IPL 2026, KKR vs RR LIVE Score: कोलकाता और राजस्थान में होगी टक्कर, कुछ ही देर में शुरू होगा मुकाबला
IPL 2026, KKR vs RR LIVE Score: आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मैच में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे और आरआर के कप्तान रियान पराग पर अपनी टीमों को जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी. इस मुकाबले में सभी की नजर 15 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होगी. वो लगातार बल्ले के साथ धमाल मचा रहे हैं. इस मैच की हर छोटी-बड़ी जानकारी पाने, लाइव स्कोर और अपडेट के लिए हमारे यानी न्यूज नेशनल के लाइव पेज के साथ जुड़े रहिए...
'औरतों से ज्यादा मर्द मेसैज करते हैं', शर्टलेस सीन्स को लेकर O Romeo एक्टर अविनाश तिवारी ने किया खुलासा
Avinash Tiwary On Shirtless Scenes: बॉलीवुड एक्टर अविनाश तिवारी एक बार फिर चर्चा में हैं. जी हां, अपनी दमदार एक्टिंग और अलग-अलग तरह के किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले अविनाश ने हाल ही में अपनी फिल्मों और खासकर शर्टलेस सीन्स को लेकर एक दिलचस्प और चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है. तो चलिए आपको भी इसके बारे में बताते हैं.
‘लैला मजनू’ से की थी करियर की शुरुआत
अविनाश तिवारी ने बॉलीवुड में कदम 'लैला मजनू' से रखा था, जिसे इम्तियाज अली ने प्रोड्यूस किया था. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन अविनाश के अभिनय को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी सराहा. खासकर उनके इंटेंस लुक और इमोशनल परफॉर्मेंस ने लोगों का ध्यान खींचा और वह रातोंरात कई लोगों के फेवरेट बन गए. इसके बाद उन्होंने लीड और सपोर्टिंग दोनों तरह के रोल्स में अपनी पकड़ मजबूत की. वहीं हाल ही में वह O Romeo में विलेन के किरदार में नजर आए, जहां उनके काम को खूब सराहा गया.
8 साल में सिर्फ 3 बार किए शर्टलेस सीन
अविनाश तिवारी ने अपने 8 साल के करियर में बहुत कम बार शर्टलेस सीन दिए हैं. उनका कहना है कि उन्होंने अब तक सिर्फ 2 फिल्मों में ही ऐसे सीन किए थे, लेकिन बातचीत के दौरान उनकी को-स्टार मेधा शंकर ने उन्हें याद दिलाया कि 'मडगांव एक्सप्रेस' में भी उनका ऐसा सीन था. इस पर अविनाश हंसते हुए बोले कि फिर तो यह संख्या 3 हो जाती है. उन्होंने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म Ginny Weds Sunny 2 में भी एक शर्टलेस सीन है, जहां वह एक पहलवान के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म के एक सीन में उन्हें अखाड़े में बिना शर्ट के दिखाया गया है, जो कहानी की जरूरत के हिसाब से रखा गया है.
'महिलाओं से ज्यादा पुरुषों के आते हैं मैसेज'
शर्टलेस सीन्स पर बात करते हुए अविनाश ने एक मजेदार खुलासा किया. उन्होंने कहा कि ऐसे सीन्स पर उन्हें महिलाओं से ज्यादा पुरुषों के रिएक्शन मिलते हैं. उनके मुताबिक, “लोग सोचते हैं कि ऐसे सीन लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए होते हैं, लेकिन मेरे अनुभव में ज्यादातर मैसेज पुरुषों के ही आते हैं खासकर मेरे जिम वाले दोस्त, जो मेरी बॉडी की तारीफ करते हैं.”
उन्होंने यह भी कहा कि उनकी फिल्मों में उन्हें कभी भी ग्लैमरस या अट्रैक्टिव तरीके से शर्टलेस नहीं दिखाया गया, बल्कि हर बार इसका एक कैरेक्टर-बेस्ड कारण होता है. उदाहरण के तौर पर O Romeo में उनका शर्टलेस सीन मर्दानगी दिखाने का एक हिस्सा था, न कि सिर्फ आकर्षण के लिए.
‘लैला मजनू’ पर किया मजाकिया कमेंट
वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या Laila Majnu के दौरान उन्हें महिला फैंस से ज्यादा अटेंशन मिला था, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा, “हां, वही फिल्म जिसमें उस बेचारे लड़के के शरीर में एक भी मांस नहीं था.” उनका यह हल्का-फुल्का अंदाज इंटरव्यू के दौरान भी लोगों को काफी पसंद आया.
“अब सिर्फ आकर्षण के लिए भी करना चाहता हूं सीन”
बातचीत के लास्ट में अविनाश ने हंसी-मजाक में कहा कि अब वह एक ऐसा शर्टलेस सीन करना चाहते हैं, जो पूरी तरह से आकर्षण के लिए हो. उन्होंने कहा, “अब मैं ऐसा सीन करना चाहता हूं जिसमें मैं पूल से बाहर आऊं और लड़कियां मुझे देखें.” उनकी यह बात सुनकर इंटरव्यू का माहौल और भी हल्का हो गया.
कब रिलीज होगी ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’?
अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें, तो Ginny Weds Sunny 2 एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में अविनाश तिवारी के साथ मेधा शंकर लीड रोल में नजर आएंगी. दोनों पहली बार साथ स्क्रीन शेयर करेंगे, जिसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है.
ये भी पढ़ें: मां को यादकर इमोशनल हुए Amitabh Bachchan, बिग बी ने लिखी दिल छू लेने वाली बात
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















