कुमार सानू-अलका याग्निक का गाना, नदीम-श्रवण ने 90s में बनाया ऐसा दर्दभरा नगमा, आज तक नहीं भूल पाए लोग
नई दिल्ली. आंदोलन फिल्म का 'आएगी हर पल तुझे मेरी याद' 90 के दशक का सदाबहार रोमांटिक गाना है. इस गाने को गोविंदा और ममता कुलकर्णी पर फिल्माया गया है. फिल्म में इनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और यह गाना आज भी प्रेमियों के बीच काफी मशहूर है. इस गाने को अपनी सुरीली आवाज से कुमार सानू और अलका याग्निक ने सजाया है, जिनकी जोड़ी उस दौर में हिट गानों की गारंटी मानी जाती थी. नदीम-श्रवण की जोड़ी ने इसमें रूहानी संगीत दिया है, जो सीधे दिल को छूता है. गाने के बोल समीर ने लिखे हैं, जो बिछड़ते हुए प्यार और यादों की तड़प को बहुत ही खूबसूरती से बयां करते हैं. आज भी म्यूजिक चैनल्स पर यह गाना अक्सर सुनाई देता है, जो हमें बॉलीवुड के उस यादगार मेलोडी वाले दौर की याद दिलाता है.
रणवीर सिंह के घर गूंजेगी किलकारी, 40 की उम्र में दूसरी बार मां बनने जा रहीं दीपिका पादुकोण, बेटी दुआ ने दी खुशखबरी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर दूसरी बार किलकारी गूंजने वाली है. दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने जा रही हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट के जरिए फैंस संग ये खुशखबरी शेयर की है जिसके बाद बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






