Responsive Scrollable Menu

दक्षिण कोरिया: अप्रैल क्रांति के 66 साल, राष्ट्रपति ली ने खाई लोकतंत्र बचाने की कसम

सोल, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया रविवार को अप्रैल क्रांति की 66वीं वर्षगांठ मना रहा है, जो देश के प्रथम राष्ट्रपति री सिंग-मैन की नीतियों के खिलाफ एक जन क्रांति थी। 19 अप्रैल 1960 को आंदोलन सफल रहा और राष्ट्रपति को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। वर्तमान राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने इतिहास को याद करते हुए भविष्य में लोकतांत्रिक मूल्यं को बचाए रखने की कसम खाई।

19 अप्रैल क्रांति की 66वीं सालगिरह पर दिए भाषण में, ली ने उस विद्रोह की तुलना पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल की 2024 में मार्शल लॉ की कोशिश से की। उन्होंने कहा कि उसी तरह आम लोगों की हुंकार ने एक घमंडी और अन्यायपूर्ण शासन को गिराने में मदद की।

योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी सोल में 19 अप्रैल के राष्ट्रीय समाधि स्थल में ली ने कहा, यह 19 अप्रैल के विद्रोह की भावना थी, जिसने क्रूर तानाशाही को खत्म किया और जो कोरिया गणराज्य के संविधान में निहित थी, और उसी भावना ने दक्षिण कोरिया को दिसंबर 2024 में विद्रोह की ठंडी रात से उबरने में मदद की।

ली ने लोकतंत्र की रक्षा करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा, अगर हम इसकी रक्षा करेंगे तभी हम लोकतंत्र-विरोधी ताकतों को अपनी आजादी को फिर से छीनने और हमारे लोगों के अनमोल जीवन को रौंदने से रोक सकते हैं।

ली ने कहा, तानाशाही गरीब और कमजोर तबकों पर रहम नहीं खाती और लोकतंत्र को खत्म करने को सही ठहराती है। आगे कहा, इसलिए मैं इस बात पर जोर देता रहता हूं कि राजनीति की जिम्मेदारी लोगों की रोजी-रोटी की फिक्र करने की है, क्योंकि किसी देश के अस्तित्व का आधार उसकी जनता या आम नागरिक ही होते हैं।

उन्होंने दृढ़ प्रतिज्ञा की कि वे स्वतंत्रता, समानता, एकता और एकजुटता पर आधारित डेमोक्रेसी को बनाए रखेंगे, क्योंकि यह कोरियाई लोगों के डीएनए में गहराई से समाई हुई है।

ली ने बगावत में मारे गए छात्रों को याद किया और उनके परिवारों के प्रति भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही, उन्होंने उनके बलिदान को याद रखने का संकल्प भी लिया।

19 अप्रैल का नागरिक विद्रोह उस समय सत्ता में मौजूद री सरकार द्वारा राष्ट्रपति चुनाव में वोटों की धांधली को लेकर लोगों के गुस्से की वजह से शुरू हुआ था।

देश भर में छात्रों के विरोध प्रदर्शनों की एक श्रृंखला का पटाक्षेप 19 अप्रैल को हुआ था, जिसमें हथियारबंद पुलिस के साथ झड़प में सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी मारे गए या घायल हुए।

इस बगावत ने आखिरकार री को 12 साल बाद पद छोड़ने पर मजबूर कर दिया था।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

नकली Mounjaro Injection की सप्लाई करने वाला मास्टरमाइंड ड्रंग कंट्रोलर विभाग की टीम ने पकड़ा

नकली Mounjaro Injection की सप्लाई करने वाला मास्टरमाइंड ड्रंग कंट्रोलर विभाग की टीम ने पकड़ा आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: क्या बदल जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान? आर अश्विन ने की बड़ी भविष्यवाणी

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। टीम ने अपने 6 में से 4 मुकाबले गंवाए और अंक तालिका में निचले हिस्से में पहुंच गई। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई में टीम संघर्ष करती नजर आ रही। इसी बीच भारत के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने एक बड़ा बयान देकर चर्चा छेड़ दी।

अश्विन का मानना है कि सीएसके में नया चेहरा संजू सैमसन भविष्य में कप्तानी संभाल सकते। उन्होंने कहा कि वह कोई भविष्यवक्ता नहीं लेकिन उन्हें लगता है कि सैमसन किसी समय CSK की कमान संभालते नजर आ सकते। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि सैमसन को किसी की विरासत में नहीं, बल्कि अपनी पहचान के साथ टीम को आगे बढ़ाना चाहिए।

संजू बन सकते सीएसके के कप्तान
चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन में बेहद खराब प्रदर्शन किया था और इस बार भी टीम लगातार स्थिरता नहीं दिखा पा रही। दो मैच जीतकर वापसी के संकेत दिए, लेकिन फिर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 180 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हुए हार गई। यह समस्या नई नहीं है। 2018 के बाद से CSK बड़े स्कोर का पीछा करने में कई बार नाकाम रही।

ऋतुराज अबतक नाकाम रहे
महेंद्र सिंह धोनी के बाद टीम को एक मजबूत कप्तान की तलाश रही। पहले रवींद्र जडेजा और अब ऋतुराज गायकवाड़ को यह जिम्मेदारी दी गई, लेकिन दोनों ही अब तक उस स्तर का असर नहीं छोड़ पाए, जिसकी उम्मीद थी। गायकवाड़ के फैसलों को लेकर भी सवाल उठ रहे।

संजू राजस्थान को फाइनल में पहुंचा चुके
दूसरी ओर, संजू सैमसन का कप्तानी रिकॉर्ड अच्छा रहा। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को 2022 में फाइनल तक पहुंचाया था। अश्विन ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि सैमसन दबाव में भी अच्छे फैसले लेते हैं और खिलाड़ियों के साथ उनका जुड़ाव मजबूत होता है। वह फीडबैक लेने में भी पीछे नहीं हटते, जो एक अच्छे कप्तान की पहचान है।

सैमसन इस समय शानदार फॉर्म में हैं और लगातार रन बना रहे हैं। अश्विन ने टी20 क्रिकेट को लेकर भी अहम बात कही। उन्होंने कहा कि अब यह फॉर्मेट सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धियों का नहीं रहा, बल्कि टीम के प्रभाव और नतीजों पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है। सीएसके के लिए एक और झटका आयुष म्हात्रे की चोट है, जिससे टीम की बल्लेबाजी कमजोर हुई है। ऐसे में सैमसन से बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद की जा रही है।

अब चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में होगा। यह मैच टीम के लिए बेहद अहम है, जहां उन्हें वापसी की सख्त जरूरत होगी।

Sun, 19 Apr 2026 15:39:21 +0530

  Videos
See all

Kangana Ranaut On Mamata Banerjee: ममता नंदीग्राम के नाम से डरती-कंगना रनौत #kangnaranaut #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:11:16+00:00

Breaking News: फरीदाबाद की कई कंपनियों में लगी आग | #ytshorts #shortsvideo #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:16:51+00:00

Breaking News : राजस्थान के भिवाड़ी में हुआ बहुत बड़ा हादसा! | Fire Accident | Rajasthan Fire | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:11:30+00:00

Navneet Rana Viral: 'तुम्हारे गिरेबान में..' गुस्से से लाल हो गईं नवनीत राणा! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:08:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers