरकर एक मजबूत टीम खड़ी कर सकते हैं. हालांकि इसे लेकर अब तक BCCI की ओर से कोई अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.
अगरकर के कार्यकाल में रोहित-विराट की बढ़ सकती है परेशानी
अजीत अगरकर जून 2027 तक टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर रहते हैं तो विराट कोहली और रोहित शर्मा की मुश्किलें बढ़ सकती है. यूं कहे तो वर्ल्ड कप खेलने के लिए रोहित और विराट को काफी मेहनत करनी पड़ेगी. उन्हें फिट रहने के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट फिर से खेलना पड़ सकता है, क्योंकि अगरकर के कार्यकाल में ही इन दोनों दिग्गजों ने अचानक से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. इसके बाद टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए घरेलू क्रिकेट भी खेला था.
अजीत अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया का रहा है शानदार प्रदर्शन
अजीत अगरकर के कार्यकाल में भारतीय टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है. अक्टूबर वनडे वर्ल्ड कप 2023 से लेकर मार्च 2026 तक भारतीय टीम ने कुल 4 आईसीसी टूर्नामेंट्स खेले, जिसमें से 3 बार खिताब अपने नाम किया. 2023 वनडे वर्ल्ड कप हारने के बाद भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया.
???? AJIT AGARKAR TO STAY TILL JUNE 2027 AS CHIEF SELECTOR ????
— Vanshika Rathore (@RathoreRJ37) April 19, 2026
- Final in 2023 World Cup
- Won the 2024 T20 World Cup
- Won the 2025 Champions Trophy
- Won the 2026 T20 World Cup
BCCI is keen to retain his experience services with World Cup in 2027.
यह भी पढ़ें: CSK को लगा बड़ा झटका, 18 साल के आयुष म्ह्रात्रे हुए IPL 2026 से इतने दिनों के लिए बाहर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















