अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता हेकमैन के साथ साक्षात्कार
बीजिंग, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार विजेता जेम्स हेकमैन ने हाल ही में चाइना मीडिया ग्रुप को एक विशेष साक्षात्कार दिया। चीनी सरकार के मैत्री पुरस्कार से सम्मानित हेकमैन ने इस सम्मान के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। पिछले लगभग एक दशक से चीन हेकमैन के शोध का प्रमुख केंद्र रहा है। उन्होंने चीन पर काफी समय और ऊर्जा खर्च की है और चीन में उनकी गहरी रुचि है।
हेकमैन ने कहा कि उन्होंने चीन की विकास की अभूतपूर्व उपलब्धियों को देखा है, चीन की अर्थव्यवस्था तेजी से विकसित हो रही है और जीवंत है।
हेकमैन ने कहा कि चीनी अर्थव्यवस्था के प्रति उनका आशावाद उनके दीर्घकालिक अवलोकन से उपजा है। उनका मानना है कि चीनी लोग ज्ञान से परिपूर्ण हैं और उनकी सामाजिक नींव मजबूत है।
हेकमैन ने कहा कि चीन के समग्र विकास को देखने पर पता चलता है कि, चाहे वह व्यावसायिक संरचना में बदलाव हो या औद्योगिक उन्नयन, चीन ने अपने वस्तु उत्पादन की गुणवत्ता में चरणबद्ध सुधार हासिल किया है, साथ ही इसकी रसद प्रणाली में भी काफी सुधार हुआ है, जिससे विकास विश्लेषण अधिक व्यापक हो जाता है।
हेकमैन ने कहा कि चीन का बुनियादी ढांचा— राजमार्ग, रेलवे, हवाई अड्डे और देश की समग्र कनेक्टिविटी और रसद प्रणाली अधिक पूर्ण और गतिशील हो गई है, जिसके सकारात्मक प्रभाव पड़े हैं। इसके अलावा, चीन ने वैश्विक व्यापार और अकादमिक अनुसंधान सहित कई क्षेत्रों में विकास का उच्च स्तर हासिल कर लिया है। इसलिए, चीन ने लगभग हर आर्थिक क्षेत्र में प्रगति की है।
साक्षात्कार में, प्रोफेसर हेकमैन ने इस बात पर जोर दिया कि चीन ने आर्थिक और शैक्षणिक दोनों क्षेत्रों में जीवंतता का प्रदर्शन किया है और अधिक खुले दृष्टिकोण के साथ दुनिया में एकीकृत हो रहा है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि चीनी लोगों के साथ अपने संवादों में उन्होंने उनके मजबूत राष्ट्रीय गौरव और उनकी मेहनती, व्यावहारिक भावना को महसूस किया है, और उन्होंने चीन की निरंतर सफलता की कामना की।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीकेपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
शी चिनफिंग के विशेष दूत ने कांगो गणराज्य के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया
बीजिंग, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। स्थानीय समयानुसार 16 अप्रैल को, कांगो गणराज्य के राष्ट्रपति डेनिस सासो न्गुएसो के निमंत्रण पर, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष दूत और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) की राष्ट्रीय समिति के उपाध्यक्ष शाओ होंग ने कांगो गणराज्य की राजधानी ब्रैज़ाविल में राष्ट्रपति सासो न्गुएसो के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। 17 अप्रैल को, सासो न्गुएसो ने राष्ट्रपति भवन में शाओ होंग से मुलाकात की।
शाओ होंग ने सासो न्गुएसो को राष्ट्रपति शी चिनफिंग की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दीं, और कहा कि चीन और कांगो गणराज्य के बीच मित्रता का लंबा इतिहास है और यह आज भी मजबूत है। चीन, चीन-कांगो सम्बंधों के विकास को अत्यधिक महत्व देता है और दोनों राष्ट्रपतियों द्वारा बनी सहमति को लागू करने, पारस्परिक लाभकारी सहयोग को गहरा करने, चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के सह-अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने और चीन-अफ्रीका सम्बंधों तथा वैश्विक दक्षिण की एकजुटता और सहयोग के विकास का मार्गदर्शन करने के लिए कांगो गणराज्य के साथ मिलकर काम करने को तत्पर है।
सासो न्गुएसो ने शाओ होंग से राष्ट्रपति शी चिनफिंग को हार्दिक शुभकामनाएं देने का अनुरोध किया, राष्ट्रपति शी को उनके उद्घाटन समारोह में विशेष दूत भेजने के लिए धन्यवाद दिया, कांगो-चीन सम्बंधों की अत्यधिक प्रशंसा की, इस बात पर जोर दिया कि कांगो गणराज्य दोनों देशों के बीच की पारंपरिक मित्रता को संजोकर रखता है और विभिन्न क्षेत्रों में चीन के साथ मैत्रीपूर्ण सहयोग को गहरा करने, अंतरराष्ट्रीय ज्वलंत मुद्दों पर संचार और समन्वय को मजबूत करने और साझा भविष्य वाले उच्च स्तरीय चीन-कांगो समुदाय को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए तत्पर है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीकेपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















