आईपीएल 2026: 'टॉप-4' में पहुंची एसआरएच, सीएसके को हार के बाद भी फायदा, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?
नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला शनिवार की शाम को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच शनिवार की शाम को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद में खेला गया था। एसआरएच ने 10 रन से जीत दर्ज करते हुए अंकतालिका के टॉप-4 में जगह बना ली, तो हार के बावजूद सीएसके को फायदा हुआ है।
IPL 2026: 1 करोड़+ वाले 41 खिलाड़ी कम मैच खेले:दावा-कम कीमत वाले खिलाड़ियों को ज्यादा मौके , 200 करोड़ बेंच पर खर्च
IPL ऑक्शन में टीमें करोड़ों रुपए खर्च कर बड़े खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ती हैं। हालांकि, चोट या टीम कॉम्बिनेशन जैसी वजहों से कई महंगे खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पा रहे हैं। मौजूदा सीजन का लगभग एक-तिहाई हिस्सा पूरा हो चुका है। सभी टीमें कम से कम 5 मैच खेल चुकी हैं। फिर भी 1 करोड़ या उससे ज्यादा कीमत वाले 41 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो या तो एक भी मैच नहीं खेले हैं या सिर्फ इक्का-दुक्का मुकाबलों तक सीमित रहे हैं। इस सीजन में कई कम कीमत वाले खिलाड़ियों को ज्यादा मौके मिल रहे हैं, जबकि महंगे खिलाड़ी बेंच पर बैठे हैं। नतीजतन, टीमों की बेंच स्ट्रेंथ पर खर्च की गई कुल राशि 200 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर चुकी है। जिनकी बेंच स्ट्रेंथ सबसे महंगी, वे टॉप में नहीं... दिल्ली- मुंबई अपवाद बेंच स्ट्रेंथ महंगी होने का मतलब है कि टीमें संसाधनों का उचित उपयोग नहीं कर रहीं। प्रदर्शन में भी इसका असर। सनराइजर्स के सर्वाधिक 34 करोड़ रु., लखनऊ के 33.20 करोड़ रु., दिल्ली के 29.95 करोड़ रु., चेन्नई के 29.70 करोड़ रु. और कोलकाता के 23 करोड़ रु. के खिलाड़ी बेंच पर हैं। इनमें से सिर्फ दिल्ली टॉप-4 में है। चेन्नई और कोलकाता तो अंतिम-3 स्थानों पर हैं। मुंबई भी इसका अपवाद है, जिसके सिर्फ 6.25 करोड़ रुपए के खिलाड़ी बेंच पर हैं, इसके बावजूद वह 9वें स्थान पर है। इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण टीमें 11 के बजाय 12 खिलाड़ियों का उपयोग कर रही हैं। कुछ स्टार खिलाड़ी जो ‘ऑलराउंडर’ के तौर पर महंगे खरीदे गए थे, लेकिन किसी एक विभाग (बैटिंग या बॉलिंग) में थोड़े कमजोर हैं, तो वे सीधे बेंच पर चले गए हैं। -------------------------------------
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)


.jpg)




