ईरान हमें होर्मुज को लेकर ब्लैकमेल नहीं कर सकता : ट्रंप
वाशिंगटन, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान-यूएस के बीच अस्थाई सीजफायर जारी है लेकिन बयानबाजी दोनों ही ओर से खूब हो रही है। आक्रामक अंदाज में सवाल किए और जवाब दिए जा रहे हैं। एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर जुबानी हमला बोला। होर्मुज को लेकर ट्रंप ने ओवल स्थित दफ्तर में शनिवार को कहा कि वे हमें स्ट्रेट के नाम पर ब्लैकमेल नहीं कर सकते।
ईरानी की कमजोरी पर फिर प्रकाश डाला। उन्होंने आगे कहा, ईरान के पास न नौसेना है, न वायुसेना। उनके पास कोई नेतृत्व नहीं है, उनके पास कुछ भी नहीं है। लेकिन फिर भी हम उनसे बात कर रहे हैं। ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान ने बहुत लोगों को मारा है। वे कई सालों से बचते आए हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
वैसे इस बार डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ सकारात्मक संकेत भी दिए, भरोसा दिलाया कि ईरान संग डील हो सकती है। ओवल ऑफिस में मीडिया से रूबरू ट्रंप बोले, वे थोड़े नरम पड़ गए हैं, डील पर असल में बहुत कुछ ठीक ठाक चल रहा है, और हो सकता है दिन ढलते-ढलते हमारे पास कुछ अच्छी जानकारी हो।”
दरअसल, एक दिन पहले (शुक्रवार) ही, ईरान ने होर्मुज सबके लिए खोलने का ऐलान किया था। लेकिन शनिवार को फिर से इस समुद्री रास्ते पर पाबंदियां लगा दी गईं। ईरान ने कहा कि अमेरिका सीजफायर डील को तोड़ रहा है, इसलिए अब होर्मुज से जहाजों की आवाजाही पूरी तरह सेना के कंट्रोल में होगी।
ईरान ने साफ चेतावनी दी कि जब तक अमेरिका उसके बंदरगाहों पर लगी नाकेबंदी नहीं हटाता, तब तक वह होर्मुज से जहाजों को गुजरने से रोकता रहेगा। इस बीच अमेरिका ने अरब सागर में अपने युद्धपोत की तैनाती का दावा किया है। सेंटकॉम ने कुछ तस्वीरें एक्स पर जारी कर बताया कि अमेरिकी निर्देशों का पालन करने वाले 23 जहाजों को वापस लौटा दिया गया। ब्लॉकेड लागू करने के लिए अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस कैनबरा अरब सागर में गश्त कर रहा है।
बदलते घटनाक्रम के बीच ईरान के डिप्टी विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान (नाकेबंदी जारी रहेगी) पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि ट्रंप बहुत ज्यादा बोलते हैं और उनके बयान विरोधाभासी होते हैं। तुर्की में अंताल्या डिप्लोमैटिक फोरम के दौरान मीडिया से बातचीत में खतीबजादेह ने यह टिप्पणी की।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
पाकिस्तान सुपर लीग के सामने गली क्रिकेट भी शरमा जाए..., PSL में हुआ कुछ ऐसा, जिसे देख आपकी हंसी छूट जाएगी
IPL vs PSL: इन दिनों भारत में दुनिया के सबसे पॉपुलर टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन खेला जा रहा है. वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग जारी है. पाकिस्तानी आईपीएल से पीएसएल की तुलना करने का कोई मौका नहीं छोड़ते, लेकिन IPL के सामने किसी मामले में भी PSL की कोई तुलना नहीं है. पाकिस्तान सुपर लीग से ऐसे-ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिसे कभी-कभी लगता है कि यह कोई टूर्नामेंट नहीं बल्कि कॉमेडी शो है. अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक खिलाड़ी अपने रिप्लेसमेंट के साथ ही खेलने उतर गया, जिससे देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी.
PSL में अपने ही रिप्लेसमेंट के साथ उतरा खिलाड़ी
पाकिस्तान सुपर लीग में शुक्रवार 17 अप्रैल को क्वेटा ग्लैडिएटर्स और लाहौर कलंदर्स के बीच 26वां मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले से पहले क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम ने ऑफिसियल ऐलान किया था कि टीम में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बेवन जैकब्स की जगह श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी दिनेश चांडीमल लेंगे, लेकिन इसके बाद टॉस के दौरान कंफ्यूजन में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के कप्तान सऊद शकील ने बताया कि चांदीमल और जैकब्स दोनों ही प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं. कप्तान के इस फैसले को सुन फैंस हैरान रह गए कि पहले ऐलान तो कुछ और हुआ था. फैंस सोशल मीडिया पर पूछने लगे कि जिस खिलाड़ी को टीम से बाहर कर दिया गया था, वो अपने ही रिप्लेसमेंट के साथ कैसे खेल रहा है?
पाकिस्तान सुपर लीग की फ्रेंचाइजी टीम ने बाद में दी सफाई
क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम ने बाद में स्पष्ट किया किया ऑलराउंडर टॉम करन बीमार हो गए थे, जिसके कारण प्लान को आखिरी समय पर बदलना पड़ा. टॉम करन की जगह बेवन जैकब्स को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है. इस मामले के बाद सोशल मीडिया पर फिर से पाकिस्तान सुपर लीग का मजाक उड़ने लगा और मीम्स की बाढ़ आ गई.
???? ANOTHER JOKE FROM PSL ????
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) April 18, 2026
- Dinesh Chandimal was brought in as a replacement for Bevon Jacobs, but last night, both played for Quetta Gladiators in the PSL ????
- So, what's the point in bringing Dinesh Chandimal as a replacement ????pic.twitter.com/0Qu3kcD1OB
ऐसा रहा PSL के इस मैच का हाल
PSL का यह मुकाबला कराची स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने लाहौर कलंदर्स को 6 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लाहौर कलंदर्स 152 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. इसके बाद राइली रूसो ने 49 गेंद पर 60 रन और हसन नवाज ने 49 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स को जीत दिलाई. क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 20 गेंद शेष 4 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
यह भी पढ़ें: IPL में आखिरी बार किसने ली थी हैट्रिक, जानिए कौन था गेंदबाज और किस फ्रेंचाइजी के लिए किया कारनामा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
























