Responsive Scrollable Menu

पुष्कर घाटी में भीषण हादसा: 150 फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, एक मासूम की मौत, कई घायल

Pushkar Bus Accident: अजमेर की पुष्कर घाटी में पीसांगन से आ रही एक निजी बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई. हादसे में एक मासूम बच्चे की जान चली गई, जबकि बस में सवार कई यात्री घायल हुए हैं. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर गंभीर घायलों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया है.

Continue reading on the app

अगरकर का कार्यकाल बढ़ा, 2027 वनडे वर्ल्डकप तक टीम चुनेंगे:इनके रहते में भारत ने 3 ICC खिताब जीते; रोहित-कोहली जैसे दिग्गजों का संन्यास

BCCI ने चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया है। अब वे 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक इस पद पर बने रहेंगे। BCCI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि अगरकर का कार्यकाल रिन्यू किया गया है, एक्सटेंड नहीं। वे अपनी परफॉर्मेंस के आधार पर चौथे साल के लिए पद पर बने रहेंगे। BCCI के नियमों के मुताबिक, सिलेक्टर अधिकतम चार साल तक पद पर रह सकता है। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि अगरकर ने खुद BCCI से अपना कार्यकाल 2027 वनडे वर्ल्ड कप बढ़ाने की मांग की थी। बोर्ड ने 2023 में दो साल के लिए अगरकर को चीफ सिलेक्टर बनाया था। 2025 में उन्हें पहले ही एक साल का एक्सटेंशन मिल चुका था। अब उनका कार्यकाल 2027 तक के लिए रिन्यू किया जा रहा है। इस तरह अगरकर कुल चार साल चीफ सिलेक्टर रहेंगे। कार्यकाल में भारत के नाम दो टी-20 वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी अजित अगरकर का अब तक का कार्यकाल बेहद सफल रहा। अक्टूबर 2023 से मार्च 2026 के बीच उनके द्वारा चुनी गई भारतीय टीमों ने चार ICC टूर्नामेंट्स के फाइनल में जगह बनाई। इनमें से भारत ने तीन खिताब अपने नाम किए। 2024 और 2026 में दो टी-20 वर्ल्ड कप और 2025 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी। इसके अलावा, टीम इंडिया 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पहुंची थी, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। कोहली-रोहित के संन्यास और शमी को बाहर करने जैसे कड़े फैसले अगरकर की अगुवाई वाली कमेटी ने कई कड़े और बड़े फैसले लिए। इसमें सबसे प्रमुख विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की प्रक्रिया को संभालना और सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर करना था। वहीं 2026 टी-20 वर्ल्ड कप टीम से टेस्ट और वनडे कैप्टन शुभमन गिल को ड्रॉप करके ईशान किशन जैसे इन-फॉर्म खिलाड़ी को मौका देने जैसे बड़े फैसले भी लिए। 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए कंटिन्यूटी पर फोकस अगला वनडे वर्ल्ड कप 2027 में होना है। BCCCI चाहता है कि टीम की कोर और चयन प्रक्रिया में स्थिरता बनी रहे। अगरकर का कार्यकाल बढ़ने का मतलब है कि वे अगले वर्ल्ड कप के लिए टीम तैयार करने के मिशन पर काम जारी रखेंगे। बोर्ड का मानना है कि इस समय चयन समिति के नेतृत्व में बदलाव करना टीम की लय को बिगाड़ सकता है। 349 इंटरनेशनल विकेट ले चुके हैं अगरकर करियर में 349 इंटरनेशनल विकेट ले चुके हैं। उन्होंने टेस्ट में 58, वनडे में 288 और टी-20 इंटरनेशनल में 3 विकेट लिए हैं। देखें उनके 3 रिकॉर्ड्स...

Continue reading on the app

  Sports

SRH Captain ईशान किशन का बड़ा बयान, कहा- अच्छी पिच थी, हमारी Batting और बेहतर होनी चाहिए थी

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर जीत दर्ज करने के बाद कहा कि बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच पर टीम को स्कोर में 30-40 रन और जोड़ने चाहिए थे। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (59 रन) की शानदार शुरूआत के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज की धारदार गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 194 रन ही बना सकी।

अभिषेक और हेनरिक क्लासेन (59 रन) के अर्धशतकों को छोड़ दें तो सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी इकाई ने सीएसके के गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 184 रन ही बना सकी और उसे चौथी हार का मुंह देखना पड़ा।

उसके लिए मैथ्यू शॉर्ट 34 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। किशन ने गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘जब आपके पास युवा गेंदबाज होते हैं तो यह शानदार होता है क्योंकि वे अपने नयी योजना के साथ आते हैं। उन्हें बखूबी काम ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी और हम 30-40 रन पीछे रह गए। हमें और बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थे। हम अंक तालिका की तरफ नहीं देख रहे हैं क्योंकि यह लंबा टूर्नामेंट है। हम एक समय में एक ही मैच के बारे में सोच रहे हैं।

Sun, 19 Apr 2026 15:16:51 +0530

  Videos
See all

मुनीर के IRGC से गहरे संबंध : US थिंक टैंक | #asimmunir #viralvideo #news18india #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:46:20+00:00

Pakistan देगा US को धोखा? Nuclear Criminal कर देगा Middle East तबाह? | US-Iran War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:45:00+00:00

Asim Munir को लेकर US थिंक टैंक अलर्ट | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:44:56+00:00

Viral Video | Women Reservation Bill को लेकर देशभर में प्रदर्शन #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:46:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers