India Next T20I Captain: क्या सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर होंगे अगले T20 कप्तान?
VITEEE Exam 2026: पसंद का स्लॉट चाहिए तो अभी करें बुक, आज आखिरी मौका
नई दिल्ली। वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान (VIT) आज, 19 अप्रैल 2026 को VITEEE 2026 के लिए स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया बंद करने जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट viteee.vit.ac.in पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा बुकिंग प्रणाली (OTBS) के जरिए अपना एग्जाम स्लॉट तुरंत बुक करना होगा।
संस्थान के अनुसार, VIT Engineering Entrance Examination (VITEEE) 2026 का आयोजन 28 अप्रैल से 3 मई 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा हर दिन कई स्लॉट्स में होगी, जिनमें से उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार तारीख और समय चुन सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि: 19 अप्रैल 2026
परीक्षा तिथि: 28 अप्रैल से 3 मई 2026
मोड: ऑनलाइन (OTBS पोर्टल)
एग्जाम टाइमिंग: प्रतिदिन कई स्लॉट
क्यों जरूरी है अभी स्लॉट बुक करना?
स्लॉट बुकिंग “पहले आओ, पहले पाओ” (First Come, First Served) के आधार पर होती है। देर करने पर आपकी पसंद का स्लॉट नहीं मिल सकता या सिस्टम द्वारा ऑटोमैटिक स्लॉट अलॉट कर दिया जाएगा।
ऐसे करें VITEEE 2026 स्लॉट बुकिंग
- आधिकारिक वेबसाइट viteee.vit.ac.in पर जाएं
- एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें
- अपनी पसंद का टेस्ट सिटी चुनें (जो रजिस्ट्रेशन में भरा हो)
- एग्जाम डेट और टाइम स्लॉट सिलेक्ट करें
- सभी जानकारी चेक करके फॉर्म सबमिट करें
बुकिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए कन्फर्मेशन मिलेगा, जिसमें परीक्षा की तारीख, समय और टेस्ट सिटी की जानकारी होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi












/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



.jpg)






