अलका याग्निक का ब्लॉकबस्टर गाना, 5.19 मिनट तक डांस करते हुए लुभाती रहीं रम्भा, हीरो ने नहीं दिया भाव
नई दिल्ली. फिल्म कहर (1997) का 'मुझे बिच्छू लड़ गया रे' 90 के दशक के उन गानों में से एक है, जो अपनी चुलबुली धुन और अनोखे बोलों के चलते आज भी लोगों की यादों में बसा हुआ है. इस गाने को अरमान कोहली और रम्भा पर फिल्माया गया है. फिल्म का निर्देशन खुद राजकुमार कोहली ने किया था. यह गाना उस दौर की मशहूर सिंगर अलका याग्निक की सुरीली आवाज में है, जिसमें रम्भा के डांस मूव्स और उनके एक्सप्रेशंस ने चार चांद लगा दिए थे. संगीतकार आनंद-मिलिंद ने इसे एक लोक-संगीत वाला टच दिया था, जो शादियों और पार्टियों में काफी पसंद किया गया. गाने के बोल समीर ने लिखे हैं, जो प्यार के डंक को एक बिच्छू के काटने के रूप में मजाकिया और रोमांटिक तरीके से पेश करते हैं.
गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का निधन, 70 साल में दुनिया को कहा अलविदा, म्यूजिक इंडस्ट्री में छाया मातम
गुलशन कुमार की टी-सीरीज से जुड़े प्रमुख नामों में शामिल दर्शन कुमार का 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली में 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. भले ही वह हमेशा लाइमलाइट से दूर रहे, लेकिन कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनका योगदान बेहद अहम था. उनके निधन की खबर सामने आते ही संगीत और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. सिंगर मीका सिंह समेत कई कलाकारों ने उन्हें एक नेकदिल और मददगार इंसान बताते हुए श्रद्धांजलि दी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)








