'औरतों से ज्यादा मर्द मेसैज करते हैं', शर्टलेस सीन्स को लेकर O Romeo एक्टर अविनाश तिवारी ने किया खुलासा
Avinash Tiwary On Shirtless Scenes: बॉलीवुड एक्टर अविनाश तिवारी एक बार फिर चर्चा में हैं. जी हां, अपनी दमदार एक्टिंग और अलग-अलग तरह के किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले अविनाश ने हाल ही में अपनी फिल्मों और खासकर शर्टलेस सीन्स को लेकर एक दिलचस्प और चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है. तो चलिए आपको भी इसके बारे में बताते हैं.
‘लैला मजनू’ से की थी करियर की शुरुआत
अविनाश तिवारी ने बॉलीवुड में कदम 'लैला मजनू' से रखा था, जिसे इम्तियाज अली ने प्रोड्यूस किया था. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन अविनाश के अभिनय को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी सराहा. खासकर उनके इंटेंस लुक और इमोशनल परफॉर्मेंस ने लोगों का ध्यान खींचा और वह रातोंरात कई लोगों के फेवरेट बन गए. इसके बाद उन्होंने लीड और सपोर्टिंग दोनों तरह के रोल्स में अपनी पकड़ मजबूत की. वहीं हाल ही में वह O Romeo में विलेन के किरदार में नजर आए, जहां उनके काम को खूब सराहा गया.
8 साल में सिर्फ 3 बार किए शर्टलेस सीन
अविनाश तिवारी ने अपने 8 साल के करियर में बहुत कम बार शर्टलेस सीन दिए हैं. उनका कहना है कि उन्होंने अब तक सिर्फ 2 फिल्मों में ही ऐसे सीन किए थे, लेकिन बातचीत के दौरान उनकी को-स्टार मेधा शंकर ने उन्हें याद दिलाया कि 'मडगांव एक्सप्रेस' में भी उनका ऐसा सीन था. इस पर अविनाश हंसते हुए बोले कि फिर तो यह संख्या 3 हो जाती है. उन्होंने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म Ginny Weds Sunny 2 में भी एक शर्टलेस सीन है, जहां वह एक पहलवान के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म के एक सीन में उन्हें अखाड़े में बिना शर्ट के दिखाया गया है, जो कहानी की जरूरत के हिसाब से रखा गया है.
'महिलाओं से ज्यादा पुरुषों के आते हैं मैसेज'
शर्टलेस सीन्स पर बात करते हुए अविनाश ने एक मजेदार खुलासा किया. उन्होंने कहा कि ऐसे सीन्स पर उन्हें महिलाओं से ज्यादा पुरुषों के रिएक्शन मिलते हैं. उनके मुताबिक, “लोग सोचते हैं कि ऐसे सीन लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए होते हैं, लेकिन मेरे अनुभव में ज्यादातर मैसेज पुरुषों के ही आते हैं खासकर मेरे जिम वाले दोस्त, जो मेरी बॉडी की तारीफ करते हैं.”
उन्होंने यह भी कहा कि उनकी फिल्मों में उन्हें कभी भी ग्लैमरस या अट्रैक्टिव तरीके से शर्टलेस नहीं दिखाया गया, बल्कि हर बार इसका एक कैरेक्टर-बेस्ड कारण होता है. उदाहरण के तौर पर O Romeo में उनका शर्टलेस सीन मर्दानगी दिखाने का एक हिस्सा था, न कि सिर्फ आकर्षण के लिए.
‘लैला मजनू’ पर किया मजाकिया कमेंट
वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या Laila Majnu के दौरान उन्हें महिला फैंस से ज्यादा अटेंशन मिला था, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा, “हां, वही फिल्म जिसमें उस बेचारे लड़के के शरीर में एक भी मांस नहीं था.” उनका यह हल्का-फुल्का अंदाज इंटरव्यू के दौरान भी लोगों को काफी पसंद आया.
“अब सिर्फ आकर्षण के लिए भी करना चाहता हूं सीन”
बातचीत के लास्ट में अविनाश ने हंसी-मजाक में कहा कि अब वह एक ऐसा शर्टलेस सीन करना चाहते हैं, जो पूरी तरह से आकर्षण के लिए हो. उन्होंने कहा, “अब मैं ऐसा सीन करना चाहता हूं जिसमें मैं पूल से बाहर आऊं और लड़कियां मुझे देखें.” उनकी यह बात सुनकर इंटरव्यू का माहौल और भी हल्का हो गया.
कब रिलीज होगी ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’?
अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें, तो Ginny Weds Sunny 2 एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में अविनाश तिवारी के साथ मेधा शंकर लीड रोल में नजर आएंगी. दोनों पहली बार साथ स्क्रीन शेयर करेंगे, जिसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है.
