योगी सरकार ने स्मार्ट मीटर पर लगाई रोक, तकनीकी गुणवत्ता की जांच के लिए बनाई कमेटी
UP News: योगी सरकार लोगों की समस्याओं के निपटान के लिए तत्काल एक्शन ले रही है. इस बीच सीएम योगी ने राज्य में पुराने मीटरों की बदले स्मार्टमीटर में बदलने पर रोक लगा दी. इसके साथ ही तकनीकी गुणवत्ता की जांच के लिए एक कमेटी का भी गठन किया है. इसके साथ ही जब तक इस समिति की रिपोर्ट नहीं आती तब तक पुराने मीटर पहले की तरह ही लगे रहेंगे. हालांकि अगर कोई व्यक्ति नया कनेक्शन लेता है तो उसे स्मार्ट मीटर ही लगवाना पड़ेगा.
स्मार्ट मीटर लगाने पर योगी सरकार ने लगाई रोक
बता दें कि राज्य के कई जिलों से स्मार्ट मीटर को लेकर लगातार शिकायतें आ रही थीं. इसी शिकायतों पर सीएम योगी ने कार्रवाई करते हुए तत्काल पुरानी मीटरों को स्मार्ट मीटर में बदलने पर रोक लगा दी. इसके साथ ही पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने स्मार्ट मीटर की तकनीकी गुणवता की जांच के लिए चार सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का भी गठन किया है. इस समिति की रिपोर्ट आने तक पुराने मीटर पहले की तरह ही लगे रहेंगे. लेकिन नया कनेक्शन तभी मिलेगा जब स्मार्ट मीटर लगवाया जाएगा.
समिति में कौन-कौन होगा शामिल?
इस जांच समिति का गठन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर किया गया है. कॉरपोरेशन प्रबंधन द्वारा स्मार्ट मीटर की गुणवता की जांच के लिए चार सदस्यीय तकनीकी समिति का गठन किया गया है. इस समिट में आईआईटी कानपुर के दो प्रोफेसर के अलावा वड़ोदरा के इलेक्ट्रिकल रिसर्च एवं डवलपमेंट एसोसिएशन के अनुभाग प्रमुख और पावर कारपोरेशन के निदेशक वितरण भी शामिल हैं.
10 दिनों में रिपोर्ट देगी समिति
बता दें कि इस समिट का गठन 12 अप्रैल को किया गया था. इस समिट को सभी तरह के स्मार्ट मीटरों की तकनीकी परीक्षण कर 10 दिनों के भीतर रिपोर्ट देनी होगी. अपर मुख्य सचिव ऊर्जा के साथ पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. आशीष कुमार गोयल ने बताया कि जब तक तकनीकी समिति की जांच रिपोर्ट नहीं आती तब तक स्मार्ट मीटर को बदलने का काम स्थगित रहेगा.
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाएं, छात्रों के सपनों को मिल रही नई उड़ान
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आगे रिपोर्ट आने के बाद मीटर बदलने को लेकर निर्णय लिया जाएगा. बता दें कि उत्तर प्रदेश में लगभग 85 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं. लेकिन इन्हें लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं. इसी को देखते हुए सीएम योगी ने जांच के निर्देश दिए हैं.
ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने इस शहर को दी आधुनिक सुरक्षा भवनों की सौगात, पुलिस विभाग में हुई भर्ती की दी जानकारी
Gold Rate Today : आज सोना महंगा हुआ या सस्ता? जानिए 19 अप्रैल का सोने का लेटेस्ट रेट
शादियों के सीजन के बीच अक्षय तृतीया के मौके पर सोना या चांदी में निवेश की सोच रहे हैं तो पहले रविवार का ताजा भाव चेक कर लीजिए, क्योंकि 19 अप्रैल 2026 को भारतीय सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में फिर चमक देखने को मिली है। 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव 155,930 रुपये पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 142,950 रुपये दर्ज की गई है। चांदी के दाम भी 2.75 लाख रुपए ट्रेंड कर रहे हैं। इसमें GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है, इसलिए, अलग-अलग शहरों और शोरूम्स में दाम अलग-अलग हो सकते हैं।
ईरान-अमेरिका में जारी तनाव, बाजार की अस्थिरता, अमेरिकी डॉलर व भारतीय रुपये में उठा-पटक ने सोने की कीमतों को भले ही प्रभावित किया है बावजूद इसके निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं।
अमेरिकी प्रतिबंधों से मिली एक महीने की अस्थायी राहत के बीच भारतीय रिफाइनर्स कंपनियों द्वारा ईरान से तेल की खरीदारी डॉलर की जगह चीनी मुद्रा युआन में किया जाना भी सबसे ज्यादा चर्चा में है। वर्तमान में एक अमेरिकी डॉलर की कीमत ₹92.60 से ₹93.00 के आसपास चल रही है। चुंकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना डॉलर में खरीदा जाता है। जब डॉलर मजबूत और रुपया कमजोर होता है, तो इसका असर कीमतों पर भी देखने को मिलता है। इसके अलावा कच्चा तेल की कीमतें भी बाजार में उतार-चढ़ाव का कारण बनी हुई है। अगर अगले छह महीनों तक तेल की कीमतें $90–$100 के बीच बनी रहती हैं, तो वैश्विक स्तर पर फिर से महंगाई बढ़ सकती है।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, विशेषकर ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच संघर्ष ने पिछले कई महीनों से बाजार को अस्थिर कर दिया है। बाजार विशेषज्ञों की मानें आने वाले महीनों में भी अगर यही स्थिति बनी रही तो 24 कैरेट सोने का भाव फिर 1,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पार जा सकता है। चर्चा तो यह भी है कि सोमवार, 20 अप्रैल को अमेरिका और ईरान की टीमें पाकिस्तान में अगले दौर की बातचीत कर सकती हैं, जिससे कुछ हल निकलने की उम्मीद है। वहीं निवेशकों की नजरें भी अमेरिकी फेडरल रिजर्व पर टिकी हैं। यदि ब्याज दरों में स्थिरता रहती है, तो आने वाले समय में बाजार को नई दिशा मिल सकती है।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच आज अक्षय तृतीया के कारण भारतीय सराफा बाजारों में गहनों और सिक्कों की जबरदस्त मांग है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार आज के दिन सोना खरीदना बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है। दुकानदार भी ग्राहकों को खींचने के लिए मेकिंग चार्जेस में कटौती जैसे अलग-अलग ऑफर दे रहे हैं। बड़े महानगरों में तो ऑनलाइन एप्स के माध्यम से ग्राहकों को रिझाने की कोशिश की जा रही है।
अगर आप सोना खरीदने बाजार जाएं तो ध्यान रखें 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है जिस पर 999 लिखा होता है। इसमें कोई अन्य धातु नहीं मिली होती है। लेकिन 18, 20 और 22 कैरेट सोने में अन्य धातु मिलाई जाती है। 18 कैरेट सोना 75.0% ,20 कैरेट 83.3% और 22 कैरेट 91.6% शुद्ध होता है। खरीदारी करते समय यह सुनिश्चित करें कि आप जितने कैरेट का पैसा दे रहे हैं, गहने पर वही अंक (जैसे 916 या 750) दर्ज हो। यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News



















