Strait Of Hormuz: होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका टकराव के बीच भारत के पास सिर्फ 60 दिन का तेल स्टॉक है। 85% आयात पर निर्भरता, सप्लाई जोखिम और महंगाई का खतरा बढ़ा। सरकार ने वैकल्पिक स्रोत बढ़ाए, लेकिन लंबा संकट बड़ी चुनौती बन सकता है।
Kanya Utthan Yojana: लड़कियों की अच्छी शिक्षा के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमे कन्या उत्थान योजना भी शामिल है। यह कन्या उत्थान योजना भारत में बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के जरिए बिहार सरकार लड़कियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने में सहायता करते है। ...
Ayush Mhatre injury: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही। टीम को अब एक और झटका लगा। 18 साल के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे लेफ्ट हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए, जिससे उनके लंबे समय तक बाहर रहने की आशंका।
म्हात्रे इस सीजन चेन्नई के लिए सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे थे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में भी उन्होंने शानदार शुरुआत की। वह इम्पैक्ट सब के रूप में मैदान पर उतरे और सिर्फ 12 गेंदों में 30 रन बनाकर शानदार लय में दिख रहे थे। लेकिन एक रन लेते समय अचानक उन्हें हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस हुआ और वह दर्द से कराहते नजर आए। उन्होंने हेलमेट उतारकर दर्द जाहिर किया और फिजियो की मदद लेनी पड़ी।
आयुष चोटिल हुए इलाज के बाद वह फिर बल्लेबाजी के लिए लौटे लेकिन साफ दिख रहा था कि वह पूरी तरह फिट नहीं हैं। इसके बावजूद उन्होंने खेल जारी रखा और अगली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में कैच आउट हो गए। मैच के बाद सीएसके के बैटिंग कोच माइक हसी ने कहा कि यह हैमस्ट्रिंग टियर है और इसकी गंभीरता का पता स्कैन के बाद ही चलेगा। उन्होंने माना कि यह टीम के लिए बड़ा नुकसान है क्योंकि म्हात्रे शानदार फॉर्म में थे। इस सीजन वह 201 रन बना चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 177.87 रहा है।
म्हात्रे लंबे वक्त के लिए बाहर रह सकते म्हात्रे की जगह अब टीम को नए विकल्प तलाशने होंगे। बेंच पर मौजूद उर्विल पटेल को मौका मिल सकता है, जिन्होंने पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था। हसी ने कहा कि यह दूसरे खिलाड़ियों के लिए मौका है, हालांकि टीम को म्हात्रे की कमी जरूर खलेगी।
इस बीच पूर्व सीएसके प्लेयर आर अश्विन ने टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से चोटिल होने के बाद भी म्हात्रे को खेलने दिया गया,वह समझ से परे है। अश्विन ने कहा कि खिलाड़ी लंगड़ा रहे थे,ऐसे में उन्हें रिटायर्ड आउट कर देना चाहिए था। उन्होंने इसे चौंकाने वाला करार दिया।
फिलहाल यह साफ नहीं है कि म्हात्रे कितने समय के लिए बाहर रहेंगे, लेकिन हैमस्ट्रिंग टियर के मामले में रिकवरी में 3 से 6 महीने तक का समय लग सकता। यह चेन्नई के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि टीम पहले ही संघर्ष कर रही। हैदराबाद के खिलाफ मैच में सीएसके को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा और टीम फिलहाल अंक तालिका में सातवें स्थान पर है, जहां उसने 6 मैचों में सिर्फ 2 जीत हासिल की है।