ये भी पढ़ें: मां को यादकर इमोशनल हुए Amitabh Bachchan, बिग बी ने लिखी दिल छू लेने वाली बात
'आपने मुझे अनुमति दी, अब आप गोली चला रहे हैं', सामने आया भारतीय जहाज पर गोलीबारी की घटना का ऑडियो क्लिप
US Iran War: ओमान के उत्तर में ईरानी नौसेना द्वारा गोलीबारी किए गए दो भारतीय टैंकरों में से एक, सनमार हेराल्ड से कथित तौर पर प्राप्त एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है. इस रिकॉर्डिंग में टैंकर के एक अधिकारी को तेहरान की नौसेना से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति देने के बावजूद भारतीय ध्वज वाले जहाज पर गोलीबारी की.
बता दें कि शनिवार को दो भारतीय जहाजों- जग अर्नव और सनमार हेराल्ड पर ईरानी नौसेना ने गोलीबारी की, जो तेहरान के उन पूर्व बयानों के विपरीत है जिनमें उसने कहा था कि अमेरिका और इजरायल के साथ संघर्ष में शामिल न होने वाले देशों को निशाना नहीं बनाया जाएगा. मरीन ट्रैफिक के अनुसार, जग अर्नव एक भारतीय ध्वज वाला मालवाहक पोत है जो सऊदी अरब के अल जुबैल से भारत जा रहा था. वहीं, सनमार हेराल्ड इराक से भारत के लिए कच्चा तेल ले जा रहा था.
'मुझे वापस मुड़ने दो'
सनमार हेराल्ड से कथित तौर पर एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें जहाज का एक नाविक कह रहा है, "आपने मुझे जाने की अनुमति दी थी. मेरा नाम आपकी सूची में दूसरे नंबर पर है. आप अभी गोलीबारी कर रहे हैं. मुझे वापस मुड़ने दो."
भारत ने विरोध दर्ज कराया
विदेश मंत्रालय ने इस मामले पर ईरान के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए भारत में ईरानी राजदूत को तलब किया. तेहरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फथली को शाम 6:30 बजे बैठक के लिए बुलाया गया. बैठक में राजदूत ने विदेश मंत्रालय के पाकिस्तान-अफगानिस्तान-ईरान डेस्क के संयुक्त सचिव से मुलाकात की. विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि विदेश सचिव ने गोलीबारी की घटना पर भारत की गहरी चिंता व्यक्त की और व्यापारिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा को भारत द्वारा दिए जाने वाले महत्व पर जोर दिया.
Audio reportedly from the Indian oil tanker fired on by Iranian Navy
— Shashank Mattoo (@MattooShashank) April 18, 2026
“You gave me clearance to go. My name is second on your list. You are firing now. Let me turn back!” pic.twitter.com/iMeY7fzwkq
बयान में आगे कहा गया कि, "व्यापारिक जहाजों पर गोलीबारी की इस गंभीर घटना पर अपनी चिंता दोहराते हुए, विदेश सचिव ने राजदूत से आग्रह किया कि वे ईरान के अधिकारियों को भारत का दृष्टिकोण बताएं और जलडमरूमध्य से भारत आने वाले जहाजों के आवागमन को सुगम बनाने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पुनः शुरू करें. ईरान के राजदूत ने इन विचारों को ईरानी अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया."
होर्मुज जलडमरूमध्य पर अभी भी मंडरा रहा संकट
बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य विश्व के लगभग 20 प्रतिशत कच्चे तेल के परिवहन का मार्ग है. जहां 28 फरवरी के बाद से भारी संकट बना हुआ है. इस संकट की शुरुआत 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए हवाओं हमलों के बाद हुई. एक शीर्ष ईरानी अधिकारी ने शनिवार को कहा कि जब तक अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर अपनी नौसैनिक नाकाबंदी नहीं हटाता, तब तक यह रणनीतिक जलमार्ग नहीं खुलेगा. इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अंतिम शांति समझौता अभी भी बहुत दूर है.
ये भी पढ़ें: ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज, फारस की खाड़ी और ओमान सागर में मौजूद जहाजों को IRGC ने दी चेतावनी
'हम अभी भी अंतिम वार्ता से बहुत दूर'
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने टेलीविजन पर अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका के साथ वार्ता में कुछ प्रगति हुई है, "लेकिन अभी भी कई मतभेद हैं और कुछ मूलभूत मुद्दे अनसुलझे हैं." उन्होंने आगे कहा कि दो सप्ताह का युद्धविराम बुधवार को समाप्त होने वाला है, जब तक कि इसे बढ़ाया नहीं जाता या कोई शांति समझौता नहीं हो जाता, तब तक तनाव और बढ़ गया है.
ये भी पढ़ें: 'ये उत्साह-उमंग निर्मम सरकार के प्रति गुस्से का प्रतीक', बंगाल के बिष्णुपुर में पीएम मोदी ने TMC पर साधा निशाना
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















.jpg)






