Responsive Scrollable Menu

Gold Rate Today : आज सोना महंगा हुआ या सस्ता? जानिए 19 अप्रैल का सोने का लेटेस्ट रेट

शादियों के सीजन के बीच अक्षय तृतीया के मौके पर सोना या चांदी में निवेश की सोच रहे हैं तो पहले रविवार का ताजा भाव चेक कर लीजिए, क्योंकि 19 अप्रैल 2026 को भारतीय सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में फिर चमक देखने को मिली है। 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव 155,930 रुपये पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 142,950 रुपये दर्ज की गई है। चांदी के दाम भी 2.75 लाख रुपए ट्रेंड कर रहे हैं। इसमें  GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है, इसलिए, अलग-अलग शहरों और शोरूम्स में दाम अलग-अलग हो सकते हैं।

ईरान-अमेरिका में जारी तनाव, बाजार की अस्थिरता, अमेरिकी डॉलर व भारतीय रुपये में उठा-पटक ने सोने की कीमतों को भले ही प्रभावित किया है बावजूद इसके निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं।

अमेरिकी प्रतिबंधों से मिली एक महीने की अस्थायी राहत के बीच भारतीय रिफाइनर्स कंपनियों द्वारा ईरान से तेल की खरीदारी डॉलर की जगह चीनी मुद्रा युआन में किया जाना भी सबसे ज्यादा चर्चा में है। वर्तमान में एक अमेरिकी डॉलर की कीमत ₹92.60 से ₹93.00 के आसपास चल रही है। चुंकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना डॉलर में खरीदा जाता है। जब डॉलर मजबूत और रुपया कमजोर होता है, तो इसका असर कीमतों पर भी देखने को मिलता है। इसके अलावा कच्चा तेल की कीमतें भी बाजार में उतार-चढ़ाव का कारण बनी हुई है। अगर अगले छह महीनों तक तेल की कीमतें $90–$100 के बीच बनी रहती हैं, तो वैश्विक स्तर पर फिर से महंगाई बढ़ सकती है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, विशेषकर ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच संघर्ष ने  पिछले कई महीनों से बाजार को अस्थिर कर दिया है। बाजार विशेषज्ञों की मानें  आने वाले महीनों में भी अगर यही स्थिति बनी रही तो 24 कैरेट सोने का भाव फिर 1,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पार जा सकता है।  चर्चा  तो यह भी है कि सोमवार, 20 अप्रैल को अमेरिका और ईरान की टीमें पाकिस्तान में अगले दौर की बातचीत कर सकती हैं, जिससे कुछ हल निकलने की उम्मीद है। वहीं निवेशकों की नजरें भी अमेरिकी फेडरल रिजर्व पर टिकी हैं। यदि ब्याज दरों में स्थिरता रहती है, तो आने वाले समय में बाजार को नई दिशा मिल सकती है।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच आज अक्षय तृतीया के कारण भारतीय सराफा बाजारों में गहनों और सिक्कों की जबरदस्त मांग है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार आज के दिन सोना खरीदना बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है। दुकानदार भी ग्राहकों को खींचने के लिए मेकिंग चार्जेस में कटौती जैसे अलग-अलग ऑफर दे रहे हैं। बड़े महानगरों में तो ऑनलाइन एप्स के माध्यम से ग्राहकों को रिझाने की कोशिश की जा रही है।

अगर आप सोना खरीदने बाजार जाएं तो ध्यान रखें 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है जिस पर 999 लिखा होता है। इसमें कोई अन्य धातु नहीं मिली होती है। लेकिन 18, 20 और 22 कैरेट सोने में अन्य धातु मिलाई जाती है। 18 कैरेट सोना 75.0% ,20 कैरेट 83.3% और 22 कैरेट 91.6% शुद्ध होता है। खरीदारी करते समय यह सुनिश्चित करें कि आप जितने कैरेट का पैसा दे रहे हैं, गहने पर वही अंक (जैसे 916 या 750) दर्ज हो। यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

Continue reading on the app

सैमसंग को टक्कर देने आ रहा Motorola Edge 70 Pro, कीमत और फीचर्स ने बढ़ाई हलचल

Motorola Edge 70 Pro भारत में 22 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है. इस स्मार्टफोन में 50MP ट्रिपल कैमरा, 6500mAh बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. जानें कीमत, फीचर्स और लॉन्च डिटेल्स.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Points Table: पंजाब को रोकना हुआ मुश्किल, KKR की जीत से मुंबई का नुकसान

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबलः पंजाब किंग्स पहले ही नंबर-1 पर थी और अभी भी इसी स्थान पर टिकी हुई है. वहीं उसकी सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी राजस्थान रॉयल्स ने टेबल में अपनी स्थिति को बेहतर करने का मौका गंवा दिया. Sun, 19 Apr 2026 23:59:57 +0530

  Videos
See all

Viral Vidoe | नशे में मंत्री बेटे की शर्मनाक हरकत, VIDEO वायरल #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:00:53+00:00

Viral Vidoe | Pm मोदी के संबोधन पर बवाल! कांग्रेस का जोरदार विरोध #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:10:01+00:00

Viral Video | नशेड़ी का आतंक! सड़क पर चाकू लहराया #viralnews #viralvideo #shorts #gujrat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T21:50:00+00:00

Baisaran Valley की अनसुनी आवाजें, पहलगाम न भूलेंगे न माफ करेंगे | Pahalgam Attack |Terrorist Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:00:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers