'आप कहोगे रिटायरमेंट ले लो, तो मैं ले लूंगा...', ये क्या बोल गए मोहम्मद रिजवान, क्या सचमुच लेने जा रहे हैं संन्यास?
Mohammad Rizwan Press Conference: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में रावलपिंडीज की कप्तानी कर रहे मोहम्मद रिजवान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. उनके बल्ले से एक फिफ्टी भी नहीं आई है. ऐसे में सोशल मीडिया पर तो उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना ही पड़ रहा है. लेकिन लाहौर कलंदर्स के हाथों मिली हार के बाद जब वह प्रेस कॉन्प्रेंस अटैंड करने पहुंचे, तो पत्रकारों ने उन्हें सवालों से घेर लिया. इस दौरान एक पत्रकार ने जब रिजवान से उनके टी-20 क्रिकेट के फ्यूचर को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
Mohammad Rizwan का बयान हुआ वायरल
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान सुपर लीग में रावलपिंडीज की कप्तानी करते थे. जहां, न तो रिजवान प्रदर्शन कर पा रहे हैं और उनकी टीम भी इस सीजन अब तक 7 मैच खेल चुकी है, लेकिन उसे एक जीत भी नहीं मिल सकी है. ऐसे में रिजवान सवालों के घेरे में हैं. ऐसे में जब शनिवार को लाहौर कलंदर्स के हाथों मिली हार के बाद वह प्रेस कॉन्फ्रेंस अटैंड करने पहुंचे, तो उनसे कई कड़वे सवाल पूछे गए.
इसी दौरान एक पत्रकार ने पूछा कि बिग बैश लीग में आपका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. पाकिस्तान टीम में आपका फ्यूचर नजर नहीं आ रहा. पिंडीज के लिए भी आपका प्रदर्शन अच्छा नहीं है. क्या आपको लगता है कि आपको टी-20 क्रिकेट अब आगे निकल गया है और युवाओं को मौका मिलना चाहिए? इसके जवाब में मोहम्मद रिजवान ने कहा, "जब मैं बिग बैश खेल रहा था, तब टीम सिलेक्ट हुई, तो मैंने खुद ये कहा था कि इस प्रदर्शन के आधार पर तो पाकिस्तान टीम में मेरी जगह नहीं बनती. मैं वही बंदा हूं, जो आप लोगों के सामने बैठा था और आपने कहा था कि मैं छक्का नहीं मार सकता. अभी भी मैं खुद कह रहा हूं कि मेरी जगह नहीं बनती."
Q: You didn’t perform in BBL or in Pindiz. It doesn’t look like you’ve got a future in the Pakistan team. Shouldn’t you retire from T20?
— Sheri. (@CallMeSheri1_) April 18, 2026
Muhammad Rizwan said, When I was playing in the BBL and the team got selected, I myself said I didn’t deserve a spot based on that… pic.twitter.com/8GCom9R5Yo
रिटायरमेंट पर भी दिया रिएक्शन
मोहम्मद रिजवान ने आगे कहा, "मगर मैं आपसे कह रहा हूं कि हम इंसान हैं... मुझसे गलती हुई है कि मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मैं हिम्मत हार गया हूं और आप लोगों के सामने बैठ जाऊं. या मैं क्रिकेट छोड़ दूं. मुझसे जब तक होगा, मैं करुंगा. नहीं होगा, तो नहीं करुंगा. मैं पहले कप्तान होते हुए भी कह चुका हूं कि मेरी परफॉर्मेंस अच्छी नहीं है. किसी और को मौका दे रहा हूं. में किसी से नहीं डरता. अगर आप कहते हो, रिजवान रिटायरमेंट ले लो, तो मैं ले लूंगा. मेरे लिए क्रिकेट जुनून है, फिर चाहें वो टी-20 हो, वनडे हो या फिर टेस्ट हो. मुझे क्रिकेट से मोहब्बत है. मुझे इसके अलावा कुछ नहीं आता है. मेरा न तो कोई बिजनेस है और न कोई और खेल खेलता हूं."
