Responsive Scrollable Menu

Bhubaneswar स्टेशन का Airport जैसा मेकओवर, Ashwini Vaishnaw बोले- 50 साल तक नो टेंशन

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर चल रहे री डेवलपमेंट कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि देशभर में 1,300 से अधिक रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाया जा रहा है। भुवनेश्वर स्टेशन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह अगले 50 सालों तक यात्रियों की सभी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम रहे।

एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं

रेल मंत्री ने स्टेशन पर दी जा रही सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां यात्रियों के इंतजार करने के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। स्टेशन पर बना एलिवेटेड वेटिंग एरिया और कॉनकोर्स बिल्कुल हवाई अड्डों जैसा अनुभव देते हैं। यह नई व्यवस्था यात्रियों के लिए बहुत सुविधाजनक साबित हो रही है।


इसे भी पढ़ें: Hormuz Firing: भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, कहा- जहाजों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं


यात्रियों ने जताई खुशी

निरीक्षण के दौरान अश्विनी वैष्णव ने वहां मौजूद कई यात्रियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि यात्री यहां की बदली हुई व्यवस्था से बहुत खुश हैं। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन के नवीनीकरण के बाद अब उनका सफर पहले से काफी आसान और आरामदायक हो गया है।

Continue reading on the app

Hormuz Firing: भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, कहा- जहाजों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर सख्ती बढ़ाने के बाद वहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच, भारतीय ध्वज वाला एक तेल टैंकर 'देश गरिमा' सफलतापूर्वक इस समुद्री मार्ग से निकल गया। हालांकि, स्थिति सभी के लिए सामान्य नहीं थी। टैंकरट्रैकर्सडॉटकॉम और यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस की रिपोर्ट के अनुसार, ओमान के पास ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की नौकाओं द्वारा गोलीबारी की गई। इस घटना के बाद देश वैभव, देश विभोर, सनमार हेराल्ड और जग अर्नव जैसे जहाजों में कई को अपना रास्ता बदलना पड़ा और कई को वापस लौटना पड़ा।

भारत की कड़ी प्रतिक्रिया

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारत में तैनात ईरानी राजदूत को तलब किया। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भारतीय जहाजों पर हुई गोलीबारी पर गहरी चिंता व्यक्त की। हालांकि राहत की बात यह है कि सभी टैंकर और उनका चालक दल सुरक्षित हैं, लेकिन भारत ने स्पष्ट किया है कि वह अपने व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करेगा।
 

इसे भी पढ़ें: Andhra Pradesh के उपमुख्यमंत्री Pawan Kalyan की सफल Surgery, PM Modi ने खुद फोन कर जाना हाल


विदेश मंत्रालय का रुख

विदेश मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि भारत ने हमेशा से ही नाविकों और व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। भारत ने ईरान को याद दिलाया कि अतीत में ईरान ने हमेशा भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग प्रदान करने में सहयोग किया है।

विदेश सचिव ने ईरानी राजदूत से आग्रह किया कि वे तेहरान को भारत की चिंता से अवगत कराएं और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाजों की आवाजाही को जल्द से जल्द सुरक्षित और सामान्य बनाने के लिए उचित कदम उठाएं। ईरानी राजदूत ने भारत को आश्वासन दिया है कि वे इन चिंताओं को अपनी सरकार तक पहुंचाएंगे।
 

इसे भी पढ़ें: 'Nari Shakti की उड़ान को रोका गया', Women's reservation Bill पर PM मोदी बोले- विपक्ष को उनके पाप की सजा जरूर मिलेगी


फारस की खाड़ी में जहाजों की स्थिति

आंकड़ों के अनुसार, 'देश गरिमा' मार्च की शुरुआत से इस मार्ग से गुजरने वाला 10वां भारतीय जहाज था। फिलहाल फारस की खाड़ी में भारतीय ध्वज वाले 14 जहाज मौजूद हैं।

Continue reading on the app

  Sports

बीसीसीआई के शेड्यूल से नाखुश हैं कोच गंभीर और गिल, अफगानिस्तान टेस्ट में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे। लेकिन कोच और कप्तान इस टेस्ट के शेड्यूल से खुश नहीं हैं। 

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाना है जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट 6 जून से शुरू होना है। अभी तक ये भी तय नहीं है कि कौन-कौन सी टीमें आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचेंगी। ऐसे में अजीत अगरकर की चयन समिति अफगानिस्तान टेस्ट के लिए कुछ रिजर्व खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर और गिल पहले भी इतने व्यस्त शेड्यूल का विरोध कर चुके हैं और अब फिर उसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। वहीं चयनकर्ता प्लान बी पर काम कर रहे हैं। गुरनूर बरार, मानव सुधार, आकिब नबी, देवदत्त पडिक्कल और कुछ अन्य खिलाड़ी इस एकमात्र टेस्ट के लिए सेलेक्टर्स का नजर में हैं, क्योंकि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। 

जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। क्योंकि वे आईपीएल खेल रहे हैं और आगे भी लगातार बिजी शेड्यूल है।

वहीं एक सूत्र ने कहा कि, आईपीएल फाइनल और अफगानिस्तान टेस्ट के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। इसलिए चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों पर ज्यादा बोझ नहीं डालना चाहेंगे, क्योंकि इसके बाद तीन वनडे और फिर इंग्लैंड दौरे पर व्हाइट-बॉल सीरीज है। 
Tue, 21 Apr 2026 13:30:17 +0530

  Videos
See all

साइकिल पर भी देना पड़ेगा Toll? Viral Video के बाद उठे सवाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T08:36:29+00:00

UP News : CM Yogi ने मुख्यमंत्री आवास से विधानसभा तक निकाली 'जन आक्रोश महिला पदयात्रा ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T08:39:27+00:00

Iran Isrel US War: हॉर्मुज में कुछ बड़ा होने वाला है! | Iran vs Israel | Strait Of Hormuz Big Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T08:37:41+00:00

UP: गे डेटिंग ऐप से फंसाकर जिहादियों ने युवक को लूटा | #bijnor #uppolice #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T08:36:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers