सुबह के वक्त अच्छी नींद क्यों आती है? अलार्म बजने के बाद भी नहीं खुलती आंख, जान लीजिए इसकी वजह
Morning Sleep Causes: अक्सर आपने महसूस किया होगा कि सुबह के वक्त बहुत अच्छी नींद आती है और लोगों की आंख नहीं खुलती है. एक्सपर्ट्स की मानें तो इसकी वजह हमारे शरीर की सर्कैडियन रिदम, REM नींद की वृद्धि और हार्मोनल बदलाव होते हैं. सुबह के वक्त नींद हल्की, लेकिन आरामदायक होती है, जिससे व्यक्ति को ज्यादा संतुष्टि महसूस होती है.
IVF Cases in Jodhpur: जोधपुर में बढ़ा IVF का क्रेज; संतान सुख के लिए खर्च हो रहे करोड़ों रुपये, जानें क्या है इसकी असली वजह
Rising IVF Cases in Jodhpur News: जोधपुर में बदलती जीवनशैली और देर से शादियों के कारण IVF की मांग तेजी से बढ़ी है. शहर में हर साल लगभग 1500 दंपति इस तकनीक का सहारा ले रहे हैं, जिस पर सालाना करीब 30 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं. स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कविता शर्मा के अनुसार, 30 साल की उम्र के बाद फर्टिलिटी घटने लगती है, जिससे प्राकृतिक गर्भधारण मुश्किल हो जाता है. करियर और बढ़ती उम्र के बीच संतुलन न होने के कारण अब लोग एग फ्रीजिंग जैसी आधुनिक तकनीकों को भी अपना रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि समय रहते डॉक्टरी सलाह और सही जीवनशैली अपनाकर इन चुनौतियों से बचा जा सकता है. मातृत्व में देरी आज के दौर में एक गंभीर मेडिकल और सामाजिक विषय बन चुकी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18