ऐसा रहा मैच का हाल
मुकाबले की बात करें, तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लाहौर कलंदर्स की टीम ने फखऱ जमान (84) और मोहम्मद फारूक (63) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 211 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया. 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रावलपिंडीज की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 178 रन ही बना पाई और 32 रन से मैच हार गई. इस मैच में रावलपिंडीज के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 9 गेंदें खेलीं, जिसमें 9 रन बनाकर वह पवेलियन लौट गए.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान सुपर लीग के सामने गली क्रिकेट भी शरमा जाए..., PSL में हुआ कुछ ऐसा, जिसे देख आपकी हंसी छूट जाएगी
'ये उत्साह-उमंग निर्मम सरकार के प्रति गुस्से का प्रतीक', बंगाल के बिष्णुपुर में पीएम मोदी ने TMC पर साधा निशाना
Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जारी है. इस बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे. पीएम मोदी ने बिष्णुपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बांग्ला नववर्ष शुरू होने के बाद मेरी ये पहली जनसभा है. पीएम मोदी ने कहा कि आज अक्षय तृतीया का शुभ दिन भी है. मेरी कामना है कि सभी देशवासियों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहे.
'ये उत्साह ये उमंग निर्मम सरकार के प्रति गुस्से का प्रतीक'
पीएम मोदी ने कहा कि इस पावन अवसर पर इस सभा का मंदिरों के शहर में होना सौभाग्य की बात है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं जहां भी जाता हूं हर जनसभा पहले से बड़ी होती जाती है. सभी पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं. पीएम ने कहा कि ये माहौल, ये प्यार ये उत्साह ये उमंग ये निर्मम सरकार के प्रति गुस्से का भी प्रतीक है. पीएम मोदी ने कहा कि इसका मतलब है कि बंगाल अब मान चुका है बंगाल अब ठान चुका है.
महिला सशक्तिकरण से है बीजेपी की पहचान- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये मां शारदा की पवित्र धरती है. पीएम ने कहा कि यहां बड़ी संख्या में माताएं बहनें आई हैं. बीजेपी की पहचान ही महिला सशक्तिकरण से है. महिला सुरक्षा से ही इसलिए देश के हर राज्य में बहनें-बेटियां बीजेपी को सबसे अधिक आशीर्वाद देती हैं. हम चाहते हैं कि विकसित भारत बनाने में बेटियों की भूमिका का विस्तार हो. राजनीति में भी ज्यादा से ज्यादा बेटियां आएं. लेकिन संसद में क्या हुआ है आपने देखा.
पीएम मोदी ने उठाया महिला आरक्षण बिल का मुद्दा
पीएम ने महिला आरक्षण बिल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि टीएमसी ने बंगाल की बहनों के साथ और धोखा दिया है. बंगाल की बहनें चाहती थीं कि उनको 33 प्रतिशत आरक्षण मिले. मोदी ने ये सुनिश्चित किया. बंगाल की बहनें चाहती थी कि ये 2029 से ही लागू हो मोदी ने इसके लिए भी कोशिश की. लेकिन टीएमसी नहीं चाहती थी कि बंगाल की बेटियां ज्यादा संख्या में एमएलए बनें ज्यादा संख्या में एमपी बनें क्योंकि बंगाल की बेटियां इनके महाजंगल राज को चुनौती दे रही हैं.
संविधान की भावनाओं का गला घोंटने में लगी टीएमसी- पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इसीलिए टीएमसी ने कांग्रेस के साथ मिलकर साजिश रची और इन्होंने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट सुरक्षित रखने का कानून नहीं बनने दिया. ये वहीं टीएमसी है जो घुसपैठियों को लाभ देने के लिए हर कानून नियम तोड़ देती है ये वहीं टीएमसी है जो धर्म के आधार पर आरक्षण देने में जुटी है. संविधान की भावनाओं का गला घोंटने में लगी है.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)





